ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पीएम मोदी अपने जन्मदिन पर अफ्रीकी चीतों को देंगे नया घर, मिशन 2023 का भी होगा आगाज…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

पीएम मोदी अपने जन्मदिन पर अफ्रीकी चीतों को देंगे नया घर, मिशन 2023 का भी होगा आगाज…

By @dmin
Published: September 11, 2022
Share
SHARE

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को अपने जन्मदिन के मौके पर मध्य प्रदेश आ रहे हैं। इस दौरान पालपुर कूनो नेशनल पार्क में नामीबिया से आ रहे चीतों के दल को प्रवेश कराएंगे। साथ ही स्व-सहायता समूह की महिलाओं को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री इस दौरे के जरिए मध्य प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव का शंखनाद भी करेंगे। इसके बाद राहुल गांधी भी राज्य में पदयात्रा पर आने वाले हैं। प्रधानमंत्री के इस दौरे को सियासी तौर पर काफी अहम माना जा रहा, क्योंकि राज्य में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं और 2024 में लोकसभा चुनाव है।

Contents
  • 17 सितंबर को पीएम मोदी का बर्थडे, एमपी का करेंगे दौरा
  • मोदी के दौरे को लेकर तैयारियां तेज
  • अफ्रीकी चीतों को पीएम देंगे नया घर
  • बीजेपी ने तेज की तैयारी, मिशन 2023 का होगा आगाज
  • पीएम मोदी की एंट्री के साथ एमपी में मिशन 2023 का शंखनाद

17 सितंबर को पीएम मोदी का बर्थडे, एमपी का करेंगे दौरा

पीएम मोदी इस दौरे के जरिए राज्य की जनता को सीधे संदेश देंगे। प्रदेश में चुनाव प्रधानमंत्री के चेहरे पर ही लड़े जाने वाले हैं। पीएम मोदी का यह दौरा राहुल गांधी की एमपी में होने वाली पदयात्रा से पहले हो रहा है इसलिए इसे सियासी तौर पर काफी अहम माना जा रहा है। प्रधानमंत्री के इस दौरे के बाद राज्य के कई और प्रवास संभावित हैं। इनमें इंदौर में होने वाली इन्वेस्टर सम्मिट है तो वहीं उज्जैन के कॉरिडोर की उद्घाटन का कार्यक्रम भी हो सकता है।

मोदी के दौरे को लेकर तैयारियां तेज

प्रधानमंत्री के दौरे से सत्ता और संगठन दोनों उत्साहित हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा की तैयारियों से जुड़े सभी पहलुओं पर अधिकारियों के साथ चर्चा की। साथ ही कई जरूरी निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की यात्रा में मुख्य रूप से कूनो नेशनल पार्क में चीतों के प्रवेश करवाने और करहल में स्व-सहायता समूह की बहनों के सम्मेलन का कार्यक्रम निर्धारित है। इस मौके पर विकास प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

अफ्रीकी चीतों को पीएम देंगे नया घर

इसके साथ ही मध्यप्रदेश के जिलों में ओडीओपी में किए जा रहे कार्यों की प्रस्तुति भी शामिल रहेगी। मुख्य रूप से मुरैना जिले में सरसों तेल, शिवपुरी जिले में मूंगफली तेल, चंदेरी में तैयार अंगवस्त्र को पेश किया जाएगा। शिवपुरी में बनाए गए जैकेट, डिंडौरी की गोंडी चित्रकला और मिलेट उत्पाद की गतिविधियों और इनके उत्पादन और निर्माण आदि से जुड़े कार्यों की जानकारी भी प्रधानमंत्री को दी जाएगी।

बीजेपी ने तेज की तैयारी, मिशन 2023 का होगा आगाज

प्रदेश बीजेपी संगठन भी पीएम मोदी के इस प्रवास को खास बनाना चाहता है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा, यह मध्यप्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए गौरव की बात है कि देश के प्रधानमंत्री मोदी 17 सितंबर को कूनो नेशनल पार्क में आठ अफ्रीकन चीतों की शिफ्टिंग के लिए आ रहे हैं। उनके इस दौरे से पार्टी के सभी कार्यकर्ता उत्साहित हैं और उनके स्वागत की तैयारियों में जुटे हैं। प्रधानमंत्री के जन्मदिन से महात्मा गांधी की जयंती दो अक्टूबर तक बीजेपी सेवा पखवाड़ा मनाएगी। इसके अंतर्गत रक्तदान शिविर समेत सेवा के अनेक अभियान चलाए जाएंगे।

पीएम मोदी की एंट्री के साथ एमपी में मिशन 2023 का शंखनाद

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि प्रधानमंत्री के इस दौरे से राज्य में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव का शंखनाद हो जाएगा। बीजेपी का चुनावी रोडमैप भी नजर आने लगेगा। कुल मिलाकर पार्टी अब पूरी तरह चुनावी मोड में होगी और राहुल गांधी की पदयात्रा राज्य में आने से पहले अपना सियासी दांव चलने में पीछे नहीं रहेगी। ऐसा इसलिए क्योंकि साल 2018 के चुनावी नतीजों को बीजेपी अब तक भूल नहीं पाई है।

Chhattisgarh election 2023: कबीरधाम जिले की पंडरिया विधानसभा से भावना बोहरा को भाजपा ने बनाया प्रत्याशी
सरल व सुगम तीर्थ यात्रा के लिए विधायक रिकेश की पहल, वैशाली नगर के लोगों को वीआईपी दर्शन व हैलीकॉप्टर की मिलेगी सुविधा
संजय राउत बोले- बागियों का होगा ‘हिसाब’, नहीं इस्तेमाल करने देंगे बालासाहेब का नाम
राज्य में किसानों के साथ-साथ राईस मिलर्स हुए खुशहाल – मुख्यमंत्री बघेल
बड़ा हादसा: आटो सवार एक ही परिवार के नौ लोगों की मौत, दूध के टैंकर ने मार दी टक्कर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big Breking:_द्वारिकापीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती नहीं रहे, भिलाई से था उनका नाता Big Breking:_द्वारिकापीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती नहीं रहे, भिलाई से था उनका नाता
Next Article सोनू सूद ने IAS के छात्रों के लिए शुरू की फ्री कोचिंग, ऐसे कर सकते हैं अप्लाई

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?