ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पंजाब में ‘आप’ की सरकार: राज्यपाल से मिलने पहुंचे भगवंत मान, सरकार बनाने का दावा किया पेश
Share
Notification Show More
Latest News
भविष्य की जरूरतों और आर्थिक विकास की प्राथमिकताओं के अनुरूप हो अधोसंरचना का निर्माण : मुख्यमंत्री साय
October 13, 2026
उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कवर्धा में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का किया भव्य शुभारंभ
October 13, 2026
खेल प्रतिभाओं को गांव के मैदान से अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य : मुख्यमंत्री साय
October 13, 2026
छत्तीसगढ़ में लागू हुआ नया किराया नियंत्रण कानून, राज्यपाल ने दी मंजूरी
October 13, 2026
नए शाला भवन निर्माण से अब गांव में ही मिलेगी बेहतर शिक्षा
सेवा की कहानी : नए शाला भवन निर्माण से अब गांव में ही मिलेगी बेहतर शिक्षा
October 13, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

पंजाब में ‘आप’ की सरकार: राज्यपाल से मिलने पहुंचे भगवंत मान, सरकार बनाने का दावा किया पेश

By @dmin Published March 12, 2022
Share
पंजाब में 'आप' की सरकार: राज्यपाल से मिलने पहुंचे भगवंत मान, सरकार बनाने का दावा किया पेश
पंजाब में 'आप' की सरकार: राज्यपाल से मिलने पहुंचे भगवंत मान, सरकार बनाने का दावा किया पेश
SHARE

चंडीगढ़ (एजेंसी)। पंजाब विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद भगवंत मान शनिवार को गवर्नर बीएल पुरोहित से मिलने पहुंचे और सरकार बनाने का दावा पेश किया। मान ने कहा कि मैं राज्यपाल से मिला और हमारे विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा और सरकार बनाने का दावा पेश किया। उन्होंने मुझसे कहा कि हम जहां भी शपथ ग्रहण समारोह करना चाहते हैं, उन्हें बता दें। शपथ ग्रहण समारोह 16 मार्च को दोपहर 12.30 बजे पैतृक गांव भगत सिंह खटकड़ कलां में होगा।

इससे पहले शुक्रवार को मान ने दिल्ली में आप संयोजक अरविंद केजरीवाल से उनके आवास पर मुलाकात की। उन्होंने 16 मार्च को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में आने के लिए केजरीवाल को न्योता दिया। भगवंत मान ने अरविंद केजरीवाल, दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया एवं पार्टी के पंजाब मामलों के सह प्रभारी राघव चड्ढा के साथ बैठक की और आगे की रणनीति पर चर्चा की।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल 13 मार्च को गुरु की नगरी अमृतसर में श्री हरमंदिर साहिब, दुग्र्याणा मंदिर और रामतीर्थ मंदिर के दर्शन करेंगे और ऐतिहासिक जीत के लिए माथा टेककर भगवान का शुक्रिया अदा करेंगे। उसके बाद दोनों नेता अमृतसर में साथ में पंजाब की जनता को धन्यवाद देने के लिए रोड शो करेंगे।

विधायकों की बैठक में बोले मान, अब सरकार चंडीगढ़ से नहीं चलेगी
पंजाब की नई सरकार अब चंडीगढ़ से नहीं, बल्कि सूबे के गांवों, वार्डों और मोहल्लों से चलेगी। यह बात शुक्रवार को नवनिर्वाचित 92 विधायकों की बैठक में भगवंत मान ने कही। उन्होंने विधायकों से कहा कि चंडीगढ़ में कम से कम रहना है। हमें उस इलाके में जाकर काम करना है, जहां से हमने वोट मांगे थे। अब किसी भी व्यक्ति को काम करवाने के लिए चंडीगढ़ नहीं बुलाना है। बल्कि उनके इलाके में जाकर वहीं पर काम करने हैं।

बैठक में भगवंत मान को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। बैठक में भगवंत मान ने विधायकों को समझाया कि वह रोजाना 4-5 गांवों में अफसरों को साथ लेकर जाएं। वहां पर जाकर लोगों की दिक्कतों को सुनें और उनका मौके पर ही निपटारा करें।

You Might Also Like

भविष्य की जरूरतों और आर्थिक विकास की प्राथमिकताओं के अनुरूप हो अधोसंरचना का निर्माण : मुख्यमंत्री साय

उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कवर्धा में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का किया भव्य शुभारंभ

खेल प्रतिभाओं को गांव के मैदान से अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य : मुख्यमंत्री साय

छत्तीसगढ़ में लागू हुआ नया किराया नियंत्रण कानून, राज्यपाल ने दी मंजूरी

सेवा की कहानी : नए शाला भवन निर्माण से अब गांव में ही मिलेगी बेहतर शिक्षा

@dmin March 12, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CM Yogi announced population policy, said - increasing population hinders development होली के बाद दूसरी बार सीएम पद की शपथ लेंगे योगी आदित्यनाथ, कल दिल्ली में पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात
Next Article हादसा : गोकलपुरी में आग लगने से सात लोगों की मौत, 30 झोपडिय़ां जलीं हादसा : गोकलपुरी में आग लगने से सात लोगों की मौत, 30 झोपडिय़ां जलीं

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?