भिलाई. लखनऊ से दो नाबालिक युवतियों को होटल में काम दिलाने के नाम पर शहर लेकर आए आरोपी अरूण कुमार उर्फ अमन को पुलिस ने धर दबोचा है। भिलाई के वैशाली नगर थाना प्रभारी विरेन्द्र श्रीवास्तव को फोन पर पीड़िता ने सूचना दी थी कि उन्हें काम दिलाने के नाम पर लाया गया और अब उनसे अनैतिक काम कराने दबाव डाला जा रहा है। पीड़िता ने बताया कि अरूण लगातार लोगों से संपर्क कर उनसा सौदा करने ग्राहकों से संपर्क कर रहा है। इसकी सूचना थाना प्रभारी ने वरिष्ठ अधिकारियों को दी । जिसके बाद एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ,एएसपी संजय ध्रुव एवं नगर पुलिस अधीक्षक नासर सिद्धीकी के मार्गदर्शन में अधिकारियों ने रात्रि चेक गस्त अधिकारी देवांश राठौर एसडीओपी पाटन के हमराह महिला अधिकारी के साथ पीड़िता से संपर्क स्थापित कर उसे सुपेला के लैंडमार्क होटल से रेस्क्यु किया।

पीड़िता ने किया था पुलिस को फोन
एएसपी ध्रुव ने बताया कि होटल में ठहरी उस युवती से महिला अधिकारी ने जब पूछताछ की तो पीड़िता ने बताया किअरूण कुमार सिंह उर्फ अमन निवासी दुर्ग होटल में काम दिलाने के नाम से लखनऊ से बुलाया है और यहां अनैतिक व्यापार करने के लिए ग्राहकों की तलाश कर पीड़िता को जबरदस्ती देह व्यापार करने के लिए दबाव बनाया। जब पीड़िता के इंकार किया तो वह प्रताड़ित करता रहा जिससे परेशान होकर पीड़िता ने कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना वैशाली नगर का नंबर प्राप्त कर थाना वैशाली नगर को वाइस कॉल , वाइस मैसेज एवं वॉटसेप मैसेज के माध्यम से सूचना दी । पीड़िता द्वारा होटल मे ही एक अन्य लड़की भी आरोपी अरूण कुमार सिंह के द्वारा होटल मे काम देने के नाम पर दिल्ली से लाई गई थी जिससे देह व्यापार कराया जा रहा था।
मिला आपत्तिजनकर सामान
एएसपी ने बताया क ठहरे कमरो की तलाशी लिए जाने पर देह व्यापार संबंधी आपत्तिजनक वस्तु एवं आधार कार्ड बरामद किया गया । आधार कार्ड के अवलोकन पर एक पीड़िता नाबालिक पाई गई। इधर निरीक्षक दुर्गेश शर्मा थाना प्रभारी थाना सुपेला के नेतृत्व में आरोपी पता तलाश हेतु टीम रवाना की गई । पीड़िता से प्राप्त मोबाईल नंबरो के आधार पर साइबर टीम की मदद से आरोपी अरूण कुमार सिंह के मोबाईल नंबर पता आदि की जानकारी ली गई। आरोपी का मोबाईल बंद होने से बेसिक पुलिसिंग पूछताछ मुखबिर सूचना एवं आरोपी के ठीकानो पर दबिश दी गई आरोपी को उतई बाजार चौक से हिरासत में ले लिया गया और पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना जुर्म कबूल करने पर गिरफ्तार किया गया । आरोपी के मोबाईल को सर्च करने पर मोबाईल मे पूरे देश के विभिन्न राज्यो के अनेको महिला बालिकाओं की फोटो एवं अश्लील छायाचित्र मिली है आरोपी का वॉटसेप एकांउट चेक करने पर विभिन्न व्यक्तियो ( ग्राहको ) को महिलाओ की फोटो भेजना रेट तय करना आदि जानकारी मिली है । आरोपी के साथ आरोपी के अन्य सहयोगी होटल संचालक एवं रैकेट में संलिप्त अन्य आरोपी की पता तलाश की जा रही है ।



