ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पोषण जागरूकता के लिए निकली विशाल साइकिल रैली… सही पोषण देश रोशन और गढ़बो सुपोषित छत्तीसगढ़ का दिया गया संदेश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedRaipur

पोषण जागरूकता के लिए निकली विशाल साइकिल रैली… सही पोषण देश रोशन और गढ़बो सुपोषित छत्तीसगढ़ का दिया गया संदेश

By @dmin
Published: September 6, 2022
Share
SHARE

महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री श्रीमती भेंड़िया, महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ.नायक और विधायक श्रीमती अनिता शर्मा हुईं शामिल
रायपुर । श्रीमती भेंड़िया ने पोषण जागरुकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया की अगुआई में ’सही पोषण देश रोशन’ और ’गढ़बो सुपोषित छत्तीसगढ’़ के संदेश के साथ आज सुबह राजधानी रायपुर में मरीन ड्राइव से विशाल साइकिल रैली निकाली गई। पोषण माह अंतर्गत आयोजित इस साइकिल रैली का आयोजन महिला बाल विकास द्वारा यूनिसेफ के सहयोग से किया गया था।

श्रीमती भेंड़िया ने पोषण जागरुकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
पोषण जागरुकता के लिए आयोजित इस रैली में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक, विधायक धरसीवां श्रीमती अनिता योगेन्द्र शर्मा, यूनिसेफ राज्य प्रमुख श्री जॉब जकारिया सहित बड़ी संख्या में यूनिसेफ, एन.एस.एस., रायडर्स ग्रुप के सदस्य और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शामिल हुए। साइकिल रैली लगभग 5-6 किलोमीटर की परिधि में यात्रा कर पुनः मरीन ड्राईव में समाप्त हुई। इस अवसर पर श्रीमती भेंड़िया ने पोषण जागरुकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और समाज को कुपोषण मुक्त बनाने शपथ दिलाई।

श्रीमती भेंड़िया ने कहा कि पोषण माह के दौरान पूरे छत्तीसगढ़ में पोषण संबंधित जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के माध्यम से जन-जन तक सुपोषण, स्वास्थ्य और स्वच्छता का संदेश पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुपोषण मुक्ति के लिए संचालित मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के सकारात्मक परिणाम मिले है। कुपोषण मुक्ति के लिए लोगों का सहयोग जरूरी है, जिससे हमारा प्रदेश जल्द से जल्द सुपोषित हो। डॉ. नायक ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि महिलाओं और बच्चों के सुपोषण का ध्यान रखें तभी हमारा प्रदेश स्वस्थ होगा।

रायपुर में मरीन ड्राइव से रैली निकालकर सही पोषण देश रोशन और गढ़बो सुपोषित छत्तीसगढ़ का दिया गया संदेशउल्लेखनीय है कि कुपोषण एवं एनीमिया के स्तर में उल्लेखनीय कमी लाने तथा सुपोषित भारत की अवधारणा को साकार करने के उद्देश्य से वर्ष 2018 से पोषण अभियान का संचालन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत जनसमुदाय तक स्वास्थ्य पोषण एवं स्वच्छता संबंधित प्रभावी व्यवहार परिवर्तन हेतु जनआंदोलन के रूप में हर साल सितंबर माह को राष्ट्रीय पोषण माह के रूप में मनाया जाता है।

रिलायंस की योजना, स्वच्छ ऊर्जा में 75 हजार करोड़ रुपये का निवेश करेगी कंपनी
पति-पत्नी के विवाद में दो साल के मासूम की हत्या, हैवान पिता ने जमीन पर पटककर मार डाला
शेमारू एंटरटेनमेंट ने पेश किया ‘शेमारू जोश’- एक नया हिंदी मूवी चैनल
पीएम मोदी ने वॉर मेमोरियल पर जलाई ‘स्वर्णिम विजय मशाल’, सेना ने कहा-गलवां में झड़प के बाद नहीं हुई पूर्वी कमान से कोई घुसपैठ
उम्मीद फाउंडेशन और ऑल इंडिया यूनानी तिब्बी कांग्रेस के तत्वावधान में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Railway कर्मियों के लिए खुशखबरी, अब ट्रांसफर पर मिलेगा वैकल्पिक आवास की सुविधा Railway कर्मियों के लिए खुशखबरी, अब ट्रांसफर पर मिलेगा वैकल्पिक आवास की सुविधा
Next Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 320 # 06 september 2022

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?