ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राहुल गांधी को ट्रोल करने पर भड़के CM भूपेश, भाजपाइयों से कहा क्यों नहीं सुधारते PM मोदी की गलती
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhPoliticsRaipur

राहुल गांधी को ट्रोल करने पर भड़के CM भूपेश, भाजपाइयों से कहा क्यों नहीं सुधारते PM मोदी की गलती

By @dmin
Published: September 5, 2022
Share
राहुल गांधी को ट्रोल करने पर भड़के CM भूपेश, भाजपाइयों से कहा क्यों नहीं सुधारते PM मोदी की गलती
राहुल गांधी को ट्रोल करने पर भड़के CM भूपेश, भाजपाइयों से कहा क्यों नहीं सुधारते PM मोदी की गलती
SHARE

भिलाई. महंगाई के मुद्दे पर दिल्ली के रामलीला मैदान में एक बार फिर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की जुबान फिसल गई। जिसके बाद उन्हें भाजपा नेताओं ने सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया। जिसके बाद ट्रोलर्स पर छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बरस पड़े। नाराज होते हुए उन्होंने भाजपा नेताओं पर जमकर तंज कसा। दरअसल दिल्ली के रामलीला मैदान की हल्ला बोल रैली में खाद्य सामग्री की महंगाई का उल्लेख करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आटे के साथ लीटर का उपयोग कर दिया। हालांकि कुछ ही देर में उन्होंने भाषण में अपनी गलती सुधार ली, लेकिन इससे भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को मौका मिल गया।

गंभीरता से देना चाहिए जवाब
भाजपा नेताओं ने सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। ऐसा करने वालों में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह भी शामिल थे। इधर दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राहुल गांधी को ट्रोल करने वालों पर भड़क उठे। उन्होंने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह उत्तर प्रदेश के चुनाव में कहते हैं कि इंटर के बाद 10 वीं में एडमिशन लेगा । कभी होता है ऐसा। सीएम भूपेश ने कहा, कभी-कभी जुबान फिसल जाती है, लेकिन उन लोगों ने सुधारा नहीं। राहुल गांधी को तो एक सेकंड भी नहीं लगा। उन्होंने तुरंत सुधार लिया। फ्लो में बोल रहे थे। दूध के बारे में बात हो रही थी, उसके बाद आटे पर आए तो लीटर में बोल गए तो आप उनके पीछे पड़े हैं। देश की मूल समस्या पर विपक्ष के नेता यदि कोई बात कहते हैं, तो गंभीरता से उसका जवाब देना चाहिए। उसकी हंसी नहीं उड़ाना चाहिए।

पीएम मोदी की गलती क्यों नहीं सुधारते
रायपुर हवाई अड्डे पर प्रेस से बातचीत में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, भाजपा के लोग तो सुन रहे हैं ना। एक-एक शब्द सुन रहे हैं। फिर राहुल गांधी की कही हुई बात को मान क्यों नहीं लेते। महंगाई बढ़ी है। जनता परेशान है। कम से कम उसे कम कर दो। सस्तेमें पेट्रोल, डीजल रसोई गैस मिल जाएगा। आज कोई रसोई गैस की रिफलिंग करा रहा है क्या? मुख्यमंत्री ने कहा, राहुल ने अपनी बात को सुधार लिया। प्रधानमंत्री विदेश में जाते हैं और कहते हैं कि 600 करोड़ मतदाताओं ने वोट डाला है। भारत की जनसंख्या ही 135 करोड़ है और 600 करोड़ मतदाता कहां से कर लिए। इसके बारे में भाजपा नेता कुछ नहीं कहते।

जंजगिरी के स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के छात्रों ने दी प्रतिक्रिया, गुणवत्ता के मामले में हमारा स्कूल सबसे अच्छा
Bhilai Breaking : कुम्हारी के चोरहा नाले में डूबा युवक, घंटो तलाश के बाद मिला शव
CG Crime : अवैध संबंधों के शक में युवक की हत्या, चार दिन पहले मिला था खेत में शव, आरोपी गिरफ्तार
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया अग्रोहा धाम का लोकार्पण
छत्तीसगढ़ सरकार गरीब बच्चों के साथ कर रही है मजाक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भेंट-मुलाकात: छत्तीसगढ़ ने दुनिया को बताया गोबर की कीमत, जनकल्याणकारी योजनाओं का मिल रहा फीडबैक खेती-किसानी से अब मिला आगे बढऩे का बढिय़ा रास्ता, ग्रामीणों ने की राज्य में कृषक हितैषी नीतियों की सराहना
Next Article सरकार की नई योजना: मजदूरों के बच्चे सीखेंगे अंग्रेजी और कंप्यूटर, बोर्ड की बैठक में बनी सहमती सरकार की नई योजना: मजदूरों के बच्चे सीखेंगे अंग्रेजी और कंप्यूटर, बोर्ड की बैठक में बनी सहमती

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?