ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भाजपा का तंज: बार-बार फुस्स फिर भी एक ही रॉकेट की लॉन्चिंग… अब नासा पूछ रहा- कैसे कर लेते हो भाई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

भाजपा का तंज: बार-बार फुस्स फिर भी एक ही रॉकेट की लॉन्चिंग… अब नासा पूछ रहा- कैसे कर लेते हो भाई

By @dmin
Published: September 4, 2022
Share
पंजाब में जारी किसान आंदोलन में शामिल हो सकते हैं राहुल गांधी !
पंजाब में जारी किसान आंदोलन में शामिल हो सकते हैं राहुल गांधी !
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को राहुल गांधी द्वारा संबोधित की जाने वाली कांग्रेस की ‘हल्ला बोल’ रैली का मजाक उड़ाते हुए तंज कसा है। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावााला ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि एक असफल रॉकेट को बार-बार लॉन्च करने से नासा के वैज्ञानिक भी हैरान हैं। वे कांग्रेस से संपर्क करके पूछ रहे हैं कि पार्टी इसका प्रबंधन कैसे कर रही है। पूनावाला ने कहा कि हल्ला बोल रैली ‘राहुल रीलॉन्चिंग’ का पांचवा सीजन है। इससे पहले चार सीजन फ्लॉप हो चुके हैं। पूनावाला इतना पर ही नहीं रुके उन्होंने ममता बनर्जी, केसीआर, अरविंद केजरीवाल और नीतीश कुमार पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि ये सभी नेता ‘मैं हूं न’ मूवी की तर्ज पर काम कर रहे हैं। इन नेताओं की हालत एक अनार(कुर्सी) पांच बीमार जैसी हो गई।

कांग्रेस की आज हल्ला बोल रैली
बता दें कि आज कांग्रेस मूल्य वृद्धि, बेरोजगारी और आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी वृद्धि के खिलाफ हल्लाबोल अभियान की शुरुआत करने जा रही है। इस रैली में राहुल गांधी समेत कांग्रेस के कई बड़े नेता भाग लेने जा रहे हैं। इसके अलावा राहुल गांधी सात सितंबर से कन्याकुमारी से कश्मीर तक 3,500 किलोमीटर की भारत जोड़ी यात्रा शुरू करेंगे।

राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना
कांग्रेस की हल्ला बोल रैली से पहले राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘राजा मित्रों की कमाई में व्यस्त प्रजा महंगाई से त्रस्त। आज, लोगों को जरूरत का सामान खरीदने से पहले भी दस बार सोचना पड़ रहा है। इन तकलीफों के लिए सिर्फ प्रधानमंत्री जिम्मेदार हैं। हम महंगाई के खिलाफ आवाजें जोड़ते जाएंगे, राजा को सुनना ही पड़ेगा।

जयराम रमेश ने मोदी सरकार पर साधा निशाना
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने बताया कि आज जनता के सामने सबसे बड़ी समस्या महंगाई और बेरोजगारी है। इस रैली से असंवेदनशील मोदी सरकार को संदेश भेजना चाहते हैं कि महंगाई व बेरोजगारी से जनता त्रस्त है, इसका समाधान निकाला जाना चाहिए।

सरकार के 8 माह : विष्णु के सुशासन से संवर रहा है छत्तीसगढ़
टाउनशिप बार-बार बिजली गुल होने से लोग परेशान, विधायक देवेन्द्र से की शिकायत, लिखा कलेक्टर को पत्र
कुम्हारी के सूने मकान चोरी, ताला तोड़कर घुसे चोर, सोने व चांदी के जेवर सहित नगदी पर किया हाथ साफ
निलंबित सांसदों का धरना खत्म, अब बचे हुए मॉनसून सत्र का बहिष्कार करेगा कांग्रेस समेत पूरा विपक्ष
CG Crime : छत्तीसगढ़ के इस जिले का जनसूचना अधिकारी गिरफ्तार… खुद को कुंवारा बताकर शिक्षिका से किया था दुष्कर्म
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बेवफा चाय वाला: क्या आपने खाया है प्यार में धोखा तो मिलेगा डिस्काउंट, जाने क्या है मामला बेवफा चाय वाला: क्या आपने खाया है प्यार में धोखा तो मिलेगा डिस्काउंट, जाने क्या है मामला
Next Article शहर में शुरू हुई राज्य स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता, बारिश से मैदान गीला, कुछ गेम की बदली जगह शहर में शुरू हुई राज्य स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता, बारिश से मैदान गीला, कुछ गेम की बदली जगह

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?