ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बलरामपुर डकैती कांड का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार…. 3 किलो सोना-सात किलो चांदी लूट कर ले गए थे बदमाश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BalrampurBreaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeatured

बलरामपुर डकैती कांड का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार…. 3 किलो सोना-सात किलो चांदी लूट कर ले गए थे बदमाश

By Mohan Rao
Published: October 3, 2024
Share
बलराममपुर डकैती कांड का खुलासा
SHARE

बलरामपुर रामानुजगंज। बलरामपुर रामानुजगंज के राजेश ज्वेलर्स में हुई लूट के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने लूट के गहने और अन्य सामान बरामद किया गया है। इसमें 3 किलो 354 किलोग्राम सोना, 7 किलो 280 ग्राम चांदी, दो बैंक अकाउंट से पांच लाख रुपए, एक बोलेरो, दो अपाचे बाइक, दो पिस्टल बरामद हुए हैं। बरामद मशरुका की कीमत दो करोड़ 40 लाख रुपए आंकी गई है।

बता दें लूट की यह घटना 11 सितंबर है। रामानुजगंज नगर पालिका चौक स्थित राजेश ज्वेलर्स में दिनदहाड़े दोपहर 1.30 बजे हथियारबंद तीन बदमाशों ने लूट की थी। बदमाशों ने ज्वेलरी शोरूम के संचालक राजेश सोनी (भाजपा पार्षद), दो ग्राहकों और कर्मचारियों को बंधक बना लिया था। फिर करीब 15 मिनट में 2 करोड़ 85 लाख की ज्वेलरी लूटकर झारखंड की ओर भाग निकले थे। लुटेरों ने राजेश सोनी पर हमला कर उन्हें घायल भी कर दिया था। दूसरे दिन लूट में इस्तेमाल एक बाइक और मोबाइल झारखंड के रंकाकला में मिला था।

सीसी टीवी फुटेज से बदमाशों की पहचान
पुलिस ने सीसीटीवी जांच में दो इनामी बदमाशों की पहचान की। इनमें झारखंड के चैनपुर निवासी मोनू सोनी उर्फ राज सोनी उर्फ बुकिया और औरंगाबाद के अम्बा निवासी राहुल कुमार मेहता शामिल थे। इसके बाद आठ सदस्यीय टीम बनाकर झारखंड के गढ़वा, औरंगाबाद, रांची, डालटनगंज में दबिश दी गई। पुलिस गिरफ्त में आए सोनू और मोनू दोनों भाइयों पर झारखंड में 50-50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित है। इनके अलावा दोनों के मामा और सोनू की गर्लफ्रेंड अंजलि को भी पकड़ा गया है। हालांकि ज्वेलरी खरीदने वाला आरोपी अभी पकड़ से बाहर है।

गर्लफ्रेंड के घर छिपाया था सोना चांदी
पुलिस ने अंजलि के घर में दबिश देकर 3.354 किलो सोना, 7.280 किलो चांदी बरामद की है। वहीं, बाकी आरोपियों से एक बोलेरो, दो रेसिंग बाइक, दो पिस्टल जब्त की है। वहीं, दो अकाउंट में जमा 5.80 लाख रुपयों को सीज किया गया है। पुलिस ने इस मामले में मोनू सोनी उर्फ राज सोनी उर्फ बुकिंग (24) चैनपुर, झारखंड, सोनू सोनी उर्फ आनंद सोनी (30) चैनपुर, झारखंड, राहुल मेहता (22) महावीरगंज, औरंगाबाद, विक्की सिंह (24) अम्बा, जिला औरंगाबाद, अरविंद सोनी, ग्राम चैनपुर (सोनू का मामा) और अंजली एक्का (सोनू की गर्लफ्रेंड), मोहाली चंडीगढ़

दिल्ली से पकड़ाया लूट का मास्टरमाइंड
लूटकांड के मुख्य आरोपी मोनू सोनी उर्फ बुकिंग, उसके भाई और मास्टरमाइंड सोनू सोनी और उसके मामा अरविंद सोनी को पुलिस ने दिल्ली के पहाड़गंज से पकड़ा है। तीनों वारदात के बाद दिल्ली में छिपे थे। आरोपियों ने लूट का सोना सोनू की गर्लफ्रेंड अंजनी के पास मोहाली में छिपाकर रखा था। वारदात को अंजाम देने के पहले आरोपियों ने राजेश ज्वेलर्स की रेकी की थी। वारदात के बाद बाइक से रंकाकलान और उसके बाद बरवाडीह रेलवे स्टेशन पहुंचे। जहां अन्य आरोपियों से लूट की रकम और ज्वेलरी का बंटवारा किया। सोनू और मोनू ने मामा अरविंद के सहयोग से सोने को चैनपुर में गला दिया और दिल्ली भाग निकले।

कई वारदातों में रहे शामिल, 50 हजार का इनाम
आरोपी मोनू सोनी उर्फ राज सोनी उर्फ बुकिया और उसके भाई मोनू सोनी पर रांची पुलिस ने भी 50-50 हजार का इनाम रखा है। यह गिरोह ज्वेलरी दुकानों को ही निशाना बनाता था। बुकिंग सोनी के खिलाफ पहले भी गुमला में डकैती, झारखंड के सोनानी, रांची और पलामू में लूट के दो केस और चैनपुर थाना क्षेत्र में लूट के के स सहित 7 मामले दर्ज हैं।

बीएसएफ के “श्वान बाबू” को मिला राष्ट्रीय K9 ब्रेवरी अवॉर्ड, “K9 नक्सल सेंटिनल” की मिली उपाधि
shreekanchanpath 190 # 24 April 2024
देव दीपावली पर पीएम मोदी देंगे प्रयागराज-वाराणसी हाईवे की सौगात, गंगा घाटों पर दीपोत्सव में भी होंगे शामिल
PAK में बोले कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर- NRC पर मोदी-शाह में मतभेद
नगरीय निकायों में जनता सीधे चुनेगी महापौर एवं अध्यक्ष, कैबिनेट के फैसले पर विधानसभा में लगी मुहर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article गर्व से गौरव की ओर कार्यक्रम में भिलाई चेंबर ने किया व्यापारियों व प्रभारियों का सम्मान
Next Article Railway News : आधुनिक एवं उन्नत मशीनों से किया जा रहा है रेलवे ट्रैक का रख रखाव… जानिए कैसे करते हैं काम

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?