31 अगस्त को गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाया गया। देश के कई हिस्सों में भगवान गणेश की मूर्तियां पंडाल और घरों में स्थापित की गईं। बॉलीवुड सितारे हों या फिर आम आदमी हर कोई बप्पा को अपने घर लेकर आया है। इसी बीच भगवान गणेश की कई मूर्तियों पर फिल्मी टच देखने को मिला है। कहीं बप्पा पुष्पा लुक में विराजते देखे गए तो कहीं आरआरआर का राम चरण लुक चर्चा में रहा। गणेश चतुर्थी के मौके पर देश भर में ऐसी कई मूर्तियां स्थापित की गईं हैं, जो बॉलीवुड और साउथ फिल्मों से इंस्पायर हैं।
पुष्पा द राइज के बाद से ही अल्लू अर्जुन का क्रेज दर्शकों में सिर चढ़कर बोला रहा है। फैंस ने उनके डांस और स्टाइल को खूब कॉपी किया। दर्शकों की दीवानगी को देखते हुए इस साल बप्पा की मूर्ति को पुष्पा थीम पर तैयार किया गया है। मूर्ति में बप्पा पुष्पा स्टाइल में बैठे नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर भगवान गणेश की यह मूर्ति सुर्खियों में है।
आरआरआर इस साल की सबसे दमदार फिल्मों में से एक है। फिल्म में रामचरण का लुक काफी सुर्खियों में रहा। कारीगरों ने उनके इस लुक से इंस्पायर होकर बप्पा की मूर्ति तैयार की है, जो पंडाल की रौनक बढ़ा रही है।

बाजीराव-मस्तानी में एक्टर रणवीर सिंह ने पेशवा बाजीराव का किरदार निभाया था। उनका यह किरदार लोगों को इतना पसंद आया कि उनके लुक से इंस्पायर होकर कारीगरों ने गणपति बप्पा की मूर्ति बनाई। बाजीराव के लुक में भगवान गणेश का यह मूर्ति बेहद रॉयल नजर आ रही है।
ऋतिक रोशन की फिल्म कृष ने ऑडियंस को काफी इम्प्रेस किया था। इस लुक से प्रभावित होकर लोगों ने कृष थीम की मूर्ति अपने घर लेकर आए थे। बप्पा का सुपरहीरो वाला अवतार देखने में बेहद कूल था।
बाहुबली ‘द बिगनिंग में एक सीन है जिसमें प्रभास का कैरेक्टर शिवा अपने कंधे पर शिवलिंग लेकर जाता है। यह सीन काफी फेमस हुआ था, जिसे देखते हुए उस साल गणेश जी की कई मूर्तियां इस सीन से इंस्पायर होकर बनाई गईं।




