भिलाई। तप,त्याग एवम आराधना का सबसे बड़ा पर्व दशलक्षण महापर्व आज से प्रारंभ हुआ। आज उत्तम क्षमा का दिन, क्रोध-बैर छोड़कर सभी से क्षमा मांगना और क्षमा करना; उत्तम क्षमा है।
श्री 1008 मल्लिनाथ दिगंबर जैन मंदिर, रिसाली में आज श्री जी का अभिषेक, शांतिधारा, आरती एवम पूजन किया गया। आज प्रथम दिन शांतिधारा करने का सौभाग्य राकेश जैन, पुनीत जैन, दक्ष जैन एवम परिवार तथा प्रदीप जैन, श्रीमती विजिया जैन एवम परिवार को प्राप्त हुआ।
परिवार के साथ आरती करने का सौभाग्य मुकेश सराफ एवम परिवार को प्राप्त हुआ। पंडित शिखरचंद के सानिध्य में अत्यंत भक्तिभाव से सामुहिक पूजा की गई। श्रीमती सुषमा ने तत्वार्थ सूत्र का वाचन किया। आज बड़ी संख्या में भक्त जनों ने उपस्थित होकर धर्म लाभ लिया। रात्रि में रोजाना दस दिन तक दशधर्म पर प्रवचन एवम त्रिशला महिला मंडल द्वारा सांकृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।





