भिलाई। पिछले कुछ दिनों से गृहमंत्री की एक सूची जमकर वायरल हो रही जिसे पुलिस अधिकारियों की बैठक में जारी करने की बात कही गई थी। सूची में कई जनप्रतिनिधियों और खासकर गृहमंत्री से जुड़े लोगों का भी नाम खूब चर्चा में रहा, लेकिन इस सूची की असलियत का खुलासा एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने किया।
पत्रकारों से मुखातिब हुए एसपी डॉ अभिषेक ने बताया कि जो सूची सोशल मीडिया में वायरल हुई वह गृहमंत्री की ओर से दी ही नहीं गई थी। वे जब उस सूची को लेकर गृहमंत्री ताम्रध्जव साहू के पास गए तब स्वयं गृहमंत्री ने उनसे कहा कि यह सूची उन्होंने कभी जारी की ही नहीं, गृहमंत्री ने खुद ही सूची पर सवाल खड़े कर दिए कि इस सूची में उनके हस्ताक्षर या मुहर कहां है? एसपी डॉ अभिषेक ने इस मौके पर शहर में अपराध को रोकने और जनता की सुरक्षा को लेकर कई मुद्दों पर बात की।
एक्शन में एसपी
जिले में अपराध पर नकेल कसने और जनता को सुरक्षा का वातावरण देने एसपी डॉ अभिषेक पल्लव अपनी टीम के साथ लगातार शहर की सड़कों पर मार्कड्रील से लेकर जांच कर रहे हैं।पिछले दिनों बैंक मेंभी सुरक्षा व्यवस्था देखी थी वही सड़क पर भी स्वयं खड़े होकर चेकिंग की थी। उन्होंने बताया कि सिविक सेंटर सहित कई ऐसे सार्वजनिक स्थल जहां पर लोग सरेआम शराबखोरी कर रहे हैं उन पर अब कार्रवाई होगी। एसपी ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकरविशेषफोकस किया जा रहा है।




