प्लास्टर ऑफ पेरिस से होता है प्रदूषण, इसलिए माटी की मूर्ति विराजित करें-आयुक्त
दुर्ग। नगर पालिक क्षेत्र में कल दिनांक 31 अगस्त दिन बुधवार से गणेश उत्सव की शुरुआत हो रही है। महापौर धीरज बाकलीवाल एवं आयुक्त प्रकाश सर्वे ने शहर की जनता से अपील करते हुए कहा कि कल से गणेश उत्सव की शुरुआत हो रही है।
शहर सहित अंचल में घर-घर में भगवान श्रीगणेश विराजेंगे। वहीं इस बार भी नगरवासियों को माटी की ही मूर्तियां घरों में विराजित करना है, क्योंकि पीओपी से बनी मूर्तियां नदी और पर्यावरण के लिए घातक हैं। प्लास्टर आफ पेरिस (पीओपी) से नदी व पर्यावरण प्रदूषित होता है। मिट्टी की मूर्तियां शास्त्रोक्त हैं।
उन्होंने कहा कि कल से गणेशोत्सव पर जगह-जगह मूर्तियों की स्थापना की जाएगी। सभी लोग मिट्टी की मूर्ति की स्थापना करें, नदी व अन्य तालाबो को प्रदूषण से बचाने के लिए सिर्फ मिट्टी की मूर्ति विराजित करने की अपील की गई।




