ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: शाहरुख खान के नाम पर एक बार फिर हुआ स्कॉलशिप का एलान, जानें कौन कर सकता है आवेदन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

शाहरुख खान के नाम पर एक बार फिर हुआ स्कॉलशिप का एलान, जानें कौन कर सकता है आवेदन

By @dmin
Published: August 30, 2022
Share
SHARE

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की दीवानगी न सिर्फ भारत में है, बल्कि विदेशों में भी उनके फैंस की संख्या लाखों में है। फैंस के बीच उनकी जबरदस्त लोकप्रियता है। बता दें कि शानदार एक्टर होने के साथ-साथ शाहरुख खान एक नेकदिल इंसान भी हैं। वह जन-कल्याणकारी कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। एक बार फिर उन्होंने यह बात साबित कर दी है। दरअसल, शाहरुख खान के नाम पर दी जाने वाली स्कॉलरशिप का एक बार फिर एलान हुआ है। आपको बता दें कि यह स्कॉलरशिप इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न और ला ट्रोव यूनिवर्सिटी की साझेदारी में दी जाएगी। पहली बार इस स्कॉलरशिप का एलान वर्ष 2019 में किया गया था।

आपको बता दें कि इस स्कॉलरशिप की घोषणा यूनिवर्सिटी के एक कार्यक्रम के दौरान की गई थी, जिसमें शाहरुख खान मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए थे। इसके बाद, केरल के त्रिशूर की रहने वाली गोपिका कोट्टंथरायिल भासी को पहली बार इस स्कॉलरशिप से सम्मानित किया गया। रिपोट्र्स के मुताबिक ला ट्रोव यूनिवर्सिटी की तरफ से यह कहा गया कि उनकी इस स्कॉलरशिप के लिए सबसे ज्यादा एप्लीकेशन आईं। करीब 800 आवेदकों ने इसके लिए आवेदन किए। महामारी और यात्रा प्रतिबंधों के कारण इसे पिछले साल के लिए रोक दिया गया था। लेकिन, हालात सामान्य होने के बाद अब एक बार फिर इस स्कॉलशिप का एलान किया गया है।

इस स्कॉलरशिप के लिए सिर्फ वही महिलाएं आवेदन कर सकती हैं, जिनके पास भारतीय नागरिकता हो। साथ ही उन्होंने पिछले 10 वर्षों के भीतर मास्टर ऑफ रिसर्च की डिग्री पूरी कर ली हो। चयनित उम्मीदवार को चार साल की ला ट्रोब यूनिवर्सिटी फुल-फीस रिसर्च स्कॉलरशिप मिलेगी। बता दें कि इस स्कॉलरशिप के लिए 18 अगस्त 2022 से रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं और 23 सितंबर तक चलेंगे।

फेस्टिवल के डायरेक्टर मीतू भौमिक लांगे का कहना है, ‘हम सभी जानते हैं कि शाहरुख का दिल बहुत बड़ा है और उन्होंने इसे एक बार फिर साबित कर दिया है। स्कॉलरशिप भारत की एक महिला शोधकर्ता के लिए जीवन बदलने वाला अवसर है। भारत प्रतिभा से भरा है और बस उन्हें मौका देने की जरूरत है। उन्होंने आगे कहा कि आईएफएफएम के साथ शाहरुख खान का जुड़ाव बहुत पुराना है। मगर, अब यह एक कारण की वजह से है तो यह और खास हो गया है। बता दें कि ला ट्रोब यूनिवर्सिटी ऑस्ट्रेलिया की बेस्ट यूनिवर्सिटीज में से एक है।

डिप्टी सीएम ने की नगरीय निकायों की समीक्षा, स्वच्छ सर्वेक्षण में अच्छी रैंकिंग के लिए पुख्ता तैयारी के दिए निर्देश
भाजपा के बागी नेताओं पर बड़ी कार्रवाई, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने निर्देश पर दो नेता 6 साल के लिए निष्कासित
Durg Breaking : युवक की गला रेतकर हत्या, पांच लोगों ने मिलकर किया कांड…. सभी आरोपी गिरफ्तार
थप्पड़ का ट्रेलर पर ट्विटर यूजर्स ने बोला हमला
Railway News : एसी में होगा फायर डिटेक्शन सिस्टम और सभी गार्ड वैनों में लगेगा हैंड ब्रेक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुस्लिम होने के बावजूद ये सितारे बप्पा में रखते हैं गहरी आस्था, शिद्दत से मनाते हैं उत्सव
Next Article नॉन-फिल्मी बैकग्राउंड से यहां तक की मेरी जर्नी, यंगस्टर्स को इंस्पायर करेगी: सिद्धार्थ मल्होत्रा

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?