ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई चेम्बर ने आगामी त्योहारी सीजन में पार्किंग एवं प्रकाश व्यवस्था को लेकर कलेक्टर से की चर्चा, मिला जल्द कार्रवाई का आश्वासन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

भिलाई चेम्बर ने आगामी त्योहारी सीजन में पार्किंग एवं प्रकाश व्यवस्था को लेकर कलेक्टर से की चर्चा, मिला जल्द कार्रवाई का आश्वासन

By @dmin
Published: August 29, 2022
Share
बैंकों के बंद होने से व्यापार जगत को हो रही भारी परेशानी, भिलाई चेम्बर ने केंद्रीय वित्तमंत्री को लिखा पत्र
बैंकों के बंद होने से व्यापार जगत को हो रही भारी परेशानी, भिलाई चेम्बर ने केंद्रीय वित्तमंत्री को लिखा पत्र
SHARE

भिलाई। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज, भिलाई इकाई के प्रतिनिधिमण्डल ने आज दुर्ग जिलाधीश से भेंटकर शहर के प्रमुख बाजारों से जुड़े विषयों पर चर्चा की। भिलाई चेम्बर के अध्यक्ष गारगी शंकर मिश्र के नेतृत्व में प्रतिनिधिमण्डल ने आगामी त्योहारी सीजन के मद्देनजर बाजारों में अस्थाई पार्किंग एवं पावर हाउस तथा सुपेला में जीई रोड पर ओव्हरब्रिज के नीचे स्थाई पार्किंग के साथ प्रकाश व्यवस्था बनाने की मांग की। इस पर जिलाधीश पुष्पेंद्र मीणा ने इस पर जल्द से जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

भिलाई चेम्बर अध्यक्ष गारगी शंकर मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया कि कृष्ण जन्माष्टमी के साथ ही त्योहारी सीजन की शुरूआत हो चुकी है। आने वाले दिनों में तीज, गणेश चतुर्थी, नवरात्र, दीवाली सहित बड़े- बड़े त्योहार आने वाले हैं। ऐसे में बाजार में अभी से लोगों की भीड़ बढ़ गई है। भीड़ के साथ ही शहर के प्रमुख बाजारों जैसे पावर हाउस सर्कुलर मार्केट, लिंक रोड, जवाहर मार्केट एवं सुपेला आकाशगंगा मार्केट, दक्षिण गंगोत्री आदि में पार्किंग की एक बड़ी समस्या खड़ी हो गई है।

गारगी शंकर मिश्र ने बताया कि इस संबंध में आज चेम्बर प्रतिनिधिमण्डल ने दुर्ग जिलाधीश से छावनी थाना के पीछे लाल मैदान में अस्थायी पार्किंग, पानी टंकी क्षेत्र में पार्किंग की व्यवस्था बनाने निवेदन किया। साथ ही सुपेला रेलवे क्रासिंग बंद होने की वजह से सुपेला क्षेत्र के दोनों अण्डरब्रिज एवं पावर हाउस ओव्हरब्रिज तथा अण्डरब्रिज में ट्रैफिक दबाव काफी बढ़ गया है जिससे पार्किंग की बड़ी समस्या भी खड़ी हो गई, इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही करने की मांग की है। प्रतिनिधिमण्डल ने गणेश चतुर्थी के पूर्व ही यह व्यवस्थाएं दुरूस्त करने की मांग की है।

चेम्बर प्रतिनिधिमण्डल की मांग पर पर जिलाधीश ने जल्द से जल्द कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है। साथ ही उन्होंने विभिन्न बिंदुओं पर अपनी बात रखते हुए व्यापारियों से बाजार में व्यवस्था दुरूस्त करने की बात कही। उन्होंने कहा कि व्यापारियों से बाजार एवं अपने प्रतिष्ठानों को किस प्रकार सुंदर बनाया जाये इस पर सुझाव दिये। उन्होंने कहा कि आप अपनी दुकानों मे सिमेट्रिक तरीके से कई प्रकार के हरे भरे पौधे या फूलों से सजा कर आकर्षक बना सकते हैं। उन्होंने अन्य बिंदुओं पर भी क्रमवार अपने सुझाव प्रतिनिधिमण्डल को दिये। प्रतिनिधिमण्डल में मुख्य रूप से महेश बंसल, करमजीत सिंह बेदी, जेपी गुप्ता, चिन्ना राव, नरेश वासवानी, राकेश मल्होत्रा, सुधाकर शुक्ला, एसके अग्रवाल, विनय सिंह, मनोहर कृष्णानी, पवन जिंदल, प्रेम रतन गहलोत, राजकुमार जायसवाल, सुनील मिश्रा, बृजमोहन अग्रवाल, उत्तम जैन आदि उपस्थित थे।

सीबीएसई ने की बड़ी घोषणा: नौवीं से बारहवीं तक छात्रों के सिलेबस में होगी 30 फीसदी कटौती
पुडुचेरी में लगा राष्ट्रपति शासन…. फ्लोर टेस्ट में फेल होने पर गिर गई थी कांग्रेस सरकार
अयोध्या से पवित्र ज्योत लेकर रायपुर पहुंचे भक्त, सीएम साय ने कहा- प्रदेशभर में भेजी जाएगी
जल्द बढ़ सकता है आपके मोबाइल रिचार्ज का खर्चा, कंपनियां बढ़ा सकती हैं टैरिफ
वन विभाग के छापे में भारी मात्रा में साल लकड़ी जप्त, अवैध परिवहन में प्रयुक्त वाहन, हाईड्रा मशीन भी जप्त
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दया के नेतृत्व में सैंकड़ों सफाई कर्मियों ने किया निगम मुख्यालय में आवाज बुलंद, जाने क्या है मामला, देखे विडियो दया के नेतृत्व में सैंकड़ों सफाई कर्मियों ने किया निगम मुख्यालय में आवाज बुलंद, जाने क्या है मामला, देखे विडियो
Next Article बड़ी खबर: सरकार ने दिया झटका: जारी किया हड़ताली कर्मचारियों का वेतन काटने का आदेश बड़ी खबर: सरकार ने दिया झटका: जारी किया हड़ताली कर्मचारियों का वेतन काटने का आदेश

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?