ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू संक्रमण जानलेवा: चांपा की महिला ने बिलासपुर में तोड़ा दम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू संक्रमण जानलेवा: चांपा की महिला ने बिलासपुर में तोड़ा दम

By @dmin
Published: August 25, 2022
Share
SHARE

रायपुर (ए)। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू संक्रमण जानलेवा बनता जा रहा है। पिछले एक महीने में इस बीमारी की वजह से सात लोगों की मौत हो गई। अब तक की आखिरी मौत बिलासपुर में हुई है। रायपुर और बिलासपुर में स्वाइन फ्लू संक्रमण के 6-6 नए केस सामने आए हैं। ऐसे में इस वायरस की चपेट में आ चुके लोगों की कुल संख्या 141 तक पहुंच गई है। अभी 74 मरीजों का इलाज जारी है।

Contents
  • तीन दिन से लगातार मौतें
  • इन जिलों में फैला है संक्रमण
  • संक्रमण से बचाव के लिए यह करना होगा

बिलासपुर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल श्रीवास्तव ने बताया, निजी अस्पताल में जांजगीर-चांपा की रहने वाली एक महिला की मौत हुई है। 35 साल की इस महिला को कुछ दिन पहले गंभीर स्थिति में भर्ती कराया गया था। वहां जांच में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई। इलाज के दौरान बुधवार को उसने दम तोड़ दिया। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार के जो जिलावार आंकड़े दिए हैं, उसमें यह मौत शामिल नहीं है।

बिलासपुर जिले के नए मरीजों की संख्या को भी इसमें शामिल नहीं किया गया है। इन आंकड़ों के मुताबिक छत्तीसगढ़ में केवल छह नए लोगों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। ये सभी रायपुर जिले के ही हैं। वहीं दूसरे राज्य के एक मरीज को भी यहां भर्ती कराया गया है। ऐसे में छत्तीसगढ़ में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 68 हो गई है। बिलासपुर के 6 मरीजों को इस सूची में जोड़ लें तो एक्टिव मामलों की संख्या 74 हो जाती है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग का डेटा अभी तक बिलासपुर में तीन लोगों के संक्रमित होने की बात कह रहा है। जिसमें दो अस्पताल में भर्ती हैं।

तीन दिन से लगातार मौतें

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू से पहली मौत अगस्त के पहले सप्ताह में हुई थी। यह चार साल की एक बच्ची थी जिसे कवर्धा से लाकर रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसके कुछ दिनों के अंतराल पर दो और मौतें हुई। अभी पिछले सोमवार को मेकाहारा में एक महिला की मौत हुई। उसके बाद एम्स में राजनांदगांव के एक बुजुर्ग ने दम तोड़ा। बुधवार को बिलासपुर के निजी अस्पताल में एक युवा मरीज की मौत हो गई।

इन जिलों में फैला है संक्रमण

छत्तीसगढ़ के 28 में से 16 जिलों से स्वाइन फ्लू संक्रमण के मामले सामने आ चुके हैं। इन जिलों में रायपुर, धमतरी, दुर्ग, रायगढ़, दंतेवाड़ा, बलौदा बाजार, राजनांदगांव, बिलासपुर, बस्तर, बालोद, कवर्धा, कोरबा, कांकेर, कोरिया, जांजगीर-चांपा और गरियाबंद शामिल है। इनमें से कम से 12 जिलों में अब भी एक्टिव केस हैं। इसके अलावा पड़ोसी राज्यों खासकर ओडिशा से भी आए 6 मरीजों का इलाज भी छत्तीसगढ़ में चल रहा है।

संक्रमण से बचाव के लिए यह करना होगा

छत्तीसगढ़ में महामारी नियंत्रण विभाग के संचालक डॉ. सुभाष मिश्रा का कहना है, स्वाइन फ्लू संक्रमण से बचाव का सबसे बेहतर उपाय शारीरिक दूरी ही है। भीड़-भाड़ से परहेज करें। सार्वजनिक जगहों पर फेस मास्क लगाएं। हाथों को साबुन पानी अथवा सेनिटाइजर से धोते रहें। सर्दी-जुकाम की स्थिति में डॉक्टर से संपर्क कर संक्रमण की संभावना को टाला जा सकता है।

होली पर हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर, दुर्ग-भिलाई में 21 फिक्स प्वाइंट, 4 पेट्रोलिंग पार्टी भी तैनात
CG News : बस्तर में डीजल से भरा टैंकर पलटा, ग्रामीणों ने मचाई लूट… बाल्टी व बर्तन लेकर पहुंचे लोग
Big news : छत्तीसगढ़ में लॉजिस्टिक्स नीति 2025 को मिली मंजूरी, निजी निवेशकों को मिलेगा 140 करोड़ तक अनुदान
व्यापारियों ने महामाया सब्जी मंडी कुम्हारी में आवश्यक मांगों को लेकर अजय भसीन के नेतृत्व में मंडी बोर्ड प्रबंधक महेन्द्र सवन्नी से की मुलाकात
Accident : कुम्हारी में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आया शख्स, मौत… प्राइवेट कंपनी में करता नौकरी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ के एक लाख कर्मचारी आज छुट्टी पर, कांग्रेस सरकार को याद दिला रहे वादा हड़ताल से कई विभाग में लटके ताले, बांसुरी बजाकर सरकार को जगाया
Next Article संस्कृत कालेज में अंग्रेजी पढ़ाने पर संस्कृत भारती के सदस्यों ने जताया विरोध
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?