ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: लापरवाही: नाली बनाते बनाते पाइप को किया क्षतिग्रस्त, रिसाली निगम को 32 लाख का नुकसान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

लापरवाही: नाली बनाते बनाते पाइप को किया क्षतिग्रस्त, रिसाली निगम को 32 लाख का नुकसान

By @dmin
Published: January 31, 2022
Share
लापरवाही: नाली बनाते बनाते पाइप को किया क्षतिग्रस्त, रिसाली निगम को 32 लाख का नुकसान
लापरवाही: नाली बनाते बनाते पाइप को किया क्षतिग्रस्त, रिसाली निगम को 32 लाख का नुकसान
SHARE

निगम ने मिक्चर मशीन को किया जब्त
रिसाली। पाटन-मरोदा मार्ग चौड़ी करण कार्य मे लोकनिर्माण विभाग दुर्ग संभाग के ठेकेदार लापरवाही बरत रहे है। सोमवार को निर्माण कार्य में लगी जेसीबी मशीन को लापरवाही पूर्वक चलाने से दो अलग जगह पर बिछाई गई भूमिगत मुख्य पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे निगम को लगभग 32 लाख की क्षति हुई है।

मुख्य मार्ग चौड़ी करण और नाली निर्माण कार्य से नगर पालिक निगम को न केवल क्षति हो रही है, बल्कि आम लोगों को तकलीफ हो रही है। लापरवाही से कार्य करने की वजह से टँकी मरोदा स्थित भूमिगत पाइप लाइन 100 एमएम डाया का 400 मीटर पाइप पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इसी तरह नेवई में 700 मीटर पाइप उपयोग के लायक ही नही रहा। सहायक अभियंता आर के जैन ने बताया कि इस लापरवाही से निगम को क्रमश: 13 लाख व 19 लाख का नुकसान हुआ है।

मिक्चर गाड़ी को किया जप्त
सूचना मिलते ही निगम के अधिकारियों नर पहले स्थल निरीक्षण किया। मरम्मत के निर्देश दिए। बाद में खुलासा हुआ कि पाइप पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। इसके बाद अधिकारियों ने कार्य को बंद कराया और निर्माण कार्य मे लगे मिक्चर मशीन को जब्त कर कार्यालय परिसर लाया।

जिम्मेदार ने नही उठाया फोन
घटना के बाद निगम के अधिकारियों ने लोकनिर्माण दुर्ग संभाग के एसडीओ से लगातार संपर्क करने का। प्रयास किया, लेकिन अधिकारी ने अपना मोबाइल रिसीव नही किया और नही वापस काल बैक किया।

पहले भी हो चुकी है घटना
उल्लेखनीय है कि निगम चुनाव के पहले भी पाइप क्षतिग्रस्त होने की घटना घट चुकी है। तब निगम के अधिकारियों ने जेसीबी मशीन को नेवई पोलिस के हवाले किया था। मामला इस बात पर सुलझ गया था कि लोकनिर्माण विभाग ने हर्जाना देने का आस्वासन दिया था।

32 लाख का भेजा डिमांड
अधिकारियों का कहना है कि पाइप लाइन को नही बदला गया तो नेवई ओवर हेड टैंक को भरने में समस्या होगी। पाइप लाइन बदलने में 32 लाख का खर्च होगा। आयुक्त आशीष देवांगन ने लोकनिर्माण विभाग दुर्ग संभाग को कड़ा पत्र लिखा है। पत्र में पाइप लाइन बदलने में होने वाली खर्च की मांग की गई है।

सिद्धू के नखरे नहीं सहेगी कांग्रेस, आलाकमान ने बातचीत बंद की, विकल्प पर हो रहा विचार
महतारी वंदन योजना : विवाह प्रमाण पत्र की जगह स्वघोषित शपथ पत्र होगा मान्य, 20 फरवरी तक आवेदन अनिवार्य
मिताली राज ने रचा इतिहास: सात हजार वन-डे रन बनाने वाली पहली महिला क्रिकेटर
Big news : रेलवे ने फिर रद्द की 10 ट्रेनें, कई ट्रेनों का रूट भी बदला… देखें पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ में इस माह तीन दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, मदिरा प्रेमी नोट कर लें यह तारीखें
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article PM Modi launches Garib Kalyan Rozgar Abhiyan: 25 types of work to be done in 116 districts पीएम मोदी बोले- भारत की ताकत छोटे उद्योग, मुद्रा योजना ने महिलाओं को बनाया सशक्त
Next Article बाजार में बढ़त, 55555 पर बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी में भी उछाल आर्थिक सर्वेक्षण के बाद शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 17300 के पार

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?