ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: होली पर अमन के लिए जुमे की नमाज का समय बदला, आधे से एक घंटे तक का परिवर्तन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

होली पर अमन के लिए जुमे की नमाज का समय बदला, आधे से एक घंटे तक का परिवर्तन

By @dmin
Published: March 17, 2022
Share
होली पर अमन के लिए जुमे की नमाज का समय बदला, आधे से एक घंटे तक का परिवर्तन
होली पर अमन के लिए जुमे की नमाज का समय बदला, आधे से एक घंटे तक का परिवर्तन
SHARE

लखनऊ (एजेंसी)। जुमा की नमाज, शब-ए-बरात और होली एक ही दिन पड़ रही है। शहर में अमन-चैन बना रहे, इसके लिए शुक्रवार को होने वाली जुमा की विशेष नमाज के समय में बदलाव किया गया है। शहर की मस्जिदों में होने वाली नमाज के वक्त को आधा घंटा से लेकर एक घंटा तक आगे बढ़ा दिया गया है। वहीं, इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया एवं ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने एक-दूसरे की धार्मिक भावनाओं का ख्याल रखने और अमन व शांति बनाए रखने की अपील की है।

ऐशबाग ईदगाह स्थित जामा मस्जिद में जुमा की नमाज का समय 12:45 से बढ़ाकर 2 बजे किया गया है। मस्जिद ऐशबाग, चौक की मदीना मस्जिद, नादान महल रोड स्थित मस्जिद तकवियतुल ईमान, हसनगंज स्थित हाता शक्कू मियां मस्जिद में 2 बजे, मस्जिद शाहमीना शाह, अकबरी गेट स्थित मस्जिद एक मीनारा, कच्चा पुल स्थित मस्जिद अनस, चौपटिया स्थित मस्जिद मआविया, गढ़ी कनौरा स्थित मस्जिद खजूर वाली व मस्जिद सिद्दीकिया, तालकटोरा स्थित मस्जिद कादिर खां, मदहेगंज स्थित मस्जिद चांद वाली व मस्जिद शेखुल आलम, एवरेडी चौराहा स्थित मस्जिद खामदी, अबरार नगर मस्जिद मदीना, डालीगंज स्थित मस्जिद उस्मानियां व डोर वाली मस्जिद, खुर्रमनगर स्थित मस्जिद रिंग रोड व मस्जिद फातिमी में 1:30 बजे और मदहेगंज स्थित मस्जिद तकिया वाली और अलीगंज स्थित कपूरथला मस्जिद में जुमा की नमाज का समय बढ़ाकर दोपहर 1:45 बजे किया गया है।

ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने कहा कि पुरखों को पुरसा देने के लिए शाम पांच बजे के बाद ही कब्रिस्तान जाएं। शब-ए-बरात में आतिशबाजी न करने और जुमा की नमाज मोहल्ले की मस्जिद में अदा करने की अपील की।

गुपकार गठबंधन ने कहा: राज्य का दर्जा बहाल होने के बाद हों विधानसभा चुनाव, सर्वदलीय बैठक के नतीजे से निराश
पोरा महोत्सव एवं किसान उत्सव में शामिल हुए गृह मंत्री विजय शर्मा
राज्यपाल ने कारखानों में दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के दिए निर्देश
ई-नीलामी: नीरज चोपड़ा का भाला एक करोड़ के पार, सुहास एलवाई के रैकेट की 10 करोड़ लगी बोली
दुर्ग गुजराती महिला मंडल की महिलाओं ने मनाया अंतराष्ट्रीय महिला दिवस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article हरभजन सिंह ने विवादित पोस्ट के लिए मांगी माफी, कहा- मैं सिख हूं, जो भारत के लिए लड़ेगा, इसके खिलाफ नहीं हरभजन सिंह आम आदमी पार्टी की तरफ से होंगे राज्यसभा उम्मीदवार
Next Article कोरोना से तत्परता से लड़ेंगे भी और जीतेंगे भी : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा 21 हितग्राहियों को दी गई 23 लाख रूपए की सहायता राशि

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?