ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली की हत्या, कुछ दिन पहले पुलिस लाइन से हो गया था लापता
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली की हत्या, कुछ दिन पहले पुलिस लाइन से हो गया था लापता

By @dmin
Published: August 22, 2022
Share
बीजापुर में नक्सली धमाके में जवान घायल, जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया
बीजापुर में नक्सली धमाके में जवान घायल, जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया
SHARE

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों द्वारा अपने एक पूर्व सहयोगी की हत्या करने की घटना सामने आई है। वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि घटना भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के पोंडम गांव की है। रविवार सुबह यहां आत्मसमर्पण कर चुके नक्सली बामन पोयम को सड़क पर मृत पाया गया। गौरतलब है कि मृतक बामन पोयम कुछ दिन पहले पुलिस लाइन से लापता हो गया था।

अधिकारियों ने बताया कि, बायम पोयम ने तीन महीने पहले पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था। पोयम माओवादी जनमिलिशिया का सदस्य था। उसने 30 मई को बीजापुर में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था और तब से वह पुलिस लाइन क्षेत्र में रह रहा था। अधिकारी ने बताया कि कुछ दिन पहले ही वह पुलिस लाइन से लापता हो गया था। जिसके बाद स्थानीय थाने में इसकी एफआईआर भी दर्ज की गई थी और पुलिस उसका पता लगाने की कोशिश कर रही थी। रविवार सुबह उसका शव भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के पोंडम गांव के पास एक सड़क के किनारे पाया गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मौत की सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। फिलहाल शव को बरामद करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अधिकारी ने बताया कि पोयम के शरीर पर धारदार हथियारों से बने चोट के निशान हैं। प्रथम दृष्टया यह नक्सलियों का काम लगता है, लेकिन जांच चल रही है।

अधिकारियों को मासूमों की उत्सुकता आई पसंद, बच्चों के सवालों का शिक्षक बन दी जानकारी
पत्रलेखा की 2023 की शुरुआत रही धमाकेदार, आर या पार में किया शानदार काम…
नमक की कालाबाजारी, सीएम भूपेश बघेल ने कहा अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ की जाएगी सख्त कार्यवाही
नक्सलवाद मुक्त छत्तीसगढ़ पर बोले सीएम- अब कहीं रेड कॉरिडोर नहीं, हर तरफ ग्रीन कॉरिडोर
नवाब मलिक के दामाद ने महाराष्ट्र के पूर्व सीएम फडणवीस को भेजा कानूनी नोटिस… मांगा पांच करोड़ का हर्जाना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पांच राज्यों में भारी वर्षा का कहर, मध्यप्रदेश, यूपी, उत्तराखंड, हिमाचल के कई इलाके जलमग्न पांच राज्यों में भारी वर्षा का कहर, मध्यप्रदेश, यूपी, उत्तराखंड, हिमाचल के कई इलाके जलमग्न
Next Article गुस्ताखी माफ: भाजपा के गढ़े हुए मुद्दे, आयातित नेतृत्व गुस्ताखी माफ: सरकार पर न फोड़ें संस्कारों का ठीकरा

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?