ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: परिवार के साथ मिलकर दूसरे पति की हत्या: 4 गिरफ्तार, ऐसे खुला हत्या का राज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

परिवार के साथ मिलकर दूसरे पति की हत्या: 4 गिरफ्तार, ऐसे खुला हत्या का राज

By @dmin
Published: August 19, 2022
Share
SHARE

बिलासपुर। बिलासपुर में पति की हत्या करने वाली महिला उसके भाई, बेटा और उसके पहले पति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महिला ने उससे दूसरी शादी रचाई थी। लेकिन, उसका पति उसे अपने बेटा और पहले पति से मिलने के लिए मना कर आए दिन मारपीट करता था। 12 अगस्त को जब वह अपने भाई के घर गई थी, तब पति ने गाली देते हुए मारपीट किया था। उसकी हरकतों से तंग आकर पत्नी ने अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी थी। फिर शव को सड़क किनारे गड्ढे में फेंक दिया था। घटना सकरी थाना क्षेत्र की है।

Contents
  • हत्या के बाद दो दिन तक बाथरूम में रखा था शव
  • आधार कार्ड से हुई पहचान और खुल गया हत्या का राज

सरकंडा क्षेत्र के चांटीडीह में रहने वाला सैयद कमाल (38) रोजी मजदूरी का काम करता था। वह रविवार को घर से काम करने निकला था। लेकिन, देर शाम तक घर नहीं लौटा। तब उसके परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। लेकिन, उसका कुछ पता नहीं चला। इससे परेशान परिजनों ने सरकंडा थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 15 अगस्त की सुबह सैदा-घुरू रोड में गड्ढे में एक शव मिला। लाश के साथ उसका आधार कार्ड भी मिला, जिससे उसकी पहचान सैयद कमाल के रूप में की गई।

युवक के शरीर में कई जगह चोट के निशान मिले, जिसे देखकर पुलिस ने उसकी हत्या की आशंका जताते हुए जांच शुरू कर दी। इस बीच पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक का गला दबाने और सिर सहित अन्य हिस्सों में भारी हथियार मारने से उसकी मौत होने की पुष्टि की गई। इधर, पुलिस की जांच और पूछताछ में पता चला कि मृतक ने सुमित्रा तिवारी मानिकपुरी महिला के साथ दूसरी शादी कर सिविल लाइन क्षेत्र के जरहाभाठा में रहता था।

पुलिस ने मृतक सैयद कमाल की पहली पत्नी और परिजनों से पूछताछ की, तब उन्होंने बताया कि वह 12 अगस्त की शाम 4.30 बजे से गायब था। 13 अगस्त को सुमित्रा ने भी उसके घर नहीं आने की जानकारी दी थी। साथ ही बताया कि उसकी स्कूटी जरहाभाठा चौक के पास खड़ी है। इसके बाद सुमित्रा अपने घर में ताला लगाकर गायब हो गई थी।

हत्या के बाद दो दिन तक बाथरूम में रखा था शव

इधर, संदिग्ध आरोपी सुमित्रा की जानकारी जुटाने पुलिस भी उसके घर गई, तब ताला बंद मिला। इसके बाद उसके भाई राजकुमार महंत के सकरी स्थित मकान पहुंचे, तब महिला अपने भाई के घर में मिली। पुलिस ने उससे पूछताछ की तो पहले वह गुमराह करती रही। सख्ती से पूछताछ करने पर महिला ने अपने भाई राजकुमार, पूर्व पति जग जीवन प्रसाद तिवारी और बेटा दीपक तिवारी के साथ मिलकर हत्या करने की बात कही। उसने बताया कि 12 अगस्त की रात सैयद शराब के नशे में गाली दे रहा था। इस दौरान उसने मारपीट किया, तब उसके भाई, बेटा और पूर्व पति ने राड से हमला किया और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। उसने यह भी बताया कि शव को दो दिन तक बाथरूम में छिपाकर रखे थे। फिर बदबू आने पर उसके बाइक में ले जाकर गड्ढे में फेंककर आ गए थे।

आधार कार्ड से हुई पहचान और खुल गया हत्या का राज

पुलिस को जब युवक की लाश मिलने की सूचना मिली, तब पानी में डूबे होने और शव के क्षतविक्षत होने की वजह से उसकी पहचान नहीं हो पा रही थी। इस दौरान पुलिस ने उसके पास से आधार कार्ड बरामद किया, जिसके आधार पर उसकी पहचान हुई। मृतक की पहचान होने के बाद पुलिस को हत्यारों की तलाश करने में आसानी हुई और आरोपी महिला समेत उसके रिश्तेदारों से पूछताछ कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

राजराजेश्वरी मंदिर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक: भगवान भोलेनाथ का किया पंच द्रव्य व नवधान्य से अभिषेक
बाबा धाम रवाना हुआ पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पाण्डेय का जत्था, विधिवत पूजा अर्चना कर शुरू की यात्रा
आईआईटी रुड़की के 60 छात्र कोरोना संक्रमित, पांच हॉस्टल सील
सीएम का स्कूली छात्रों के हित में बड़ा फैसला, शाला भवनों की मरम्मत एवं रखरखाव के लिए स्वीकृत किए 500 करोड़ रुपए
नक्सलवाद के खिलाफ मुख्यमंत्री साय की रणनीति को केन्द्रीय गृहमंत्री शाह ने जमकर सराहा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article न्याय रथ से पीडि़त महिलाओं को मिलेगा समाधान: डॉ. किरणमयी नायक
Next Article अनुजा जोशी: पहली सीरीज में ही बोल्ड सीन्स से मचा दी थी सनसनी, ऐसे मिला हेलो मिनी में काम

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?