ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: न्याय रथ से पीडि़त महिलाओं को मिलेगा समाधान: डॉ. किरणमयी नायक
Share
Notification Show More
Latest News
shreekanchanpath 348 # 01 September 2026
October 1, 2026
डेटा लेबलिंग और एआई में बलरामपुर ने रचा इतिहास, प्रदेश का पहला कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर स्थापित
October 1, 2026
संबलपुर की चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’, रायपुर में लहराया परचम
October 1, 2026
गैर-आवासीय खेल अकादमी चयन ट्रायल… 144 खिलाड़ियों ने कराया पंजीयन
October 1, 2026
बेटिकट यात्रियों की धरपकड़ : हथबंद रेलवे स्टेशन पर सरप्राइज चेकिंग में एक लाख से ज्यादा का जुर्माना
October 1, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

न्याय रथ से पीडि़त महिलाओं को मिलेगा समाधान: डॉ. किरणमयी नायक

By @dmin Published August 19, 2022
Share
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ में महिलाओं को उनके अधिकारों और विधिक प्रावधानों के प्रति जागरूक करने के लिए शुरू मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ यात्रा राजधानी रायपुर पहुंच चुकी है। विगत 16 अगस्त से महतारी न्याय रथ राजधानी के स्कूलों में पहुंच कर शॉर्ट फिल्मों के माध्यम से छात्राओं को उनके कानूनी अधिकार की जानकारी दे रहा है। इसके साथ न्याय रथ शहर के विभिन्न स्थानों में भ्रमण कर महिलाओं को जागरूक कर रहा है। यह रथ आगामी 21 अगस्त तक राजधानी के कई स्कूलों और वार्डों में पहुंचेगा।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 28 जुलाई को हरेली के अवसर पर मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ को रवाना किया था। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की पहल पर प्रदेश की महिलाओं को उनके संवैधानिक अधिकारों और कानूनों की जानकारी देकर जागरूक करने और उनमें आत्मविश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से यह न्याय रथ यात्रा शुरू की गई है। प्रथम चरण में रथ प्रदेश के नौ जिलों में जाएगा।

सबसे पहले दुर्ग जिले के भ्रमण के बाद यह रथ रायपुर जिले में पहुंचा है। आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने बताया कि मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से आयोग की गतिविधियों, महिलाओं के संवैधानिक एवं विधिक अधिकारों, शासन की विभिन्न योजनाओं तथा महिलाओं के सशक्तिकरण संबंधित लघु फिल्में दिखाई जा रही हैं, इसमें लैंगिक उत्पीडऩ, घरेलू हिंसा, पॉक्सो एक्ट से संबंधित फिल्में भी शामिल हैं।ये फिल्में महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करने के साथ खुद के प्रति हिंसा के विरोध का सही रास्ता दिखाएंगी। उन्होंने बताया कि रथ के साथ अधिवक्तागण और आयोग के अधिकारी कर्मचारी भी साथ रहते हैं, जिससे पीडि़त महिलाओं को तत्काल उनकी शिकायतों और जिज्ञासाओं का समाधान मिल सकेगा। न्याय रथ के माध्यम से महिलाएं आवेदन भी दे सकेंगी।

न्याय रथ ने अब तक रायपुर के पुरानी बस्ती स्थित सरस्वती स्कूल, नयापारा, दानी गल्र्स स्कूल, सालेम स्कूल, तेलीबांधा स्कूल, बीपी तिवारी स्कूल, मधु पिल्ले स्कूल, त्रिमूर्ति नगर, जागृति नगर और खमतराई में भ्रमण कर लिया है। न्याय रथ 19 अगस्त को नारी निकेतन शासकीय बालिका गृह, 20 अगस्त को शासकीय हाई स्कूल रामनगर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जनता कालोनी, कृष्णा नगर, भवानी नगर तथा 21 अगस्त को संजयनगर के अम्बेडकर चौक और धरमनगर, राधा बाई कॉलेज दूधाधारी मठ और टिकरापारा स्कूल पहुंचेगा।

You Might Also Like

डेटा लेबलिंग और एआई में बलरामपुर ने रचा इतिहास, प्रदेश का पहला कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर स्थापित

संबलपुर की चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’, रायपुर में लहराया परचम

गैर-आवासीय खेल अकादमी चयन ट्रायल… 144 खिलाड़ियों ने कराया पंजीयन

बेटिकट यात्रियों की धरपकड़ : हथबंद रेलवे स्टेशन पर सरप्राइज चेकिंग में एक लाख से ज्यादा का जुर्माना

युवाओं को रोजगार, नागरिकों को सुगम सेवाएं और आधुनिक कौशल से जोड़ना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय

@dmin August 19, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया स्मार्ट रीडिंग रूम का भूमिपूजन…
Next Article परिवार के साथ मिलकर दूसरे पति की हत्या: 4 गिरफ्तार, ऐसे खुला हत्या का राज

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?