ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: लाश का धड़ गायब: युवक को जंगली जानवर ने बुरी तरह नोचा, खून से लथपथ मिली लाश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

लाश का धड़ गायब: युवक को जंगली जानवर ने बुरी तरह नोचा, खून से लथपथ मिली लाश

By @dmin
Published: August 18, 2022
Share
SHARE

कोरबा। कोरबा के पसान थाना इलाके में एक युवक को जंगली जानवर ने बुरी तरह से नोचकर मार डाला। घटना अडसरा के जंगल की है, जहां से बुधवार रात 24 साल का सुरेश कुमार अपने दोस्त राहुल के साथ बाइक से गुजर रहा था। इसी दौरान बाइक में पेट्रोल खत्म हो गया। दोनों दोस्त पैदल चलने लगे, लेकिन सुरेश पीछे छूट गया। इसी बीच जंगली जानवर ने उस पर हमला कर दिया। युवक की खून से लथपथ लाश मिली है, जिसका धड़ गायब है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

सेनहा निवासी 26 वर्षीय राहुल कुमार के घर पर छठी का कार्यक्रम था। रात के वक्त वहां रामायण का पाठ चल रहा था। साउंड बॉक्स खराब होने पर दूसरा साउंड बॉक्स लेने के लिए राहुल गांव में ही रहने वाले अपने दोस्त सुरेश कुमार के साथ निकला। दोनों दोस्त एक ही बाइक पर सवार थे, लेकिन इसी बीच गाड़ी में पेट्रोल खत्म हो गया। इसके बाद दोनों बाइक से नीचे उतर गए। राहुल बाइक को लेकर पैदल चलने लगा, वहीं सुरेश उसके पीछे-पीछे आने लगा।

रात का समय होने के कारण जंगल में काफी अंधेरा था। इस बीच जब राहुल ने देखा कि सुरेश कुछ बात नहीं कर रहा या उसके चलने की आवाज नहीं आ रही, तो उसने सोचा कि शायद वो थक कर कहीं रुक गया होगा। वहीं हल्की-हल्की बारिश भी हो रही थी। राहुल इस बीच गांव अडसरा पहुंच गया। जब बहुत समय बीत जाने के बाद भी सुरेश नहीं पहुंचा, तो फिर उसने गांववालों को इसकी जानकारी दी।

गांववालों ने जंगल में की तलाश, मिली खून से लथपथ लाश

गांव के लोगों ने जंगल में सुरेश की तलाश शुरू की, तब जाकर उसकी लाश पेड़ के पास खून से लथपथ हालत में मिली। सुरेश का धड़ भी गायब था और उसे नोचने के निशान थे। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पसान थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। पसान थाना प्रभारी शिव कुमार धारी ने बताया कि शव के पास से जंगली जानवर के कुछ बाल मिले हैं, जिससे आशंका है कि जानवरों ने ही युवक को नोचकर मौत के घाट उतारा है।

पसान थाना प्रभारी शिव कुमार धारी ने बताया कि फिलहाल शव का पंचनामा कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर ही मौत की सही वजहों का खुलासा हो सकेगा। पसान वन परिक्षेत्र के धर्मेंद्र चौहान ने बताया कि घटना की जानकारी उन्हें अब तक नहीं दी गई है। घटना का पता लगाया जाएगा कि आखिर युवक की मौत कैसे हुई है। फिलहाल मृतक के परिजनों को कोई मुआवजा राशि नहीं दी गई है।

न्यायालयीन आदेश के बाद भी आरामिल में चल रहा कार्य, औचक निरीक्षण कर की गई कार्रवाई
सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा : अपनी मौत की साजिश रचने 90 साल की वृद्धा की ले ली जान… जानिए क्या है पूरा मामला
चिंतन शिविर के बीच बढ़ी कांग्रेस की चिंता, सुनील जाखड़ ने पार्टी को कहा अलविदा
Accident : जतमई घटारानी से लौटते पलट गई ट्रेक्टर, एक युवती की मौत… तीन घायल
केन्द्र सरकार का बजट पूरी तरह से निराशाजनक और दिशाहीन: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 301 # 18 august 2022
Next Article कृष्ण जन्माष्टमी उपवास को लेकर इन जरूरी बातों का रखें ध्यान, वरना बिगड़ सकती है आपकी सेहत

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?