ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दयाबेन ने थिएटर से शुरू किया था एक्टिंग का सफर, शाहरुख खान की फिल्म में आ चुकी हैं नजर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

दयाबेन ने थिएटर से शुरू किया था एक्टिंग का सफर, शाहरुख खान की फिल्म में आ चुकी हैं नजर

By @dmin
Published: August 17, 2022
Share
SHARE

चर्चित टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा की दयाबेन यानी दिशा वकानी अपना 44वां जन्मदिन मना रही हैं। दिशा वकानी टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हैं। मगर, वह टीवी शो के अलावा फिल्मों में भी हाथ आजमा चुकी हैं। हालांकि, इन्हें पहचान मिली वर्ष 2008 से प्रसारित हो रहे शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा से। इस शो में अपने शानदार अभिनय की बदौलत दिशा ने घर-घर में अपनी खास पहचान बनाई। उनका भोलापन और एक्टिंग दर्शकों को बेहद पसंद आए। यही वजह है कि दिशा के यह शो छोडऩे के बाद भी दर्शक अभी तक उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

दिशा वकानी मूल रूप से गुजरात से ताल्लुक रखती हैं। इनका जन्म 17 अगस्त 1978 को अहमदाबाद में एक गुजराती जैन फैमिली में हुआ। उन्होंने गुजरात कॉलेज से ड्रेमेटिक में ग्रेजुएशन किया है। बता दें कि दिशा ने अपने करियर की शुरुआत गुजराती थिएटर में बतौर स्टेज एक्ट्रेस की। इसके बाद इन्होंने टीवी सीरियल्स में काम किया। दिशा वकानी ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा से पहले ‘शुभ मंगल सावधान, ‘खिचड़ी, ‘इंस्टेंट खिचड़ी, ‘हीरो भक्ति ही शक्ति है और ‘आहट जैसे टीवी शो में अहम रोल निभा चुकी हैं। इसके अलावा वह वर्ष 2014 में ‘सीआईडी में भी नजर आईं।

दिशा वकानी बड़े पर्दे पर भी अपनी किस्मत आजमा चुकी हैं। वह शाहरुख खान की फिल्म ‘देवदासÓ में नजर आईं थीं। इसके अलावा दिशा ‘जोधा अकबर, ‘मंगल पांडे द राइजिंग, ‘लव स्टोरी 2050 जैसी फिल्मों में भी सपोर्टिंग रोल में नजर आ चुकी हैं। मगर फिल्मों में इन्हें खास पहचान नहीं मिली। शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा दिशा के करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। हालांकि वर्ष 2017 में उन्होंने मां बनने के बाद इस शो को अलविदा कह दिया था। तब से उनके शो में वापिसी के कयास लगाए जाते रहते हैं।

रिपोट्र्स की मानें तो दिशा वकानी टीवी जगत की सबसे महंगी स्टार्स में शामिल हैं। वह तारक मेहता का उल्टा चश्मा के एक एपिसोड के लिए करीब डेढ़ लाख रुपये फीस लेती थीं। दिशा वकानी की कुल नेट वर्थ की बात करें तो 2021 की रिपोट्र्स के मुताबिक इनके पास करीब 37 करोड़ रूपये की संपत्ति है। पर्सनल लाइफ की बात करें तो दिशा ने वर्ष 2015 में मुंबई के सीए मयूर पडिया से शादी की। कपल के दो बच्चे हैं।

आईईडी ब्लास्ट में पैर खोने के बाद भी जवान के हौसले बुलंद, छत्तीसगढ़ के लिए जीता स्वर्ण और रजत पदक
बस्तर में बाढ़ : तीन दिन की मूसलाधार बारिश से मिली राहत, सीएम साय ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से ली अफसरों की बैठक
Gustakhi Maaf: प्यार का फूहड़ प्रदर्शन क्यों?
किसानों और सरकार के बीच बैठक खत्म… नहीं निकला कोई समाधान… अब 8 को फिर से होगी बैठक
तेंदूपत्ता मजदूरी का बकाया भुगतान दीपावली के पूर्व करें: केदार कश्यप
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राज्य सरकार और यूनिसेफ नागरिकों के सशक्तिकरण के लिए मिलकर चलाएंगे जन-जागरूकता अभियान
Next Article नया रायपुर में विद्युत उपकरणों की टेस्टिंग के लिए क्षेत्रीय टेस्ट प्रयोगशाला की होगी स्थापना…

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?