ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रात में टहलने निकले युवा व्यापारी की सुबह झाडिय़ों में मिली लाश, हत्या की आशंका
Share
Notification Show More
Latest News
स्वास्थ्य मंत्री के जन्मदिवस पर योग आयोग अध्यक्ष ने नवजात को दिया ‘श्याम’ का नाम
स्वास्थ्य मंत्री के जन्मदिवस पर योग आयोग अध्यक्ष ने नवजात को दिया ‘श्याम’ का नाम
October 1, 2026
shreekanchanpath 348 # 01 September 2026
October 1, 2026
डेटा लेबलिंग और एआई में बलरामपुर ने रचा इतिहास, प्रदेश का पहला कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर स्थापित
October 1, 2026
संबलपुर की चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’, रायपुर में लहराया परचम
October 1, 2026
गैर-आवासीय खेल अकादमी चयन ट्रायल… 144 खिलाड़ियों ने कराया पंजीयन
October 1, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

रात में टहलने निकले युवा व्यापारी की सुबह झाडिय़ों में मिली लाश, हत्या की आशंका

By @dmin Published August 7, 2022
Share
SHARE

कवर्धा। कवर्धा थाना क्षेत्र में नवीन बाजार के पीछे गुरु नाले के पास झाडिय़ों में शनिवार सुबह एक व्यापारी की लाश मिली है। शरीर पर छिलने और जख्म के निशान पाए गए हैं। शव अर्धनग्न अवस्था में थी। इसके आधार पर उसकी हत्या का शक जताया जा रहा है। पुलिस अभी खुलकर यह स्वीकार नहीं रही है। मृतक की पहचान विनोद कौशिक (38) वार्ड- 26 घोठिया रोड के रूप में की गई है। मोहल्ले में उसकी कपड़े और खाद-बीज की दुकान है। शुक्रवार रात करीब 10 बजे विनोद घर से पैदल सैर करने निकला था। इस बीच उसकी अपने बेटे से फोन पर बात भी हुई थी। उसने बेटे से कहा था कि वह जल्दी घर लौट रहा है, लेकिन रातभर नहीं आया। इस दौरान परिजन उसे लगातार कॉल कर रहे थे, लेकिन विनोद ने फोन उठाया। शनिवार सुबह घर से करीब 500 मीटर की दूर पर नवीन बाजार के पीछे गुरु नाले के पास उसकी अर्धनग्न लाश पाई गई।

फैमिली के साथ किराए के मकान में रहता था

मृतक विनोद कौशिक मूलत: ग्राम मिरमिट्टी का रहने वाला है। काफी समय से वह अपने फैमिली के साथ कवर्धा के वार्ड- 26 में घोठिया रोड स्थित किराए के मकान में रह रहा था। फैमिली में पत्नी और 3 बच्चे हैं। मकान से लगा हुआ दो कांप्लेक्स भी किराए पर लिया है। एक कांप्लेक्स में कपड़े की दुकान खोला है, जिसमें उसकी पत्नी बैठती है। दूसरे में कृषि केंद्र खोला है, जिस पर वह खुद बैठता था।

मकान से घटनास्थल तक सीसी कैमरे खंगाल रहे घोठिया रोड स्थित जिस मकान में मृतक विनोद अपनी फैमिली के साथ किराए के कमरे में रहता था, वहां से घटनास्थल की दूरी महज 500 मीटर दूरी पर है। शुक्रवार रात वह पैदल सैर के लिए निकला था। लिहाजा, पुलिस की एक टीम संभावित रास्तों पर दुकानों व मकानों में लगे सीसी कैमरे की फुटेज खंगालने में लगी है। हालांकि, देर शाम तक कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया था। एएसपी मनीषा ठाकुर का कहना है कि मामले के हर पहलुओं पर जांच की जा रही है।

नवीन बाजार के पीछे गुरु नाला किनारे झाडिय़ों में जिस परिस्थिति में व्यापारी की लाश मिली है, उससे हत्या का शक गहराने लगा है। शव अर्धनग्न अवस्था में थी। कमर के नीचे दाएं जांघ पर छिला हुआ है। हाथ व सिर पर कई जगह चोट के निशान मिले हैं। जहां पर लाश मिली है, वहां पैदल ही पहुंचा जा सकता है। इसलिए रोड एक्सीडेंट की बात को पुलिस खारिज कर रही है।

शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल के मरच्यूरी भेजा गया था। शार्ट पीएम रिपोर्ट में मृतक के पेट में शराब की मात्रा मिली है। वहीं पेट में अनडाइजेस्ट फूड (अनपच भोजन) की मात्रा नहीं मिली है। यानी उसने भोजन भी नहीं किया था। पुलिस की मानें, तो आसपास जान- पहचान वालों से पूछताछ में पता चला है कि नशे की लगत के कारण विनोद अक्सर भोजन नहीं करता था।

You Might Also Like

स्वास्थ्य मंत्री के जन्मदिवस पर योग आयोग अध्यक्ष ने नवजात को दिया ‘श्याम’ का नाम

डेटा लेबलिंग और एआई में बलरामपुर ने रचा इतिहास, प्रदेश का पहला कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर स्थापित

संबलपुर की चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’, रायपुर में लहराया परचम

गैर-आवासीय खेल अकादमी चयन ट्रायल… 144 खिलाड़ियों ने कराया पंजीयन

बेटिकट यात्रियों की धरपकड़ : हथबंद रेलवे स्टेशन पर सरप्राइज चेकिंग में एक लाख से ज्यादा का जुर्माना

@dmin August 7, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मंदिर दर्शन कर लौट रहे बाइक सवार को ट्रेलर ने मारी टक्कर, 3 की मौत
Next Article तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा जल्द ही करेंगे शादी! एक्टर ने खुद कही ये बात

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?