ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रात में घरों से चोरी किए गहने सुबह दुकान के शो केस में सजा देता था, कारोबारी गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

रात में घरों से चोरी किए गहने सुबह दुकान के शो केस में सजा देता था, कारोबारी गिरफ्तार

By @dmin
Published: August 5, 2022
Share
SHARE

रायपुर। रायपुर की पुलिस ने एक जोहरी (सराफा कारोबारी) को पकड़ा है। पिछले 6 महीने से पुलिस को इसकी तलाश थी। अब ये पुलिस की पकड़ में आया है। दरअसल आरोप है कि ये कारोबारी, चोरों से दोस्ती किए बैठा था। वो चोरी के गहने रात में चुराते थे और सुबह उन्हीं गहनों को ये कारोबारी अपनी दुकान में सजाकर बेच दिया करता था।

डीडी नगर थाने और कबीर नगर थाने की पुलिस को इस कारोबारी की तलाश थी। इस कारोबारी का नाम राजू गोस्वामी है। रायपुरा की मेन रोड में चिराग ज्वेलर्स नाम की दुकान का मालिक है। ये शहर से भाग चुका था। 6 महीने पुरानी चोरी के कांड में शामिल था । मामला ठंडा पड़ता देख ये अपने घर आया था, इसकी खबर पुलिस को मिली फौरन इसे सरोना स्थित इसके घर जाकर पुलिस ने दबोच लिया। इसके पास से पुलिस को लगभग 3 लाख 16 हजार 800 रूपये के सोने चांदी के जेवर मिले हैं।

इन इलाकों में हुई थी चोरियां, भाई भी हो चुका है गिरफ्तार

कबीर नगर इलाके की रहने वाली काजल सिन्हा ने बताया था कि पिछले साल दिसंबर के महीने में घर लॉक करके पति के साथ मैहर देवी दर्शन करने गई थी। इनके घर का ताला तोड़कर इसी गैंग के बदमाश घुसे और सोने, चांदी के जेवर, नगद लेकर भाग गए थे।

डीडी नगर के रोशन कुमार देवांगन पिछले साल नवंबर के महीने में अपने गांव दामाखेडा गए थे। घर सूनापाकर आरोपियों के गैंग ने यहां जेवर और रुपए चुराए थे। इसी इलाके में राहुल ध्रुव नाम के व्यक्ति के भी घर इन्हीं बदमाशों ने आलमारी के लॉकर में रखे सोने- चांदी के जेवरात और म्यूजिक सिस्टम चुरा लिया था। इनका शिकार सतीश कुमार श्रीवास नाम के व्यक्ति भी बने। इनके अलावा, उरला, धरसींवा और देवेंद्र नगर थाना इलाके में रहने वाले 5 से अधिक परिवार चोरी की वारदातों के शिकार हुए।

ज्वेलरी शॉप चलाने वाले राजू का भाई दीपक भी चोरी के गहने बेचने में शामिल था। इस केस में 6 महीने पहले पुलिस ने 11 लोगों को गिरफ्तार किया था। चोरों के अलावा इसमें दीपक भी शामिल था, तब राजू भाग गया था। गिफ्तार हुए चोरों में बिहार और ओडिशा के बदमाश शामिल थे। चोरों और सराफा कारोबारी राजू के बीच सेटिंग थी, वो चोरी के माल के बदले जो रकम चोरों को देता था उसे बदमाश शराब, नॉनवेज की पार्टी, कपड़े खरीदने और रोजमर्रा के खर्चों में उड़ा दिया करते थे।

पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा सुनने गए श्रद्धालु की मौत, हीटवेव का हुआ शिकार
यात्रियों ने किया वंदे भारत एक्सप्रेस का स्पीड़ टेस्ट… Video में देखें कैसे पहुंच रही है 160 किमी/प्रति घंटे की रफ्तार तक
मांसपेशियों में है ऐंठन? उपचार के लिए अपनाएं ये आसान और प्रभावी घरेलू नुस्खे
भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने लिया संन्यास… बने थे टेस्ट डेब्यू करने वाले सबसे युवा विकेटकीपर बल्लेबाज
कॉट्न बड्स से कानों को साफ करना हम सेफ मानते हैं! लेकिन जान लीजिए इससे होने वाले नुकसान…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article गुस्ताखी माफ: भाजपा के गढ़े हुए मुद्दे, आयातित नेतृत्व गुस्ताखी माफ: गर्लफ्रेंड के लिए दरियादिली पड़ गई भारी
Next Article जो बनना था वह बन गया, एक चाहत अभी बाकी है वह भी होगी पूरी-टीएस सिंहदेव गुजरात में गरजे छत्तीसगढ़ के मंत्री टीएस सिंह देव, बोले- कांग्रेस जिंदा है.. लोग भाजपा से नाराज
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?