ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: शिवनाथ में कूदे राजनांदगांव निवासी युवक के साथ मिली एक और लाश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

शिवनाथ में कूदे राजनांदगांव निवासी युवक के साथ मिली एक और लाश

By @dmin
Published: August 4, 2022
Share
आपरेशन शिवनाथ: तीन लोकल मछुआरों के साथ शिवनाथ में गिरी कार की तलाश जारी, देखे विडियो
आपरेशन शिवनाथ: तीन लोकल मछुआरों के साथ शिवनाथ में गिरी कार की तलाश जारी, देखे विडियो
SHARE

एसडीआरएफ व स्थानीय मछुआरों ने निकाली दोनों की लाश
भिलाई / शिवनाथ नदी पर महमरा एनीकट के पास बीती रात खुदकुशी के इरादे से छलांग लगाने वाले राजनांदगांव निवासी युवक की तलाश में जुटी गोताखोरों की टीम को उसके साथ ही एक और लाश मिलने से सनसनी फ़ैल गई। आज सुबह एसडीआरएफ ने स्थानीय मछुआरों के साथ शिवनाथ नदी में पिपरछेड़ी के पास दो लाशें बरामद की। एक लाश की पहचान वर्धमान नगर राजनांदगांव निवासी ऋषभ सिंघल ( 26 वर्ष ) के रूप में तत्काल कर ली गई। दूसरे लाश की पहचान थोड़ी देर बाद दुर्ग के नजदीक हसदा गांव निवासी प्रीतम साहू पिता आत्मा राम ( 28 वर्ष) के रूप में हुई है। फिलहाल प्रीतम के मौत का कारण सामने नहीं आ सका है।

राजनांदगांव निवासी ऋषभ सिंघल बुधवार की रात 8 बजे के आसपास मोटर साइकिल पर महमरा एनीकट पहुंचा था। यहां मोटर साइकिल खड़ी कर उसने नदी में छलांग लगा दी। ऋषभ जिम जाने की बात कहकर घर से निकलने के बाद महमरा एनीकट पर आया और खुदकुशी के इरादे से नदी में कूद गया। आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। उसके मोटर साइकिल के नंबर से परिजनों की पतासाजी कर पुलिस ने खबर किया। लेकिन रात होने की वजह से गुरुवार सुबह तलाश करने स्थानीय मछुआरों के साथ एसडीआरएफ की टीम नदी में उतरी। टीम को सफलता जल्दी मिल गई। लेकिन आश्चर्यजनक रूप से ऋषभ सिंघल के साथ ही एक और युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई।

दूसरा मृतक कौन है यह सवाल अहम बन पड़ा। पुलिस ने दूसरे मृतक की पहचान की कोशिश शुरू किया तो सफलता जल्दी ही हाथ लग गई। दूसरे मृतक की पहचान हसदा निवासी प्रीतम साहू के रूप में कर ली गई है। लेकिन प्रीतम ने नदी में खुदकुशी किया या फिर किसी ने हत्या के बाद उसकी लाश को बहते पानी में फेंक दिया। अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है। दुर्ग पुलिस ने दोनों शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है।

ब्रेकिंग न्यूज: छत्तीसगढ़ में शुरू होगी बैडमिंटन अकादमी… खेल संघों की बैठक में सीएम बघेल की बड़ी घोषणा
दिव्यांगों को मिली जीने की नई राह, मुख्यमंत्री साय की मौजूदगी में मिले जयपुर कृत्रिम पैर
समाज के विकास के लिए महिलाओं आगे आना होगा: अनिला भेंडिय़ा
बस्तर संभाग में झमाझम बारिश : तेलंगाना से टूटा बीजापुर का सड़क संपर्क, जानिए कौन से जिले में हुई कितनी बारिश
​​​​​​​ममतामयी मिनीमाता ने सामाजिक सौहार्द्र और विकास की दिखाई राह : मंत्री गुरू रूद्रकुमार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article The new education minister said PhD and master's degrees are useless भोजन में जरूर शामिल करें ये मसाले, स्वाद और सेहत दोनों को मिलेगा गजब का बूस्ट
Next Article दुर्ग जिले के अमलेश्वर थाने में देर रात जमकर बवाल, महिला अपर कलेक्टर ने लगाया टीआई सहित पुलिस वालों पर शराब के नशे में अभद्रता का आरोप दुर्ग जिले के अमलेश्वर थाने में देर रात जमकर बवाल, महिला अपर कलेक्टर ने लगाया टीआई सहित पुलिस वालों पर शराब के नशे में अभद्रता का आरोप

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?