ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दुर्ग जिले के अमलेश्वर थाने में देर रात जमकर बवाल, महिला अपर कलेक्टर ने लगाया टीआई सहित पुलिस वालों पर शराब के नशे में अभद्रता का आरोप
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

दुर्ग जिले के अमलेश्वर थाने में देर रात जमकर बवाल, महिला अपर कलेक्टर ने लगाया टीआई सहित पुलिस वालों पर शराब के नशे में अभद्रता का आरोप

By @dmin
Published: August 4, 2022
Share
दुर्ग जिले के अमलेश्वर थाने में देर रात जमकर बवाल, महिला अपर कलेक्टर ने लगाया टीआई सहित पुलिस वालों पर शराब के नशे में अभद्रता का आरोप
दुर्ग जिले के अमलेश्वर थाने में देर रात जमकर बवाल, महिला अपर कलेक्टर ने लगाया टीआई सहित पुलिस वालों पर शराब के नशे में अभद्रता का आरोप
SHARE

भिलाई। दुर्ग जिले के अम्लेश्वर थाने में बुधवार की रात को जमकर बवाल हुआ। बवाल करने वाले कोई और नहीं, महिला अपर कलेक्टर व उनके रिश्तेदार और पुलिसकर्मी हैं। महिला अपर कलेक्टर व उनके भाई, भांजे पुलिस कर्मियों से आमने-सामने हो गए हैं। दरअसल, कल महिला अपर कलेक्टर की गाड़ी को अमलेश्वर थाना प्रभारी व उनकी टीम ने रोका। इसी बात को लेकर थाने में विवाद हुआ है। दोनों पक्षों के अलग-अलग तर्क है।

महिला अपर कलेक्टर तनुजा सलाम ने भाईयों के साथ टीआई राजेन्द्र यादव द्वारा नशे में मारपीट धक्कामुक्की और जातिसूचक गालियां देने का आरोप लगाया है। सरगुजा में पदस्थ महिला अपर कलेक्टर तनुजा सलाम के भाई प्रणय सलाम के साथ दवाई लेने जाने के दौरान थाने के बाहर चेकिंग कर रहे टीआई पर नशे में बदतमीजी करने का आरोप लगाया है। देर रात महिला अपर कलेक्टर के थाने पहुंचने पर थाना स्टाफ थाने से फरार हो गया, यह भी खबर चल रही है। वहीं आधीरात को दुर्ग जिले के पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी समेत तहसीलदार थाने पहुंचे। टीआई समेत स्टाफ का कराया गया मेडिकल। महिला अपर कलेक्टर आईजी दुर्ग रेंज,एसपी दुर्ग से आज मिलकर करेंगी शिकायत।

दुर्ग जिले के अमलेश्वर थाने में देर रात जमकर बवाल, महिला अपर कलेक्टर ने लगाया टीआई सहित पुलिस वालों पर शराब के नशे में अभद्रता का आरोप
दुर्ग जिले के अमलेश्वर थाने में देर रात जमकर बवाल, महिला अपर कलेक्टर ने लगाया टीआई सहित पुलिस वालों पर शराब के नशे में अभद्रता का आरोप

इधर, एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने प्रेस रिलीज जारी कर टीआई और स्टाप को एक तरह से पाकसाफ बताया है। दुर्ग पुलिस अधीक्षक की ओर से प्रेस रिलीज जारी किया गया है। जिसमें बताया गया है कि, 3 अगस्त 2022 की रात्रि रायपुर से आने वाली गाडिय़ों की चेकिंग करने पॉइंट पर थाना अमलेश्वर के सामने निरीक्षक राजेंद्र यादव उपनिरीक्षक विजय मिश्रा उप निरीक्षक सीदार व अन्य दो स्टाफ चेकिंग ड्यूटी पर थे। महादेव घाट की ओर एक सफेद रंग की कार जा रही थी। जिसे रोका गया और कहां जा रहे है पूछने पर घूमने जा रहे हैं। बाद में केक लाने जा रहे हैं, यह कहा गया। गाड़ी में सामने अपर कलेक्टर लिखा था। जिसे कौन अधिकारी बैठे हैं पूछे जाने पर नहीं बैठे हैं, बताया गया। तब निरीक्षक राजेंद्र यादव द्वारा कहा गया कि जब अधिकारी नहीं रहते तब इसे लाल पट्टी से ढक दिया करो। गाड़ी का दुरुपयोग मत करो, रात में मत घूमो, गाड़ी को वापस कराया गया। इस बात पर अपर कलेक्टर अंबिकापुर तनुजा सलाम उनके भाई भांजे के साथ थाना आकर सभी स्टाफ शराब के नशे में हैं और बदतमीजी से बात कर गाली गलौज किए हैं। आरोप रात्रि गश्त टीम पर लगाया गया। तनुजा सलाम मैडम द्वारा नायब तहसीलदार पाटन डीकेश्वर साहू, नायब तहसीलदार आलोक वर्मा को उपस्थित स्टाफ का एमएलसी कराने डॉक्टर को झीट से बुलवाया गया। जिसमें अन्य स्टाफ में अल्कोहल सेम्पल नेगेटिव पाया गया।

दो पेग शराब से सेहत को नुकसान नहीं होता, अच्छा लगता है: नीतीश की शराबबंदी की जीतनराम मांझी ने उड़ाई खिल्ली
छापेमारी: 1.4 किलो सोना, 44 किलो चांदी और नकदी जब्त
खुर्सीपार में पुलिस चौकी की उठी मांग: भाजपा पार्षद दया सिंह ने दुर्ग एसपी व दुर्ग रेंज आई जी के नाम सौंपा ज्ञापन
दुर्ग पुलिस की कार्रवाई : जांच के दौरान मिला 4 लाख से ज्यादा का कैश, पुलिस ने किया जब्त
आईसीसी टेस्ट रैंकिंग: हिटमैन रोहित शर्मा की लंबी छलांग… विराट को पीछे छोड़ पहुंचे इस पायदान पर… बुमरह की रैकिंग में भी आया सुधार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आपरेशन शिवनाथ: तीन लोकल मछुआरों के साथ शिवनाथ में गिरी कार की तलाश जारी, देखे विडियो शिवनाथ में कूदे राजनांदगांव निवासी युवक के साथ मिली एक और लाश
Next Article पाटन में नि:शुल्क हड्डी रोग जांच-निदान के लिए विशेषज्ञों द्वारा परामर्श शिविर का आयोजन पानी छोड़े जाने से उत्तर पाटन के किसान खुश, अब हो सकेगी बढिय़ा खेती

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?