ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राज्यपाल सुश्री उइके छत्तीसगढ़ सर्व सेन समाज के महिला महा सम्मेलन में हुई शामिल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhE-PaperRaipur

राज्यपाल सुश्री उइके छत्तीसगढ़ सर्व सेन समाज के महिला महा सम्मेलन में हुई शामिल

By @dmin
Published: August 3, 2022
Share
SHARE

रायपुर। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके छत्तीसगढ़ सर्व सेन समाज महिला विंग द्वारा आयोजित महासम्मेलन में शामिल हुई। राज्यपाल सह अतिथियों द्वारा समाज के आराध्य श्री सेन महाराज के छायाचित्र पर पुष्पार्पण कर दीप प्रज्जवलित किया गया। तत्पश्चात राज्यपाल ने सम्मेलन में उत्कृष्ट कार्य हेतु सेन समाज की महिलाओं और बालिकाओं को सम्मानित कर उन्हें शुभकामनाएं दी।

राज्यपाल सुश्री उइके ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सेन समाज की बेटियों ने अपने प्रतिभा के दम पर सभी क्षेत्रों में ऊंचा मुकाम हासिल किया है। किसी समाज के लिए इससे अच्छी बात क्या होगी कि बेटियों की तरक्की के साथ समाज आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि जब किसी समाज के लोग उल्लेखनीय कार्य करते हैं तो अन्य लोगों को भी उससे प्रेरणा मिलती है और समाज की आर्थिक व सामाजिक दिशा और दशा में भी सकारात्मक बदलाव आते हैं। सेन समाज इसका बेहतर उदाहरण हैं। राज्यपाल ने कहा कि संगठन में शक्ति निहित होती है और सेन समाज अपनी एकता व संगठन के कारण ही मुख्यधारा में शामिल हो पाया है। उन्होंने महिलाओं से कहा कि असफलता से जीवन में सीख लेनी चाहिए और अधिक उत्साह से परिश्रम को बढ़ाना चाहिए। सेन समाज के पदाधिकारियों का भी उन्होंने उत्साहवर्धन किया और आगे भी समाज के उत्थान के लिए कार्य करने की प्रेरणा दी।

विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने सेन समाज के ऐतिहासिक पक्ष का उल्लेख करते हुए समाज में उनकी भूमिका के बारे में जानकारी दी। विधायक अग्रवाल ने सेन समाज के बारे में बताया कि समाज ने स्वयं को संगठित कर आगे बढऩे का संकल्प लिया है और प्रदेश भर से आए सेन समाज के लोग और सम्मानित महिलाएं व बच्चियां इसके प्रत्यक्ष उदाहरण है।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल ने भी सेन समाज के योगदान के बारे में बताया और सम्मानित हुई महिलाओं को शुभकामनाएं दी। वीणा सिंह ने भी कार्यक्रम में अपने विचार साझा किये।

सेन समाज के प्रतिनिधियों ने राज्यपाल सहित अन्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रांताध्यक्ष छत्तीसगढ़ सर्व सेन समाज महिला विंग सुश्री मोना सेन, छत्तीसगढ़ सर्व सेन समाज के प्रांताध्यक्ष विनोद सेन, पुनीत सेन, भुवनलाल कौशिक एवं बड़ी संख्या में प्रदेश भर से पहुंचे सेन समाज के लोग उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल दिलाएंगे संसदीय सचिवों को शपथ: 15 संसदीय सचिव लेंगे पद और गोपनीयता की शपथ
समाज में महिलाओं को बराबरी का स्थान दिलाने आर्थिक मजबूती जरूरी: मंत्री सिंहदेव
shreekanchanpath 255 # 28 June 2025
खुर्सीपार में सुबह फूल तोड़ रही महिला से चेन स्नेचिंग, बाइक सवार दो नकाबपोश युवकों ने किया वारदात
केन्द्रीय प्रसंस्करण इकाई जामगांव एम : ग्रामीण अर्थव्यवस्था और रोजगार को नया बल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article स्वच्छ अस्पताल योजना में पाटन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को मिला प्रथम स्थान स्वच्छ अस्पताल योजना में पाटन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को मिला प्रथम स्थान
Next Article रफ्तार ने ली जान: ट्रक के पहिए के नीचे आए 4 साल के बेटे व पिता की मौके पर मौत

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?