भिलाई। श्री दक्षिणेश्वर हनुमान मंदिर सेक्टर 6 सी मार्केट भिलाई में सवा लाख पार्थिव शिवलिंगों का निर्माण व रुद्र महायज्ञ का निर्माण आयोजन किया गया है। यहां सावन के पवित्र माह के अवसर पर यह आयोजन किया गया। चार दिवसीय इस आयोजन की शुरुआत कलश यात्रा के साथ की गई। मंदिर परिसर में विशाल पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कर इसकी पूजा अर्चना की जा रही है। यह नहीं इस अवसर पर महिलाओं ने सवा लाख भारतीय शिवलिंग का निर्माण पूरी श्रद्धा भक्ति के साथ किया।

कार्यक्रम के दौरान 2 अगस्त यानी मंगलवार को महिलाओं ने भव्य कलश यात्रा निकाली। शिवनाथ नदी का जल भरकर महिलाओं ने महादेव का अभिषेक किया। इस दौरान मंत्रोच्चार के साथ महादेव की पूजा अर्चना की गई पूजा के बाद महिलाओं ने पार्थिव शिवलिंग का निर्माण शुरू शुरू किया। सुबह से बैठी महिलाओं ने दिनभर की लगन से सवा लाख पार्थिव शिवलिंग का निर्माण किया।

श्री दक्षिणेश्वर हनुमान मंदिर सेक्टर मार्केट भिलाई के मुख्य पुजारी पुत्तन महाराज ने बताया कि सवा लाख पार्थिव शिवलिंग निर्माण व रुद्र महा अभिषेक का आयोजन किया गया है। इसी के तहत 2 अगस्त को विशाल कलश यात्रा निकाली गई। इसी कड़ी में 3 अगस्त को सवा लाख बेलपत्र में सीताराम लेखन किया जाएगा 4 अगस्त को रुद्राभिषेक एवं सिंगार के बाद महाआरती व महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा। 5 अगस्त को पार्थिव शिवलिंगों का विसर्जन किया जाएगा।




