ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 12वीं कक्षा के छात्र ने अपॉर्टमेंट की पांचवीं मंजिल से कूद कर दे दी जान, 4 पन्ने का लिखा सुसाइड नोट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

12वीं कक्षा के छात्र ने अपॉर्टमेंट की पांचवीं मंजिल से कूद कर दे दी जान, 4 पन्ने का लिखा सुसाइड नोट

By @dmin
Published: August 2, 2022
Share
SHARE

भिलाई। नेवई थाना क्षेत्र के लक्ष्मी ग्रीन सिटी फेस 2 की पांच मंजिला इमारत की छत से कूदकर 12वीं कक्षा के छात्र ने जान दे दी। घटना सोमवार शाम करीब सवा 5 बजे की है। मृतक छात्र की पहचान 17 वर्षीय वेदांशु ठाकुर के तौर पर हुई है। पुलिस को छात्र की जेब से एक पेन और नोट बरामद हुआ है। नोट अंग्रेजी में लिखा गया है।
छात्र शाम करीब साढ़े 3 बजे घर से ट्यूशन जाने के लिए घर से बैग लेकर निकला था। पुलिस ने बिल्डिंग की छत से छात्र का बैग भी बरामद कर लिया है। घटना के वक्त छात्र की मां और छोटी बहन घर पर थे। जबकि उसके पिता बालोद से घर लौट रहे थे। रास्ते में पड़ोसियों ने फोन पर बेटे के खुदकुशी करने की जानकारी दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए दुर्ग मर्चुरी में रखवा दिया है। मंगलवार को पुलिस पंचनामा करने के बाद शव का पीएम कराएगी। उसके बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा।

Contents
  • पेरियोडिक टेस्ट में अच्छा नहीं कर पाने से था परेशान
  • पिता ने कहा- सुबह स्कूल जाने से मना कर दिया था

पेरियोडिक टेस्ट में अच्छा नहीं कर पाने से था परेशान

इधर,स्कूल के प्रिंसिपल विपिन देशमुख के मुताबिक छात्र 12 वीं में गणित विषय लेकर पढ़ाई कर रहा था। उसकी क्लास टीचर विद्या सतीश से पता चला है कि करीब पांच दिन पहले छात्र को गुमसुम रहने पर वो वाइस प्रिंसिपल के पास लेकर गई थी। पूछताछ में छात्र ने बताया था कि वो पेरियोडिक टेस्ट ठीक से नहीं कर पाया है। इस वजह से वो परेशान है। इस पर क्लास टीचर और वाइस प्रिंसिपल ने छात्र की काउंसलिंग की थी।

पिता ने कहा- सुबह स्कूल जाने से मना कर दिया था

छात्र के पिता लोकेश्वर सिंह ठाकुर के मुताबिक बेटे ने सुबह ही स्कूल जाने से मना कर दिया था। इस वजह से उसे करीब 10 बजे उठाया। इसके बाद चाय नाश्ता करने के बाद वह अपनी ड्यूटी पर बालोद चले गए थे। रविवार रात करीब 12 बजे तक पूरे परिवार ने साथ में खाना खाया था। छात्र के पिता बालोद में पटवारी है। छात्र की छोटी बहन 6वीं की छात्रा है। दोनों सेक्टर 10 स्थित श्री शंकरा विद्यालय में पढ़़ाई करते हैं।

छात्र के सुसाइड नोट के पहले पन्ने में लिखा है कि मुझे कुछ अंदर से ही कुछ खाए जा रहा है, लगता है भूत है। लोगों को लगता हैं मैं खुद से बात करता हूं। मैं भगवान में विश्वास नहीं करता। दूसरे पन्ने में लिखा है कि मुझे नहीं पता मैं क्यो लिख रहा हूं, पर स्कूल और पढ़ाई पसंद नहीं। और भी तरीके है सीखने के। अंग्रेजी के कई शब्दों का मैं सही उच्चारण नहीं कर पाता हूं, बहुत प्रयास किया। अब भी कर रहा हूं। ये साल 2022 मेरे लिए शुरू से ही अच्छा नहीं था। तीसरे पन्ने में लिखा है – ब्लड ऑफ थर्सटी माने खून की प्यास। मैं जीनियस या एक्सट्रा ऑर्डनरी नहीं हूं पर फीलिंग एक्सप्रेस नहीं कर पाता। मुझे नहीं पता क्यो लिख रहा हूं, बस इतना पता है कि मैं डबल मास्क नहीं लगा सकता। आखरी पन्ने में लिखा है कि मैं थक गया हूं। बस अब मैं सोना चाहता हूं। मेरे मोबाइल का परसवार्ड, लैपटॉप का पासवर्ड ये है।

जलवायु परिवर्तन: लांसेट समेेत 220 पत्रिकाओं की वैश्विक नेताओं को चेतावनी- प्रकृति कोरोना महामारी के खत्म होने का इंतजार नहीं करेगी
धनुर्विद्या प्रशिक्षण शिविर : पारंपरिक धनुष-बाण से सीखी कला, रायपुर में हुआ तीन दिवसीय प्रशिक्षण
इस साल नई दिल्ली पर केंद्रित होगी वॉशिंगटन की कूटनीति, अमेरिका बोला-भारत का बढ़ रहा दुनिया में कद
प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग कर तैयार कर रही हैं हर्बल गुलाल बिहान दीदियां
कोविड से शरीर में हुए प्रतिकूल प्रभावों को दूर करने में फिजियोथेरेपिस्ट की भूमिका महत्वपूर्ण : सीएम बघेल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जल जीवन मिशन: एकल ग्राम योजना के लिए 9.63 करोड़ रूपए की मंजूरी
Next Article सवा लाख पार्थिव शिवलिंगों का निर्माण शुरू, शिवनाथ के जल से हुआ रूद्र महाभिषेक सवा लाख पार्थिव शिवलिंगों का निर्माण शुरू, शिवनाथ के जल से हुआ रूद्र महाभिषेक

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?