ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ में मंकीपॉक्स नहीं, संदिग्ध छात्र की जांच रिपोर्ट आई निगेटिव
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

छत्तीसगढ़ में मंकीपॉक्स नहीं, संदिग्ध छात्र की जांच रिपोर्ट आई निगेटिव

By @dmin
Published: July 31, 2022
Share
भिलाई निगम क्षेत्र में लगा पहला आधुनिक वाटर एटीएम… विधायक, महापौर एवं पीडब्ल्यूडी प्रभारी ने वार्डवासियों के साथ किया उदघाटन
भिलाई निगम क्षेत्र में लगा पहला आधुनिक वाटर एटीएम… विधायक, महापौर एवं पीडब्ल्यूडी प्रभारी ने वार्डवासियों के साथ किया उदघाटन
SHARE

रायपुर। मंकीपॉक्स के संदिग्ध मरीज की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। नेशनल इंस्टीयूट ऑफ वॉयरोलॉजी लैब से शनिवार को उसकी रिपोर्ट आ गई। उसके शरीर पर पड़े दानों के मुरझा जाने के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इस 13 साल के बच्चे को पांच दिन पहले रायपुर के डॉ. भीमराव आम्बेडकर अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया था।

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने बताया, मंकीपॉक्स के संदेहास्पद मरीज की जांच NIV पुणे से कराई गई। उपचार के बाद अब वह स्वस्थ हो चुका है। सिंहदेव ने कहा, यह इत्मिनान की बात है कि छत्तीसगढ़ अभी इस बीमारी से अछूता है, मगर हम सभी को एहतियात बरतने की आवश्यकता है। सभी से अनुरोध है कि बीमारी के कोई भी लक्षण पाए जाने पर नज़दीकी अस्पताल में संपर्क करें और गम्भीरता से इसकी जांच करवाएं।

मूल रूप से कांकेर का रहने वाला यह छात्र जैतूसाव मठ के छात्रावास में रहता है। उसके शरीर पर लाल दाने दिखाई दिए। 25 जुलाई को उसे जिला अस्पताल के चर्म रोग विभाग की ओपीडी में दिखाया गया। वहां मंकीपॉक्स संदिग्ध मानकर डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज जाने को कहा। 26 जुलाई को उसे मेडिकल कॉलेज से संबद्ध डॉ. भीमराव आम्बेडकर अस्पताल की ओपीडी में दिखाया गया।

यहां शुरुआती जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर लिया। प्रोटोकाल के मुताबिक मरीज के सैंपल को जांच के लिए नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वॉयरोलाजी के लैबोरेटरी भेजा गया। उसकी रिपोर्ट शनिवार को आई।

डॉक्टरों ने बताया, बच्चे को खुजली जैसी बीमारी ही थी। चर्म रोग के विशेषज्ञों के परामर्श पर उसे 26 जुलाई से ही स्किन इंफेक्शन की दवाएं दी जा रही थीं। शुक्रवार तक उसके दाने और घाव सूख चुके थे। डॉक्टरों को बस उसकी रिपोर्ट का इंतजार था। वहां से रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उसे छुट्टी दी गई।

गांव में भी जांच के लिए पहुंची थी टीम

छात्र में मंकीपॉक्स जैसे लक्षण दिखने के बाद स्वास्थ्य विभाग की एक टीम कांकेर के चारामा स्थित उसके गांव भी पहुंचा। विभाग की स्पेशल टीम ने वहां छात्र के संपर्क में आए लोगों की जांच की। छात्र की मां, दादा और बहन के अलावा परिवार के अन्य सदस्य व आसपास के लोगों समेत कुल 13 लोगों की जांच की गई। किसी में भी वैसे लक्षण दिखाई नहीं दिए। वहां पता चला कि छात्र के शरीर पर दाने डेढ़ महीने पहले से थे। उसने वहां एक निजी क्लिनिक में इलाज कराया था। पूरी तरह ठीक होने से पहले ही उसे पढऩे के लिए रायपुर भेज दिया गया।

ओमिक्रॉन के चलते नाइट कर्फ्यू की वापसी, कल से फिर शुरू होगी पाबंदी
वार्ड दौरे के दौरान नालियों में मिशन की पाइप लाइन देख भड़के विधायक वोरा.. कहा- आम जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ नहीं करेंगे बर्दाश्त
शिवलुच ज्वालामुखी में विस्फोट, लगभग 10 किलोमीटर की ऊंचाई तक दिखा राख का ढेर
डीजीसीए: फिलहाल अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर रोक, ओमिक्रॉन के खतरे के चलते लिया गया फैसला
राहुल गांधी को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने के लिए छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने किया प्रस्ताव पारित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article यूनियन चुनाव: बीएमएस बनी बीएसपी की मान्यता प्राप्त यूनियन यूनियन चुनाव: बीएमएस बनी बीएसपी की मान्यता प्राप्त यूनियन
Next Article नौतनवा एक्सप्रेस के तत्काल टिकट में कमीशनखोरी, मरोदा स्टेशन का हेड क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?