ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: यूनियन चुनाव: बीएमएस बनी बीएसपी की मान्यता प्राप्त यूनियन
Share
Notification Show More
Latest News
नारायणपुर के कच्चापाल में पेड़ की छांव तले जुटे ग्रामीण, लोकतंत्र की दिखी जीवंत तस्वीर
October 2, 2026
Breaking News : छत्तीसगढ़ में पकड़ाया दो करोड़ का गांजा, मिर्च की बोरियों के बीच छिपाकर हो रही थी तस्करी
October 2, 2026
स्वच्छता पखवाड़ा : रायपुर में एक पेड़ मां के नाम के तहत पौधरोपण, डीआरएम दयानंद ने यात्रियों को किया जागरूक
October 2, 2026
मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना से 1.70 करोड़ रुपये की लागत से सड़क निर्माण पूरा
बनमुंडा-लकराघरा सड़क निर्माण से ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत, शिक्षा-स्वास्थ्य और बाजार तक पहुंच हुई आसान
October 2, 2026
सेवा संकल्प अभियान : कोहकामेटा में शिक्षकों का अनूठा नवाचार
सेवा संकल्प अभियान, नुक्कड़ नाटक के जरिए पहुँचाया जनकल्याणकारी योजनाओं का संदेश
October 2, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

यूनियन चुनाव: बीएमएस बनी बीएसपी की मान्यता प्राप्त यूनियन

By @dmin Published July 31, 2022
Share
यूनियन चुनाव: बीएमएस बनी बीएसपी की मान्यता प्राप्त यूनियन
यूनियन चुनाव: बीएमएस बनी बीएसपी की मान्यता प्राप्त यूनियन
SHARE

दो अन्य यूनियन के समर्थन के बाद भी इंटक से छीन गया ताज
भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र में मान्यता प्राप्त यूनियन का चुनाव भारतीय मजदूर सभा यानी बीएमएस ने जीत लिया है। इसके साथ ही तमाम अटकलों पर विराम लग गया। इस्पात श्रमिक मंच और स्टील वर्कर्स यूनियन से गठबंधन के बावजूद पिछले बार की मान्यता प्राप्त यूनियन इंटक से ताज छीन गया है। आधी रात को चुनाव परिणाम घोषित होने के साथ ही बीएमएस के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया।

शनिवार को हुए चुनाव में बीएमएस को सबसे ज्यादा मत मिले। सीएमएस को कुल 3584 वोट मिले, जबकि दो यूनियन से गठबंधन कर चुनाव लडऩे वाली इंटक को इस बार मुंह की खानी पड़ी। गठबंधन के बाद भी इंटक दूसरे स्थान पर रहा। इंटक गठबंधन को 3170 और सीटू को 2981 वोट मिला। इसके अलावा एटक 377, बीएसपी वर्कर्स यूनियन 296, एचएमएस 61, लोइमू 34 व एक्टू को 21 वोट मिले।

बता दें बीएसपी में मान्यता प्राप्त यूनियन के लिए शनिवार को संयंत्र के भीतर व बाहर कुल 19 केन्द्रों में मतदान हुआ था। इससे पहले सभी यूनियनों ने कर्मचारियों को रिझाने का कोई मौका नहीं छोड़ा। शुरू ही माना जा रहा था कि मुकाबला इंटक, सीटू व बीएमएस के बीच है लेकिन किसी ने इसकी उम्मीद नहीं की थी कि बीएमएस यूनियन चुनाव जीत जाएगा। सभी यूनियनों को पीछे छोड़ते हुए बीएमएस ने शानदार जीत दर्ज की।

सफल रहा युवा जोश को तवज्जो देना
बताया जा रहा है कि इस बार चुनाव में युवा कर्मचारियों की भूमिका अहम रही। युवा कर्मचारियों का समर्थन बीएमएस को मिला और इनके वादों ने भी कर्मचारियों को रिझाया। इन युवा कर्मचारियों की आंधी ऐसी चली कि इंटक – इस्पात श्रमिक मंच और स्टील वर्कर्स यूनियन गठबंधन भी नहीं टिक सका। मतगणना आधीरात के बाद भी चलती रही। लगभग ढाई बजे मतगणना पूरी हुई और बीएमएस के जीत की घोषणा की गई। इसके साथ ही बीएसपी में पहली बार भगवा यूनियन का परचम लहराया है।

जीत के साथ गूंजा जय श्रीराम का नारा
मतदान खत्म होने के बाद बीएसपी के एचआरडी बिल्डिंग के हॉल में सबसे पहले मतपत्रों को पेटी से निकालकर उसकी 100-100 की गड्डी बनाई गई। कुल 8 टेबल में गिणती शुरू की गई। इस बार राउडवार नतीजे नहीं बताए गए। बल्कि एक साथ फाइनल रिजल्ट दिया गया। इस दौरान सभी यूनियन के प्रतिनिधि मौके पर मौजूद रहे। जैसे ही बीएमएस की जीत की घोषणा हुई जय श्रीराम के नारे गूंजने लगे। बीएमएस यूनियन के सदस्य एक दूसरे को जीत की बधाई देने लगे।

पिछले बार थी तिसरे नंबर पर
बीएमएस यूनियन वर्ष 2019 के मान्यता चुनाव में तिसरे नंबर पर रही थी। तब उसे बीएसपी कर्मियों का महज 1879 वोट प्राप्त हो सका था। उस चुनाव में इंटक यूनियन 4447 वोट लेकर जीत का परचम लहराया था। वहीं 3840 वोट के साथ सीटू दूसरे स्थान पर रही थी। इस बार बीएमएस यूनियन की जीत ने भिलाई के राजनीतिक गलियारे को भी चौंका सा दिया है।

You Might Also Like

नारायणपुर के कच्चापाल में पेड़ की छांव तले जुटे ग्रामीण, लोकतंत्र की दिखी जीवंत तस्वीर

Breaking News : छत्तीसगढ़ में पकड़ाया दो करोड़ का गांजा, मिर्च की बोरियों के बीच छिपाकर हो रही थी तस्करी

स्वच्छता पखवाड़ा : रायपुर में एक पेड़ मां के नाम के तहत पौधरोपण, डीआरएम दयानंद ने यात्रियों को किया जागरूक

बनमुंडा-लकराघरा सड़क निर्माण से ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत, शिक्षा-स्वास्थ्य और बाजार तक पहुंच हुई आसान

सेवा संकल्प अभियान, नुक्कड़ नाटक के जरिए पहुँचाया जनकल्याणकारी योजनाओं का संदेश

@dmin July 31, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ में अब तक 557.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज…
Next Article भिलाई निगम क्षेत्र में लगा पहला आधुनिक वाटर एटीएम… विधायक, महापौर एवं पीडब्ल्यूडी प्रभारी ने वार्डवासियों के साथ किया उदघाटन छत्तीसगढ़ में मंकीपॉक्स नहीं, संदिग्ध छात्र की जांच रिपोर्ट आई निगेटिव
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?