ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: शहर की सुंदरता पर दाग लगाने वालों पर लगेगा जुर्माना… कलेक्टर ने विभिन्न स्थानों का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का लिया जायजा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

शहर की सुंदरता पर दाग लगाने वालों पर लगेगा जुर्माना… कलेक्टर ने विभिन्न स्थानों का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का लिया जायजा

By @dmin
Published: July 27, 2022
Share
शहर में न फैले कोई भी बीमारी, पहले से ही रोकथाम की तैयारी करने विधायक देवेंद्र ने दिए निर्देश
शहर में न फैले कोई भी बीमारी, पहले से ही रोकथाम की तैयारी करने विधायक देवेंद्र ने दिए निर्देश
SHARE

–चौक चौराहों का होगा सौंदर्यीकरण, कलेक्टर ने विस्तृत कार्य योजना बनाने के दिए निर्देश
भिलाई । पालिक निगम भिलाई के विभिन्न क्षेत्रों का आज कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा ने निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। शहर के प्रमुख चौक नेहरू नगर में उन्होंने यात्री प्रतीक्षालय एवं आधुनिक शौचालय में सफाई व्यवस्था देखी। नेहरू नगर चौक व समीपस्थ चौराहों में उन्होंने सौंदर्यीकरण को लेकर दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर श्री मीणा ने निर्देश दिए कि ऐसे प्रमुख चौक चौराहों के सौंदर्यीकरण की कार्य योजना तैयार करे। प्रत्येक जोन क्षेत्र के जोन आयुक्त स्वयं मानिटरिंग कर कार्य योजना बनाएं। उल्लेखनीय है कि महापौर नीरज पाल ने भिलाई के कई क्षेत्र के सड़कों का सौंदर्यीकरण की स्वीकृति भी प्रदान की है, शीघ्र इस पर भी काम होना है, भिलाई शहर के लिए यह एक बड़ी कार्य योजना होगी। निरीक्षण के दौरान अवैध व बेतरतीब पोस्टर एवं प्रचार सामग्री को कलेक्टर ने शासकीय संपत्ति से हटाने के निर्देश दिए।

वही कलेक्टर ने नेहरू नगर चौक के समीपस्थ होटल, पान ठेला एवं अन्य दुकानों के व्यापारियों को अपने परिसर में सफाई बनाए रखने कहा। उन्होंने कहा कि अपने दुकान के सामने एवं आसपास की सफाई रखे, दुकान एवं होटल इत्यादि से निकलने वाले कचरे को डस्टबिन में ही डालें और स्वच्छता कर्मचारी को देवे। आगे उन्होंने सूर्या मॉल चौक से जुनवानी जाने वाले सड़क का निरीक्षण किया। सूर्या मॉल चौक के समीप लगे दुकानों के आसपास के सफाई व्यवस्था का उन्होंने जायजा लिया। कुछ दुकानदारों द्वारा दुकान से निकलने वाले कचरे को नाली में डाला जा रहा था, जिस पर उन्होंने कचरा डालने वालों पर जुर्माना लगाने के निर्देश उपस्थित अधिकारियों को दिए, वहीं कुछ स्थानों पर दुकानों से निकलने वाले कचरे भारी मात्रा में नाली में मिले, कलेक्टर श्री मीणा ने कहा कि कचरा फैलाने के प्रकार के मुताबिक जुर्माना की कार्रवाई तय करें। शहर की सुंदरता पर दाग लगाने वालों पर प्रतिदिन जुर्माना लगाएं। इधर शराब दुकान के सामने भी कचरा मिला, शराब दुकान के सुपरवाइजर पर कलेक्टर ने सफाई नहीं रखने को लेकर नाराजगी जाहिर की और तत्काल सफाई करवाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जुनवानी चौक से लेकर शंकराचार्य जाने वाले रास्ते पर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया, सुबह के अलावा सायं को लगने वाली दुकानों के बारे में उन्होंने जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर, अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, जोन आयुक्त मनीष गायकवाड, स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा, पार्षद मुकेश अग्रवाल एवं हरिओम तिवारी, जोन स्वास्थ्य अधिकारी अंकित सक्सेना आदि मौजूद रहे।

चार साल की बच्ची ने गाया वंदे मातरम, पीएम मोदी ने बताया मनमोहक एवं सराहनीय
ट्विटर का एक और एक्शन: राहुल गांधी के बाद अब कांग्रेस का अकाउंट लॉक…. जाने ट्विटर की ओर से क्यों की गई यह कार्रवाई
बड़ी राहत: नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अनुसूचित जनजाति वर्ग के रहवासियों के विरुद्ध दर्ज 718 प्रकरणों की वापसी… 944 व्यक्तियों को मिला लाभ
मां के पैसे चुराने बेटी ने रची साजिश, आदतन चोरों के साथ मिलकर पार किए लाखों रुपए
सर्दियों में लेना है स्नोफॉल का मजा तो जरूर जाएं भारत की इन 5 खूबसूरत जगहों पर…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article विधानसभा में गूंजा हसदेव अरण्य मामला: विधायक ने कहा एनओसी रद्द कर दीजिए, केन्द्र से टकराना है तो टकराइए सीएम से लेकर मंत्री-विधायक की बल्ले-बल्ले, सबकी बढ़ेगी सैलरी, जाने किसको कितना मिलेगा?
Next Article भिलाई निगम अंतर्गत भूखंड खरीदने का सुनहरा अवसर… शहर के पॉश इलाके में ले सकते हैं प्लाट मुख्यमंत्री से स्टेट वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के चेयरमेन वोरा ने की सौजन्य भेट… दो वर्षो की उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड सौंपा, मुख्यमंत्री ने की सराहना
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?