ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: थॉर के हथौड़े का जादू बरकरार: बॉक्स ऑफिस पर हथियाया एक और रिकॉर्ड…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

थॉर के हथौड़े का जादू बरकरार: बॉक्स ऑफिस पर हथियाया एक और रिकॉर्ड…

By @dmin
Published: July 26, 2022
Share
SHARE

बीती 7 जुलाई को रिलीज हुई मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की नई पेशकश ‘थॉर: लव एंड थंडर को पूरी दुनिया में बेहिसाब प्यार मिला है। भारत में पहले दिन शानदार ओपनिंग लेने के बाद से ही ‘थॉर: लव एंड थंडर के कलेक्शन में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिली थी। ताइका वेट्टी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को भारत के साथ ही पूरी दुनिया के मार्वल प्रेमियों ने सराहा, जिसके कारण ‘थॉर: लव एंड थंडर ने अब वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। क्रिस हेम्सवर्थ स्टारर यह फिल्म इस यूनिवर्स के सुपरहीरो थॉर की चौथी स्टैंडअलोन फिल्म थी।

मार्वल का यह सुपरहीरो फिल्म से बड़े पर्दे पर अपना वही जादू कायम करने में कामयाब रहा, जो इसने अपनी पिछली तीन फिल्मों से किया था। अपनी पिछली तीनों फिल्मों की तरह ही इसकी शुरुआत भी शानदार रही थी। लेकिन ओपनिंग वीकेंड के बाद फिल्म के कलेक्शन में भारी गिरावट देखने को मिली थी। इसके बावजूद, ‘थॉर: लव एंड थंडर बॉक्स ऑफिस पर टिके रहने में कामयाब रही। इतनी मुश्किलों के बाद भी फिल्म बड़े पर्दे पर कमाई का एक नया रिकॉर्ड बनाने से बस कुछ ही इंच दूर है। ‘थॉर: लव एंड थंडर फिल्म ने अब तक उत्तरी अमेरिका में 276 मिलियन डॉलर और विदेशों में करीब 322 मिलियन डॉलर की कमाई की है। जिसके बाद विश्व स्तर पर फिल्म ने अभी तक कुल 598 मिलियन डॉलर कमाई कर ली है। यह रिकॉर्ड बनाने के बाद अब, सभी की निगाहें इसे ‘थॉर: द डार्क वर्ल्ड के 644 मिलियन डॉलर की लाइफटाइम कमाई को पार करते हुए देखने पर टिकी हैं।

क्रिस हेम्सवर्थ, टेसा थॉम्पसन और नताली पोर्टमैन और क्रिश्चियन बेल की अदाकारी से सजी ‘थॉर: लव एंड थंडर ने हाल ही में अपने तीसरे वीकेंड पर वल्र्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया। एक रिपोर्ट के अनुसार, ताइका वेट्टी की यह फिल्म जल्द ही 600 मिलियन डॉलर का जादुई आंकड़ा छूने वाली है। हालांकि, तीसरे वीकेंड में फिल्म ने दूसरे हफ्ते की तुलना में लगभग आधी कमाई की है। लेकिन लोगों का मार्वल फिल्मों की तरफ क्रेज देखते हुए ‘थॉर: लव एंड थंडर से उम्मीद की जा रही है कि फिल्म यह जादुई आंकड़ा पार कर लेगी।

मार्वल के नए फेज का हुआ एलान

‘थॉर: लव एंड थंडर ने ‘थॉर राग्नारोक में ताइका वेट्टी द्वारा स्थापित कॉमेडिक रीब्रांडिंग को सफलतापूर्वक जारी रखा है। ‘थॉर: लव एंड थंडर एमसीयू की फेज 4 में तीसरी सबसे बड़ी फिल्म है, जिसे केविन फीगे ने हाल ही में मल्टीवर्स सागा का नाम दिया है। इतना ही नहीं फीगे ने मार्वल के आने वाले दो फेज की फिल्म का भी एलान किया है, जिसके बाद मार्वल प्रेमियों की उत्सुकता हद से ज्यादा बढ़ गई है।

छत्तीसगढ राज्योत्सव 2025 : कृषि पंडाल में दिखेगी छत्तीसगढ़ में कृषि विकास के 25 बछर की झलक
रिलीज हुआ छत्तीसगढ़ी वीडियो सांग मन मोर झूमे…
CG Crime : मछली पकाते समय प्याज नहीं मिलने से नाराज नशेड़ी ने दो घरों को फूंका, पुलिस ने किया गिरफ्तार
‘ ऑक्सीजन की कमी से न थमें सांसें ‘ पीएम मोदी ने की बातचीत, राज्यों को दिए ये निर्देश
Republic Day Celebration : भिलाई में विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने फहराया तिरंगा, अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 17 साल की लड़की को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Next Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 279 # 26 july 2022

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?