दुर्ग। सावन के पवित्र माह के अवसर पर भारत की संस्कृति और तीज त्योहारों को घर-घर तक पहुंचाने और उसमें उसकी महत्वता और लोगों को जागरूक करने की एक कोशिश आज रविवार दोपहर को नेहरू नगर भिलाई स्थित निजी होटल में राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पांडेय के द्वारा सावन महोत्सव का आयोजन किया गया ।
जिसमे प्रदेशभर से भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा के पदाधिकारी एवं सांस्कृतिक, खेल, सामाजिक एवं विभिन्न क्षेत्रो से जुड़े महिलाएं सम्मिलित हुईं, जिसमें मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश मंत्री उषा टावरी, पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर, प्रदेश महिला मोर्चा महामंत्री विभा अवस्थी, भावना बोहरा ,पूजा वधानि, मीनल चौबे ,रचना अग्रहरी गुप्ता, डॉक्टर संध्या मदन मोहन, सीता साहू , सकुन देवांगन ,बानी सोनी व अन्य अन्य समाज की शिक्षा अन्य क्षेत्र की महिला ने इस कार्यक्रम में शिरकत दी।

इस अवसर पर महिलाओं के लिए गीत संगीत के अलावा कई प्रकार के प्रतियोगिताएं जैसे हाउजी ,सोलह सिंगार कंपटीशन, सेल्फी कंपटीशन , रैंप वॉक ,डांस कॉन्पिटिशन और भी अन्य प्रकार के प्रतियोगिताएं संपन्न हुई। जिले से और प्रदेश से आई हुई महिलाओं ने वहां खूब एंजॉय किया छत्तीसगढ़ी नेत्री मोना सेन ने अपने गीतों से समा बांधा,लगभग सभी महिलाओं ने अपनी छुपी हुई कला का प्रदर्शन किया और इसमें उत्साहित होकर हर चीज में भाग लिया सुशील पांडे द्वारा यह बहुत ही अच्छा प्रयास था ,जोकि भारतीय संस्कृति के और नजदीक लेकर जाता है द्य

समाज की सेवा करने का एक यह भी माध्यम है यह प्रदर्शित हो रहा था, आज का कार्यक्रम सिर्फ यही तक सीमित नहीं रहेगा, हम समझते हैं की यह कार्यक्रम सभी महिलाओं के जेहन में रहेगा और वह संस्कृति और अपने तीज त्योहारों को और आगे बढ़ाने के लिए औरों को भी सहयोग प्रदान करती रहेंगी और इस प्रकार की प्रक्रिया या आयोजन वह अपने अपने स्तर पर करती रहेंगी जिसका एक बहुत अच्छा प्रयास सुश्री सरोज पांडे ने आयोजित कर के गया।