ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: हादसों के साढ़े तीन साल: भिलाई स्टील प्लांट में हुए 22 हादसे, जिमसें 15 मजदूरों की हो गई मौत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedRaipur

हादसों के साढ़े तीन साल: भिलाई स्टील प्लांट में हुए 22 हादसे, जिमसें 15 मजदूरों की हो गई मौत

By @dmin
Published: July 23, 2022
Share
विधानसभा में गूंजा हसदेव अरण्य मामला: विधायक ने कहा एनओसी रद्द कर दीजिए, केन्द्र से टकराना है तो टकराइए
विधानसभा में गूंजा हसदेव अरण्य मामला: विधायक ने कहा एनओसी रद्द कर दीजिए, केन्द्र से टकराना है तो टकराइए
SHARE

भिलाई। दुर्ग जिले के भिलाई स्टील प्लांट में पिछले साढ़े तीन साल में हुए हादसों में कम से कम 15 श्रमिकों की मौत हो गई और नौ घायल हो गए। राज्य मंत्री शिवकुमार डहरिया ने शुक्रवार को विधानसभा को इसकी जानकारी दी। प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव के एक सवाल का जवाब राज्य के श्रम मंत्री ने कहा कि भिलाई स्टील प्लांट में हुई 22 दुर्घटनाओं की जांच से पता चला कि संयंत्र प्रबंधन ने कार्य में शामिल खतरों का आकलन किए बिना श्रमिकों को नियोजित किया था।

भिलाई नगर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले यादव ने 2019 से जून 2022 तक भिलाई स्टील प्लांट में हुई दुर्घटनाओं और उनमें मारे गए या घायल हुए नियमित और ठेका मजदूरों की संख्या की जानकारी मांगी। उन्होंने यह भी पूछा कि क्या संयंत्र ने अनुकंपा के आधार पर इन घटनाओं में मारे गए संविदा कर्मियों के परिजनों को नौकरी दी।

डहरिया ने कहा, इस दौरान भिलाई स्टील प्लांट में हुए 22 हादसों में कम से कम 15 श्रमिकों की मौत हो गई और 9 संविदा कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में से 12 ठेका मजदूर थे, जबकि तीन नियमित कर्मचारी (भिलाई स्टील प्लांट के) थे।

खतरों का आकलन किए बगैर श्रमिको को किया था नियोजित
मंत्री ने कहा, एक जांच के बाद यह पाया गया कि संयंत्र प्रबंधन के कार्य में शामिल खतरों का आकलन किए बिना श्रमिकों को नियोजित किया गया था जिससे एक असुरक्षित प्रक्रिया अपनाई गई जिसके परिणामस्वरूप दुर्घटनाएं हुईं। उन्होंने आगे कहा कि कारखाना अधिनियम 1948 के तहत संबंधित संयंत्र प्रबंधन की जिम्मेदारी है कि वह अपनी सुविधा में कार्यरत श्रमिकों की सुरक्षा ध्यान रखे।

मृतकों के आश्रितों को नौकरी का प्रावधान नहीं : डहरिया
डहरिया ने कहा कि श्रम कानूनों के तहत कारखानों में मृत श्रमिकों के परिजनों को अनुकंपा के आधार पर नौकरी देने का कोई प्रावधान नहीं था। हालांकि श्रम विभाग मृतक श्रमिकों के आश्रितों को नौकरी सुनिश्चित करने के लिए मानवीय आधार पर पहल करता है। मंत्री ने आगे बताया कि भिलाई स्टील प्लांट प्रबंधन कंपनी की नीति के अनुसार अनुकंपा के आधार पर नियुक्तियां करता है। डहरिया ने कहा कि 2019 से जून 2022 के बीच मरने वाले 15 मजदूरों में चार मृतक ठेका मजदूरों के आश्रितों और दो नियमित श्रमिकों को भिलाई स्टील प्लांट ने अनुकंपा के आधार पर नौकरी दी थी।

इस बीच, यादव ने मंत्री से सुरक्षा मानकों की जांच के लिए भिलाई स्टील प्लांट का नियमित निरीक्षण करने के लिए राज्य स्तरीय समिति गठित करने का अनुरोध किया। भिलाई स्टील प्लांट भारत सरकार के उपक्रम स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) की प्रमुख इकाई है।

मन की बात: प्रधानमंत्री बोले- ज्योतिर्लिंगों पर पहुंच रहे श्रद्धालु, पर्यटकों की संख्या बढ़ी; जल संरक्षण के लिए बनाए जा रहे 50 हजार सरोवर
Gustakhi Maaf: ट्रैफिक सेफ्टी की धज्जियां उड़ाते ये पढ़े-लिखे जाहिल
कोरोना संक्रमण की रोकथाम करने निरंतर हो रहा सैनिटाइजिंग…. घर, सार्वजनिक क्षेत्र व आवाजाही वाले स्थानों को प्रतिदिन किया जा रहा सेनेटाइज
छत्तीसगढ़ में कोरोना के नए मरीजों का बन रहा रिकार्ड… पिछले 24 घंटों में सामने आए 10 हजार से अधिक नए मामले…. सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 58 हजार के पार
आदित्य चौरसिया की अक्षय ऊर्जा पर बनाई पेंटिंग राष्ट्रीय स्तर पर हुई चयनित एवं पुरस्कृत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कब थमेगी कोविड-19 की रफ्तार? देश में कोरोना के मामले डेढ़ लाख पार, 24 घंटे में 6387 नए केस, 170 मौतें, जानें अन्य राज्यों का हाल छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को मिले 627 कोरोना मामले, सबसे ज्यादा रायपुर में मिले
Next Article मुख्यमंत्री से कोरवा समाज के शिक्षित युवाओं ने की सौजन्य मुलाकात
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?