ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे से मची भूपेश सरकार में खलबली, धैर्य की ली जा रही परीक्षा-टीएस सिंहदेव
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedNationalPoliticsRaipur

स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे से मची भूपेश सरकार में खलबली, धैर्य की ली जा रही परीक्षा-टीएस सिंहदेव

By @dmin
Published: July 17, 2022
Share
पंजाब की आंच छत्तीसगढ़ पर भी! पंजाब के नेतृत्व परिवर्तन ने चौंकाया तो उड़े छत्तीसगढ़ के कांग्रेसियों के होश
पंजाब की आंच छत्तीसगढ़ पर भी! पंजाब के नेतृत्व परिवर्तन ने चौंकाया तो उड़े छत्तीसगढ़ के कांग्रेसियों के होश
SHARE

रायपुर (एजेंसी)। छत्तीसगढ़ से शनिवार को एक बड़ी खबर आई। बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने पंचायती विभाग छोड़ दिया है। सूत्रों के मुताबिक, टीएस सिंह ने एपीओ की कार्रवाई से नाराज होकर यह कदम उठाया है। हालांकि, वे स्वास्थ्य मंत्री के पद पर बने रहेंगे। उन्होंने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भेज दिया है। सिंहदेव स्वास्थ्य और वाणिज्यिक कर विभाग में मंत्री की जिम्मेदारी पर बने रहेंगे। सिंहदेव के इस फैसले से सरकार के अंदर चल रही कलह एक बार फिर उजागर हो गई है।

पंचायत एवं स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने शनिवार को पंचायत मंत्री के पद से इस्तीफा देने के साथ यह कहते हुए खलबली मचा दी है कि उनके धैर्य की परीक्षा ली जा रही है। पारिवारिक पृष्टभूमि कांग्रेस की है और फिलहाल वे कांग्रेस में ही रहेंगे, लेकिन जीवन में कई निर्णय लेने पड़ते हैं। इस्तीफे के एक दिन पूर्व शुक्रवार को उन्होंने संभाग के कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ बैठक की थी। टीएस सिंहदेव के इस निर्णय ने भूपेश बघेल कैबिनेट में भूचाल ला दिया है। सिंहदेव अगर सख्त रूख अपनाते हैं तो छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बड़ा नुकसान होने से इनकार नहीं किया जा सकता।

बताया जा रहा है कि सिंहदेव और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा था। काफी लंबे समय से दोनों के बीच तनातनी के कयास लगाए जा रहे थे। ऐसे में चार पन्ने के इस्तीफे के बाद अटकलें लगाई जा रही हैं कि उन्हें सरकार में दरकिनार किया जा रहा है, हालांकि वह अन्य चार मंत्रालयों का पदभार संभालते रहेंगे।

सिंहदेव ने मुख्यमंत्री को सौंपे चार पन्नों के इस्तीफे में विभाग और सरकार के कामकाज पर असंतोष जाहिर किया है। सिंहदेव ने कहा कि मैं पिछले तीन साल से अधिक समय से पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के भारसाधक मंत्री के रूप में काम कर रहा हूं। इस दौरान कुछ ऐसी परिस्थितियां बनीं, जिनसे मैं आपको अवगत कराना चाहता हूं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रदेश के आवास विहीन लोगों को मकान बनाकर दिया जाना था, जिसके लिए मैंने कई बार आपसे चर्चा कर राशि आवंटित करने का अनुरोध किया, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस कारण राज्य के करीब आठ लाख लोगों के लिए मकान नहीं बन सके। मुझे दु:ख है कि इस योजना का लाभ प्रदेश के आवास विहीन लोगों को नहीं मिल सका।

सिंहदेव ने कहा कि किसी भी विभाग में योजनाओं के तहत काम की स्वीकृति का अनुमोदन उस विभाग के भारसाधक मंत्री का अधिकार होता है, लेकिन मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना के तहत कार्यों की अंतिम स्वीकृति के लिए रूल्स ऑफ बिजनेस के विपरीत मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सचिवों की एक समिति गठित की गई। कार्यों की स्वीकृति के लिए मंत्री के अनुमोदन उपरांत अंतिम निर्णय मुख्य सचिव की समिति द्वारा लिए जाने की प्रक्रिया बनाई गई जो प्रोटोकॉल के विपरीत और सर्वथा अनुचित है।

सिंहदेव ने अपने इस्तीफा में पेसा कानून को लेकर बनाए गए नियमों में बदलाव पर भी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि इसमें भारसाधक मंत्री को विश्वास में नहीं लिया गया है। जन घोषणा-पत्र में किए गए वादों में पंचायत प्रतिनिधियों के अधिकारों को पूर्ण रूप से लागू करना शामिल था। इसके लिए मैंने आपसे कई बार चर्चा की, विभागीय पहल भी की, लेकिन इस पर अभी तक कोई सहमति या सकारात्मक पहल नहीं हो पाई है।

भिलाई में चश्मे की दुकान में लगी आग, पालतू कुत्ते की जलकर मौत… दुकान मालिक भी झुलसा
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के 2 कर्मवीर अतिविशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार के लिए चयनित, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव करेंगे पुरस्कृत
Big Breaking: भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य बने छत्तीसगढ़ के ये नेता, संगठन को मजबूत करने दी बड़ी जिम्मेदारी
चांद के बाद सूरज पर जाने को तैयार, कल लॉन्च होगा आदित्य-एल1, सफलता के लिए इसरो चीफ पहुंचे मंदिर
Video: पैसों की लेनदेेन के झगड़े में लगा मिर्च का तड़का, लड़कियों ने बीच बाजार में की मारपीट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article गुस्ताखी माफ: भाजपा के गढ़े हुए मुद्दे, आयातित नेतृत्व गुस्ताखी माफ: राजनीतिक गलियारों के ये मासूम बजरबट्टू
Next Article हर घर पौधा लगाने एकजुट हुआ रायपुर: हर घर हरियाली वृक्षारोपण महा-अभियान कल से

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?