ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छॉलीवुड एक्ट्रेस की सड़क हादसे में मौत: महाराष्ट्र में ट्रक से भिड़ी पुष्पांजलि शर्मा की बस…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

छॉलीवुड एक्ट्रेस की सड़क हादसे में मौत: महाराष्ट्र में ट्रक से भिड़ी पुष्पांजलि शर्मा की बस…

By @dmin
Published: July 15, 2022
Share
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ी फिल्म की कलाकार पुष्पांजलि शर्मा का सड़क हादसे में निधन हो गया। वह तीर्थ यात्रा के लिए उज्जैन गई हुई थीं। लौटते वक्त महाराष्ट्र में उनकी बस हादसे का शिकार हो गई। हादसे में रायपुर के दो लोग घायल हुए हैं। इसके चलते मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पुष्पांजलि की मौत पर दुख व्यक्त किया है।

Contents
  • सड़क किनारे खड़े ट्रक का सरिया हुआ शरीर के आर-पार
  • एक्टर अनुज शर्मा ने जताया दुख
  • सौ से भी अधिक फि़ल्मों में काम कर चुकी हैं पुष्पांजलि

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक्ट्रेस पुष्पांजलि शर्मा की मौत पर गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि पुष्पांजलि शर्मा एक अच्छी कलाकार रहीं, जिन्होंने पेशेवर ढंग से प्रदेश के लोगों को मनोरंजन दिया। मैं पुष्पांजलि शर्मा के दुखी परिवार जनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहा हूं।

सड़क किनारे खड़े ट्रक का सरिया हुआ शरीर के आर-पार

पुष्पांजलि शर्मा के प्रोफेशनल करीबी रहे एक्टर डॉ अजय सहाय ने बताया कि उज्जैन से लौटते वक्त महाराष्ट्र के सकोली के संकरे रास्ते में एक्सीडेंट हुआ। यहां बेहद संकरा रास्ता है। पुष्पांजलि बस में सवार थीं, वो अगली सीट पर बैठे हुई थीं। सड़क किनारे लोहे के सरिये से लदा एक ट्रक खड़ा था अचानक दूसरी बस आ जाने की वजह से हादसा हुआ।

पुष्पांजलि जिस बस में सवार थी वो ट्रक से जा टकराई और लोहे के सरिए पुष्पांजलि के शरीर में जा घुसे। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुष्पांजलि के साथ रायपुर के दो और लोग भी थे उन्हें हल्की चोटें आई हैं । पुष्पांजलि का शव रायपुर के जोरा स्थित डॉ अजय सहाय की फिल्म सिटी में लाया गया है। आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

एक्टर अनुज शर्मा ने जताया दुख

पुष्पांजलि जी का आकस्मिक दुर्घटना वश निधन ने हम सभी की दुखी कर दिया है। हमेशा मुस्कान के साथ मिलने वाली सहज, सरल और सुन्दर अभिनेत्री पुष्पांजलि जी के साथ काम करने का लम्बा अनुभव रहा। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।

सौ से भी अधिक फि़ल्मों में काम कर चुकी हैं पुष्पांजलि

पुष्पांजलि शर्मा छत्तीसगढ़ी, भोजपुरी मिलाकर सौ से भी अधिक फिल्मों में काम कर चुकी हैं। मशहूर निर्देशक सतीश जैन व्दारा निर्देशित फिल्म छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘टूरा रिक्शावाला से उन्हें एक अलग पहचान मिली थी। उन्होंने कई शार्ट फिल्मों में भी काम किया। कुछ एल्बम भी किए। मां या भाभी के रोल में उनकी छत्तीसगढ़ी सिनेमा में ख़ास पहचान थी। इन दिनों छत्तीसगढ़ी में बन रहे धारावाहिक ‘रामायाण राम के लीला में वे माता कौशल्या का किरदार निभा रही थीं।

Big Breaking: 50 हजार रिश्वत मांगने वाला वन विभाग का कर्मचारी गिरफ्तार, ACB और EOW की कार्रवाई, रिश्वतखोर का वायरल हुआ था ऑडियो
बेहतर पाठ्यक्रम, क्षमता विकास और पालकों की सहभागिता महत्वपूर्ण: मंत्री डॉ. टेकाम
मोदी की गारंटी और विष्णु के सुशासन के साथ डिजिटल युग में छत्तीसगढ़, विकास की नई गाथा लिखने को तत्पर
छत्तीसगढ़ का पहला राजीव युवा मितान क्लब बना भिलाई में… श्रम दान में शामिल हुए भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव
अस्पताल में ट्रक पहुंचते ही ऑक्सीजन सिलेंडर लूट कर भागे उपद्रवी, पुलिस ने दर्ज किया केस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 15 साल की लड़की का मिला कंकाल: घर से 200 मीटर दूर झाडिय़ों में था कंकाल, गुस्साए लोगों ने लगाया जाम
Next Article केदारनाथ में सारा-जान्हवी का हुआ था मौत से सामना बोलीं- हमें स्पेशल फोर्स की मदद से बचाया गया था

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?