ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: युवती से दुष्कर्म कर दोस्त ने बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर वसूले 21 लाख…
Share
Notification Show More
Latest News
स्वास्थ्य मंत्री के जन्मदिवस पर योग आयोग अध्यक्ष ने नवजात को दिया ‘श्याम’ का नाम
स्वास्थ्य मंत्री के जन्मदिवस पर योग आयोग अध्यक्ष ने नवजात को दिया ‘श्याम’ का नाम
October 1, 2026
shreekanchanpath 348 # 01 September 2026
October 1, 2026
डेटा लेबलिंग और एआई में बलरामपुर ने रचा इतिहास, प्रदेश का पहला कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर स्थापित
October 1, 2026
संबलपुर की चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’, रायपुर में लहराया परचम
October 1, 2026
गैर-आवासीय खेल अकादमी चयन ट्रायल… 144 खिलाड़ियों ने कराया पंजीयन
October 1, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

युवती से दुष्कर्म कर दोस्त ने बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर वसूले 21 लाख…

By @dmin Published July 13, 2022
Share
SHARE

बिलासपुर। सरकंडा क्षेत्र में युवती से दुष्कर्म कर दोस्त ने वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो को इंटरनेट मीडिया में वायरल करने की धमकी देकर 21 लाख रुपये वसूल लिए। घर में जरूरत पडऩे पर स्वजन ने युवती से रुपये मांगे। तब मामले का पता चला। इसके बाद मामले की शिकायत सरकंडा थाने में की है। शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म और धमकी देकर वसूली के मामले में जुर्म दर्ज कर लिया है। आरोपित युवक की तलाश की जा रही है।

सरकंडा क्षेत्र में रहने वाली 22 वर्षीय युवती ने दुष्कर्म की शिकायत की है। पीडि़ता ने अपनी शिकायत में बताया कि उसकी पहचान 2019 में साथ में पढऩे वाले ओमप्रकाश दुबे से हुई। युवक ने उसे सीपत रोड स्थित अपने दोस्त के किराए के मकान में बुलाया। यहां पर उसने युवती को शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इसके बाद वह लगातार उससे संबंध बनाता रहा। बीते मई महीने में युवक ने उसे अपनी मां से मिलाने के लिए घर बुलाया। घर पहुंचने पर युवती को पता चला कि उसकी मां बाहर गई हुई है। युवक ने अपने घर में ही युवती से शारीरिक संबंध बनाया। इसका उसने अपने मोबाइल पर वीडियो भी बना लिया।

इसकी जानकारी युवती को नहीं थी। बाद में युवक ने वीडियो दिखाकर उससे 25 लाख रुपये की मांग की। रुपये नहीं देने पर उसने वीडियो को इंटरनेट मीडिया में प्रसारित करने की धमकी दी। इससे डरी युवती ने अपने घर में रखे 21 लाख रुपये युवक को दे दिए। बाद में युवती के पिता ने काम आने पर अपनी बेटी से रुपये मांगे। इस पर वह टाल मटोल करने लगी। आशंका होने पर उन्होंने युवती से पूछताछ की तो पूरा मामला सामने आया। युवती ने अपने पिता के साथ सरकंडा थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की। इस पर पुलिस दुष्कर्म और जबरन वसूली का मामला दर्ज कर आरोपित युवक की तलाश कर रही है।

रुपये से खरीदी महंगी बाइक और मां के लिए कार

पूछताछ में युवती ने बताया कि रुपये मिलने के बाद युवक ने तीन लाख से अधिक रुपये की केटीएम बाइक खरीद ली। साथ ही अपनी मां के लिए लक्जरी कार भी खरीदी है। शेष रकम को वह घूम-फिरने में खर्च कर रहा था। इसके बाद भी वह युवती पर और रकम देने के लिए दबाव बना रहा था।

You Might Also Like

स्वास्थ्य मंत्री के जन्मदिवस पर योग आयोग अध्यक्ष ने नवजात को दिया ‘श्याम’ का नाम

डेटा लेबलिंग और एआई में बलरामपुर ने रचा इतिहास, प्रदेश का पहला कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर स्थापित

संबलपुर की चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’, रायपुर में लहराया परचम

गैर-आवासीय खेल अकादमी चयन ट्रायल… 144 खिलाड़ियों ने कराया पंजीयन

बेटिकट यात्रियों की धरपकड़ : हथबंद रेलवे स्टेशन पर सरप्राइज चेकिंग में एक लाख से ज्यादा का जुर्माना

@dmin July 13, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article वार्षिक निरीक्षण: अच्छा व्यवहार करते हुए सुनें पीडि़तों की समस्या: डीआईजी
Next Article विधवा को ससुर से भी भरण-पोषण का हक: छत्तीसगढ़ हाईकोट

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?