ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अंतरिक्ष वैज्ञानिक की देशभक्ति का जलवा कायम, नंबी नारायणन की बायोपिक रविवार को भी आगे निकली
Share
Notification Show More
Latest News
नारायणपुर के कच्चापाल में पेड़ की छांव तले जुटे ग्रामीण, लोकतंत्र की दिखी जीवंत तस्वीर
October 2, 2026
Breaking News : छत्तीसगढ़ में पकड़ाया दो करोड़ का गांजा, मिर्च की बोरियों के बीच छिपाकर हो रही थी तस्करी
October 2, 2026
स्वच्छता पखवाड़ा : रायपुर में एक पेड़ मां के नाम के तहत पौधरोपण, डीआरएम दयानंद ने यात्रियों को किया जागरूक
October 2, 2026
मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना से 1.70 करोड़ रुपये की लागत से सड़क निर्माण पूरा
बनमुंडा-लकराघरा सड़क निर्माण से ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत, शिक्षा-स्वास्थ्य और बाजार तक पहुंच हुई आसान
October 2, 2026
सेवा संकल्प अभियान : कोहकामेटा में शिक्षकों का अनूठा नवाचार
सेवा संकल्प अभियान, नुक्कड़ नाटक के जरिए पहुँचाया जनकल्याणकारी योजनाओं का संदेश
October 2, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

अंतरिक्ष वैज्ञानिक की देशभक्ति का जलवा कायम, नंबी नारायणन की बायोपिक रविवार को भी आगे निकली

By @dmin Published July 11, 2022
Share
SHARE

विदेशी ताकतों के इशारे पर कांग्रेस और वाम गठबंधन की कथित मिलीभगत के चलते भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के एक वैज्ञानिक को जासूसी के झूठे आरोपों में गिरफ्तार करके रॉकेट तकनीक के मामले में देश को बरसों पीछे धकेल देने वाली सच्ची घटना का खुलासा करती फिल्म ‘रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट ने शनिवार को अपने कलेक्शन में 90 फीसदी से अधिक उछाल दर्ज करने के बाद रविवार को भी देसी फिल्मों में बॉक्स ऑफिस पर अपनी नंबर वन पोजीशन बरकरार रखी। इस फिल्म ने सिनेमाघरों में बीते शुक्रवार को पहुंची फिल्म ‘खुदा हाफिज 2 के मुकाबले सिर्फ एक तिहाई शोज मिलने के बावजूद इस फिल्म से ज्यादा का कलेक्शन करना जारी रखा है। तीसरे हफ्ते में पहुंच चुकी धर्मा प्रोडक्शंस की मल्टीस्टारर फिल्म ‘जुग जुग जियो को भी माधवन की फिल्म ने रविवार को मात दी।

दूसरे वीकएंड पर शानदार कमाई:- पहले हफ्ते में 13.51 करोड़ रुपये की शानदार कमाई करने वाली अंतरिक्ष वैज्ञानिक नंबी नारायणन की देशभक्ति गाथा ‘रॉकेट्री द नंबी इफेक्ट ने रिलीज के दूसरे शुक्रवार को 1.15 करोड़ रुपये की कमाई की थी। दूसरे शनिवार को फिल्म ने बीते दिन के मुकाबले 91.30 फीसदी का उछाल दर्ज करते हुए सभी भाषाओं में 2.20 करोड़ रुपये कमाए। और, रिलीज के दूसरे रविवार को फिल्म ने अपना कलेक्शन इससे भी बेहतर करते हुए शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से 2.50 करोड़ रुपये तक पहुंचा दिया है। फिल्म की कुल कमाई बॉक्स ऑफिस पर अब 19.36 करोड़ रुपये के करीब हो चुकी है।

फेल हो गई ‘खुदा हाफिज 2:- अभिनेता अजय देवगन का कामकाज संभालने वाले कुमार मंगत पाठक की फिल्म कंपनी पैनोरमा स्टूडियोज की फिल्म ‘खुदा हाफिज 2 का कलेक्शन रविवार को भी कुछ कमाल नहीं दिखा पाया। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन सिर्फ 1.35 करोड़ रुपये की ओपनिंग करके अपने निर्माताओं को काफी निराश किया था। फिल्म ने हालांकि शनिवार को अपने कलेक्शन में करीब 48 फीसदी की बढ़ोत्तरी करते हुए करीब दो करोड़ रुपये बॉक्स ऑफिस पर कमाए लेकिन रविवार को भी फिल्म की कमाई करीब करीब इतनी ही रहने की आशंका शुरुआती आंकड़ों में जताई जा रही है। फिल्म के हीरो विद्युत जामवाल की कोरोना संक्रमण काल में सीधे ओटीटी पर रिलीज हुई चार फिल्मों के बाद सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली ये पहली फिल्म है।

‘जुग जुग जियो का बेहतर वीकएंड:- उधर, रिलीज के तीसरे हफ्ते में तीसरे शनिवार को बीते दिन के मुकाबले करीब 96 फीसदी की तरक्की दिखाने वाली धर्मा प्रोडक्शंस की फिल्म ने रविवार को 2.20 करोड़ रुपये का कारोबार किया। फिल्म ने पहले हफ्ते में 53.66 करोड़ रुपये और दूसरे हफ्ते में 20.05 करोड़ रुपये हैं। फिल्म ने तीसरे शुक्रवार को 92 लाख रुपये, तीसरे शनिवार को 1.80 करोड़ रुपये और तीसरे रविवार को 2.20 करोड़ रुपये शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक कमाए हैं। फिल्म का नेट घरेलू कलेक्शन अब तक करीब 78.63 करोड़ रुपये हो चुका है।

You Might Also Like

नारायणपुर के कच्चापाल में पेड़ की छांव तले जुटे ग्रामीण, लोकतंत्र की दिखी जीवंत तस्वीर

Breaking News : छत्तीसगढ़ में पकड़ाया दो करोड़ का गांजा, मिर्च की बोरियों के बीच छिपाकर हो रही थी तस्करी

स्वच्छता पखवाड़ा : रायपुर में एक पेड़ मां के नाम के तहत पौधरोपण, डीआरएम दयानंद ने यात्रियों को किया जागरूक

बनमुंडा-लकराघरा सड़क निर्माण से ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत, शिक्षा-स्वास्थ्य और बाजार तक पहुंच हुई आसान

सेवा संकल्प अभियान, नुक्कड़ नाटक के जरिए पहुँचाया जनकल्याणकारी योजनाओं का संदेश

@dmin July 11, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article त्रिफला खाने के फायदे तो जानते होंगे लेकिन अब जानें इसके साइड इफेक्ट्स, जानें क्या है इसे लेने का सही तरीका
Next Article मेरे पेरेंट्स से ज्यादा मेरी शादी की चिंता लोगों को है: सोनाक्षी सिन्हा
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?