ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सभी गौठानों में चारागाह विकास एवं पशुधन के स्वास्थ्य पर निगरानी रखें
Share
Notification Show More
Latest News
नवा रायपुर में विकसित हो रही 5 हजार बिस्तरों की मेडिसिटी, सीएम साय बोले- आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं का बनेगी प्रमुख केंद्र
September 19, 2026
सेवा संकल्प अभियान में चित्रकला एवं पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों ने दिया राष्ट्र निर्माण का संदेश
नन्हे हाथों ने रंगों से उकेरी स्वच्छ, हरित, शिक्षित और सशक्त भारत की तस्वीर
September 19, 2026
छत्तीसगढ़ के इस जिले में धंस गया रेलवे अंडरब्रिज, हजारों लोगों का संपर्क टूटा, गुणवत्ता पर उठे सवाल
September 19, 2026
सेवा संकल्प अभियान
सेवा संकल्प अभियान: ड्राइंग, पेंटिंग और भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साह से लिया हिस्सा
September 19, 2026
औसत प्रतीक्षा समय 15.33 मिनट, प्रतिदिन 64 नागरिकों को मिल रही सेवा
सेवा संकल्प अभियान : नागरिक सुविधा का मॉडल बना रायगढ़ का पंजीयन कार्यालय
September 19, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

सभी गौठानों में चारागाह विकास एवं पशुधन के स्वास्थ्य पर निगरानी रखें

By @dmin Published July 9, 2022
Share
किसानों और गरीबों के लिये बनी योजनाओं से हो रहा छत्तीसगढ़ का विकास: मंत्री रविन्द्र चौबे
पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री ने किया प्रदेश व्यापी स्वच्छता ही सेवा अभियान का शुभारंभ
SHARE

कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने ली विभागीय अधिकारियों की बैठक
गौठानों में पशुपालन आधारित आयमूलक गतिविधियों को बढ़ावा देने के निर्देश
रायपुर। कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने महानदी मंत्रालय भवन में कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन एवं उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों की संयुक्त बैठक लेकर विभागीय योजनाओं के साथ-साथ सुराजी गांव योजना के गरवा, घुरवा, बाड़ी कार्यक्रम की प्रगति की गहन समीक्षा की। मंत्री श्री चौबे ने अधिकारियों को राज्य के सभी गौठानों में पशुधन के हरे चारे की व्यवस्था के लिए चारागाह विकास का कार्य अनिवार्य रूप से कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चालू खरीफ सीजन में गौठानों में चारागाह विकास के लिए नेपियर घास सहित हरे चारे की बुआई करें। उन्होंने गौठानों में पशुपालन से संबंधित आयमूलक गतिविधियों को बढ़ावा दिए जाने के निर्देश दिए, ताकि ग्रामीणों को रोजगार और आय का अतिरिक्त साधन उपलब्ध हो सके। गौठानों से जुड़े समूहों को दूधारू पशुओं के पालन के लिए भी विभाग की योजनाओं के साथ-साथ डीएमएफ फंड से लाभान्वित करने के भी निर्देश दिए गए। बैठक में कृषि उत्पादन आयुक्त श्री कमलप्रीत सिंह, गोधन न्याय मिशन के प्रबंध संचालक डॉ. अय्याज तम्बोली, संचालक पशुपालन श्रीमती चंदन त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

मंत्री श्री चौबे ने कहा कि राज्य में पशुधन के संरक्षण और संवर्धन के लिए गांवों में गौठान बनाए गए हैं। गौठानों में पशुओं को चारे एवं पेयजल के प्रबंध के साथ-साथ पशु स्वास्थ्य संरक्षण एवं उपचार की नि:शुल्क व्यवस्था सुनिश्चित करना विभाग की जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों को गौठानों में नियमित रूप से पशु स्वास्थ्य परीक्षण एवं टीकाकरण शिविर लगाए जाने के निर्देश दिए। गौठान से जुड़े महिला स्व-सहायता समूहों बकरी पालन, मुर्गी पालन, बटेर पालन, पशुपालन आदि के लिए भी प्रेरित एवं प्रोत्साहित करने के साथ ही उन्हें विभागीय योजनाओं से प्राथमिकता के आधार पर लाभान्वित करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. कमलप्रीत ने बताया कि राज्य में 6407 गौठान निर्मित एवं संचालित है। इनमें से 1388 गौठानों में चारागाह विकास का कार्य स्वीकृत किया गया है। अब तक 1209 गौठानों में 5315 एकड़ में चारागाह विकास का काम पूरा कर लिया गया है। इसमें से 607 चारागाह को सुरक्षित रखने के लिए फेंसिंग भी करा ली गई है। 726 गौठानों में चारागाह में सिंचाई की सुविधा विकसित की गई है। उन्होंने बताया कि चालू मानसून सीजन में 882 गौठानों के कुल 2068 एकड़ रकबे में चारागाह में नेपियर ग्रास और हरे चारे की बुआई की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। इसके लिए 14.19 लाख नग नेपियर ग्रास रूट और 6496 किलो चारा बीज उपलब्ध है। संचालक पशु चिकित्सा ने बताया कि गौठानों में पशुओं में कृत्रिम गर्भाधान, वत्सोत्पादन, बधियाकरण, टीकाकरण आदि के लिए अब तक 5205 शिविर लगाए जा चुके हैं। 27794 गायों का कृत्रिम गर्भाधान तथा 18.15 लाख पशुओं का टीकाकरण किया गया है।

बैैठक में जानकारी दी गई कि 2509 गौठानों बकरी पालन, मुर्गी पालन, बत्तख पालन, बटेर पालन, सूकर पालन एवं डेयरी की गतिविधियां संचालित है, जिससे 3554 स्व-सहायता समूह की 25499 महिलाएं जुड़ी हुई है। उक्त आयमूलक गतिविधियों से महिला समूहों को अब तक 5 करोड़ 27 लाख 22 हजार रूपए का लाभ अर्जित हुआ है। राज्य में अब तक एमएफडी-सीपी के तहत 1.11 करोड़ पशुओं की टैगिंग के विरूद्ध अब तक 89.77 लाख पशुओं की टैगिंग की गई है। वर्ष 2022-23 में 83.70 लाख पशुओं के टीकाकरण के लक्ष्य के विरूद्ध अब तक 55.75 लाख पशुओं को गलघोटू और एकटंगिया का टीका लगाया जा चुका है। बैठक में राज्य डेयरी उद्यमिता विकास योजना, बैकयार्ड कुक्कुट, सूकरत्रयी वितरण योजना की प्रगति भी समीक्षा की गई।

You Might Also Like

नवा रायपुर में विकसित हो रही 5 हजार बिस्तरों की मेडिसिटी, सीएम साय बोले- आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं का बनेगी प्रमुख केंद्र

नन्हे हाथों ने रंगों से उकेरी स्वच्छ, हरित, शिक्षित और सशक्त भारत की तस्वीर

छत्तीसगढ़ के इस जिले में धंस गया रेलवे अंडरब्रिज, हजारों लोगों का संपर्क टूटा, गुणवत्ता पर उठे सवाल

सेवा संकल्प अभियान: ड्राइंग, पेंटिंग और भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साह से लिया हिस्सा

सेवा संकल्प अभियान : नागरिक सुविधा का मॉडल बना रायगढ़ का पंजीयन कार्यालय

@dmin July 9, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article विद्यार्थी जीवन व्यक्ति के जीवन का है सबसे सुखद, महत्वपूर्ण एवं स्वर्णिम कालखण्ड – डा. प्रेमसाय सिंह टेकाम
Next Article तुंहर सरकार तुंहर द्वार: आवेदकों के घर छह माह में भेजे गए 4.45 लाख स्मार्ट कार्ड आधारित पंजीयन प्रमाण-पत्र तथा ड्राइविंग लायसेंस तुंहर सरकार तुंहर द्वार: अब छत्तीसगढ़ में घर बैठे करा सकेंगे हाइपोथीकेशन टर्मिनेशन

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?