ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आजीविकामूलक गतिविधियों से मोहलाई की एसएचजी दीदियां बढ़ी आर्थिक स्वावलंबन की राह पर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

आजीविकामूलक गतिविधियों से मोहलाई की एसएचजी दीदियां बढ़ी आर्थिक स्वावलंबन की राह पर

By @dmin
Published: July 8, 2022
Share
जनदर्शन में फरियादियों ने रखी मांग, कलेक्टर सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे दिया समाधान का आश्वासन
जनदर्शन में फरियादियों ने रखी मांग, कलेक्टर सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे दिया समाधान का आश्वासन
SHARE

राज्य डेयरी उद्यमिता विकास योजना अंतर्गत स्वसहायता समूहों के सदस्यों को अनुदान अंतरण राशि कार्यक्रम में पहुंचे कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने गौठान में हो रहे कार्यों के लिए महिला समूहों की प्रशंसा की
दुर्ग। मोहलाई में एसएचजी दीदियों ने अनेक आजीविकामूलक गतिविधियों को अपनाकर स्वयं को आर्थिक रूप से सशक्त किया है और निरंतर इस राह में आगे बढ़ रही हैं। आज कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा भी मोहलाई के गौठान में हो रहे कार्यों को देखने पहुंचे। उन्होंने राज्य डेयरी उद्यमिता विकास योजना अंतर्गत स्वसहायता समूहों को सदस्यों को शासन द्वारा दी जाने वाली राशि का चेक भी सौंपा। यह राशि गिर और साहीवाल जैसी प्रजाति के मवेशियों को खरीदने के लिए अनुदान स्वरूप दी गई है। इस मौके पर स्वसहायता समूहों की दीदियों से चर्चा करते हुए कलेक्टर श्री मीणा ने कहा कि मुख्यमंत्री महोदय की मंशा है कि गौठानों में आजीविकामूलक गतिविधियां विस्तारित हों। गौठान के पशुओं का नस्ल संवर्धन हो। इस दिशा में सरकार की डेयरी उद्यमिता विकास योजना काफी महत्वपूर्ण है। गिर और साहीवाल जैसी प्रजाति के मवेशियों से दुग्ध उत्पादन बड़े पैमाने पर होता है। इसे अपनाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि कृषि के साथ पशुपालन पर विशेष रूप से फोकस कर किसान अपनी आय में तेजी से वृद्धि कर सकते हैं। यहां की स्वसहायता समूह की महिलाओं की दीदियों ने अपना काम कलेक्टर को दिखाया। उन्होंने बताया कि वे परंपरागत रूप से बड़ी बिजौरी और अचार आदि का उत्पादन कर रही हैं। इसके साथ ही गौठान में उन्होंने मिनी राइस मिल भी डाल लिया है। साथ ही तालाब में मछली पालन किया जा रहा है। दीदियों ने बताया कि हम लोग तेजी से नई गतिविधि अपना रही हैं। जैसे गौठान में मशरूम उत्पादन के लिए शेड भी तैयार कर लिया है। कलेक्टर ने कहा कि आप लोग बहुत अच्छा कार्य कर रहे हैं। स्थानीय जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अपने उत्पादों का निर्माण करें। साथ ही इसकी बाजार तक पहुंच के लिए भी कार्य करें। अपने उत्पादों की जितनी अधिक ब्रांडिंग करेंगी, आपकी कमाई उतनी ही बढ़ जाएगी।

कलेक्टर ने कहा कि सरकार ने सी-मार्ट आदि के माध्यम से महिला स्वसहायता समूहों के उत्पादों के डिस्प्ले के लिए बेहतरीन मार्केट उपलब्ध कराया है। पहले आप लोगों को बाजार के चिन्हांकन में काफी दिक्कत होती थी। अब शहर के केंद्र में सी-मार्ट है और वहां आपके उत्पाद उपलब्ध हैं। अपने उत्पादों की गुणवत्ता पर तो ध्यान रखें ही, साथ ही इसकी पैकेजिंग आदि पर ध्यान भी दें। उन्होंने जिला पंचायत सीईओ श्री अश्विनी देवांगन को गौठान की एसएचजी दीदियों के नियमित प्रशिक्षण के लिए भी कहा ताकि इससे उन्हें अपने उत्पादों के निर्माण, मार्केटिंग और विपणन की व्यापक समझ बन सके। श्री देवांगन ने विस्तार से इस संबंध में किये गये कार्यों की जानकारी कलेक्टर को दी।

मुख्यमंत्री बघेल आज बालोद और बलौदाबाजार-भाटापारा के दौरे पर रहेंगे, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल
गृह विभाग की समीक्षा बैठक में सीएम की दो टूक…. महिलाओं के विरूद्ध अपराधों के मामलों में कोताही बरतने वाले पुलिस अधिकारियों को नहीं किया जाएगा बर्दाश्त
युवा चौपाल में युवाओं का जोश हाई, लक्ष्मी नगर घर-घर दस्तक दे विधायक रिकेश सेन रवाना हुए दंतेवाड़ा
बालिकाओं को आत्मरक्षा और सिलाई का प्रशिक्षण, ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ बना महिला सशक्तिकरण की मिसाल
राज्य में 21 जून से सभी का टीकाकरण कोविन पोर्टल से…. ऑनसाइट व चाइस सेंटर के माध्यम से भी होगा पंजीयन…. इन्हें मिलेगी प्राथमिकता
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छोटी सी मुर्गीपालन यूनिट से 12 हजार चूजों के बड़े पोल्ट्री फार्म तक का सफर एक साल में, अमर स्वसहायता समूह ने आजीविकामूलक गतिविधियों को लेकर किया बड़ा काम
Next Article लोकवाणी: छत्तीसगढ़ में उद्योग, व्यापार और कारोबार का बना बेहतर वातावरण: सीएम बघेल छत्तीसगढ़ सरकार ने पेसा नियमों के मसौदे को दी मंजूरी, चुनाव के दौरान किया वादा कांग्रेस ने किया पूरा

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?