ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण आंदोलन में स्वर्गीय रामाधार कश्यप की थी अग्रणी भूमिका: भूपेश बघेल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण आंदोलन में स्वर्गीय रामाधार कश्यप की थी अग्रणी भूमिका: भूपेश बघेल

By @dmin
Published: July 6, 2022
Share
संतों के सम्मान में मुख्यमंत्री मंच पर आसन में नहीं बैठे, संतों ने की विनम्रता की प्रशंसा
संतों के सम्मान में मुख्यमंत्री मंच पर आसन में नहीं बैठे, संतों ने की विनम्रता की प्रशंसा
SHARE

मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय रामाधार कश्यप के जीवन संघर्ष पर आधारित पुस्तक का किया विमोचन
बिलासपुर शहर में लगेगी स्वर्गीय रामाधार कश्यप की प्रतिमा: मुख्यमंत्री ने की घोषणा
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बिलासपुर के लखीराम ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण आंदोलन के अग्रिम पंक्ति के नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद स्वर्गीय रामाधार कश्यप के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित पुस्तक ”पृथक छत्तीसगढ़ आंदोलन के दुर्धर्ष नायक: रामाधार कश्यप’ का विमोचन किया। उन्होंने स्वर्गीय रामाधार कश्यप की प्रथम पुण्यतिथि पर उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर बिलासपुर शहर के किसी प्रमुख चौक पर स्वर्गीय श्री रामाधार कश्यप की प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर स्वर्गीय श्री रामाधार कश्यप के अनन्य सहयोगी श्री मन्नूलाल साहू एवं श्री सुशील भोले को आयोजन समिति की ओर से शाल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। ”पृथक छत्तीसगढ़ आंदोलन के दुर्धर्ष नायक: रामाधार कश्यप’ पुस्तक का संपादन साहित्यकार डी. डी. महंत ने किया है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस अवसर पर कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण आंदोलन में स्वर्गीय रामाधार कश्यप जी की अग्रणी भूमिका रही है। वे बहुत ही सरल और सहज स्वभाव के व्यक्ति थे। स्वर्गीय कश्यप जी पृथक छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के स्वप्नद्रष्टा डॉ. खूबचंद बघेल से काफी प्रभावित थे। पृथक छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के लिए संचालित आंदोलन में स्वर्गीय कश्यप जी का योगदान अविस्मरणीय रहेगा। उन्होंने अन्य लोगों को भी राज्य निर्माण आंदोलन में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। स्वर्गीय श्री कश्यप ने छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति के संरक्षण के महत्व को उजागर किया तथा आम जनता को शोषण और अन्याय से मुक्ति दिलाने के लिए पृथक छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण का उद्घोष किया। स्वर्गीय श्री कश्यप जी ने 1969 में पृथक छतीसगढ़ राज्य निर्माण को लेकर मध्यप्रदेश विधानसभा में पर्चा फेंककर कर पूरे देश का ध्यान छत्तीसगढ़ की समस्याओं की ओर आकृष्ट किया था।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत ने कहा कि दुर्धर्ष का अर्थ है जिसको परास्त न किया जा सके और स्वर्गीय कश्यप जी ऐसे ही शख्सियत के मालिक थे। श्री कश्यप बहुत ही सहज, सरल और बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। छत्तीसगढ़ की अस्मिता के लिए उनकी लड़ाई और संघर्ष अविस्मरणीय रहेगा। कार्यक्रम का आयोजन प्रभा देवी मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी बिलासपुर के द्वारा किया गया। इस अवसर पर दुर्ग सांसद विजय बघेल, बिलासपुर सांसद अरुण साव, संसदीय सचिव और तखतपुर विधायक श्रीमती रश्मि आशीष सिंह, बिलासपुर विधायक शैलेश पाण्डेय, मस्तूरी विधायक कृष्णमूर्ति बांधी, लोरमी विधायक धर्मजीत सिंह, बेलतरा विधायक रजनीश सिंह, अपेक्स बैंक के अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेष नितिन त्रिवेदी, बिलासपुर महापौर रामशरण यादव सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद थेे।

इंटरनेशनल ग्रैंडमास्टर्स चेस टूर्नामेंट: राजधानी में शह-मात के खेल में महारथियों का महामुकाबला जारी
छत्तीसगढ़ सरकार ने कौशल विकास के लिए किए 4 एमओयू, युवाओं के लिए रोजगार के बढ़ेंगे अवसर
डबल इंजन की सरकार से छत्तीसगढ़ के विकास में आयेगी तेजी, सीएम साय बोले- रूके हुए विकास के काम पूरे होंगे
Big News: भारतीय सेना का चीता हेलिकॉप्टर अरुणाचल में क्रैश, पायलट लापता
नारायणपुर में 16 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 48 लाख का था इनाम, सीएम साय बोले- बदल रहा है बस्तर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बिग ब्रेकिंग: केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने मोदी मंत्रीमंडल से इस्तीफा दिया
Next Article वार्ड 35 में बनेगा 20 लाख की लागत से डोमशेड, विधायक देवेंद्र यादव ने की पहल,जल्द होगी जनता की मांग पूरी विधायक की पहल से शिक्षित बेरोजगारों को मिलेगा बड़ी कंपनी में जॉब, 8 जुलाई को रोजगार मेला

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?