ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जमीन विवाद में भाई-भाभी की हत्या: कुल्हाड़ी, रॉड और तलवार से किया हमला, दो भतीजियां घायल, आरोपी, उसकी पत्नी, दो नाबालिग बेटियां गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

जमीन विवाद में भाई-भाभी की हत्या: कुल्हाड़ी, रॉड और तलवार से किया हमला, दो भतीजियां घायल, आरोपी, उसकी पत्नी, दो नाबालिग बेटियां गिरफ्तार

By @dmin
Published: June 29, 2022
Share
SHARE

बिलासपुर। बिलासपुर में मंगलवार रात जमीन विवाद के चलते परिवार में खूनी संघर्ष हो गया। छोटे भाई ने अपने परिवार के साथ मिलकर बड़े भाई के परिवार पर तलवार, कुल्हाड़ी और रॉड से हमला कर दिया। भाई और भाभी की हत्या कर दी। दो भतीजियां गंभीर रूप से घायल हैं। सूचना पर पहुंची सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी, उसकी पत्नी और दो नाबालिग बेटियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि विवाद सुबह से ही चल रहा था। इसको लेकर सकरी थाने में शिकायत की गई थी, पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।

जरहाभाठा ओमनगर के बैदु गैरेज के पास रहने वाले दीपक गढ़ेवाल (42) चार भाई थे। इसमें एक भाई ने शादी नहीं की, जबकि एक छोटे भाई की मौत हो चुकी है। दीपक अपनी पत्नी पुष्पा (40), बेटी हर्षिता (20) व रोशनी गढ़ेवाल (23) के साथ रहता था। पड़ोस में ही उसका सबसे छोटा भाई ओम प्रकाश गढ़ेवाल (40) अपनी पत्नी संगीता गढ़ेवाल (39) व दो नाबालिग बेटियों के साथ रहता है। परिवार की सकरी के ग्राम पांड़ में 7 एकड़ पैतृक जमीन है। इसे ही लेकर दोनों भाइयों के बीच विवाद चल रहा है।

दीपक के छोटे भाई की पत्नी नीलम ने पुलिस को बताया कि मंगलवार सुबह उसके जेठ-जेठानी अपने हिस्से के खेत में धान की बुआई करने के लिए पांड़ गए थे। वहां ओम प्रकाश पहले से गुंडे लेकर पहुंचा था। उन लोगों ने जेठ-जेठानी को दोपहर में ही खेत से भगा दिया। वहां से लौटने के बाद जेठ दीपक अपनी पुष्पा के साथ सकरी थाने शिकायत करने पहुंचे थे। पुलिस ने उन्हें कार्रवाई का भरोसा दिलाया, पर किया कुछ नहीं। इसके चलते वह घर लौट आए।

थाने से घर लौटते ही हमला किया, हत्या कर दी

नीलम ने पुलिस को बताया कि घर लौटते ही ओम प्रकाश उसकी पत्नी संगीता व उनकी नाबालिग बेटियों ने विवाद शुरू कर दिया। देखते ही ही देखते चारों ने मिलकर तलवार, कुल्हाड़ी और रॉड से हमला कर दिया। इस दौरान उन्होंने दीपक व पुष्पा की हत्या कर दी। वहीं उनकी दो बेटियां हर्षिता और रोशनी घायल हो गई हैं। उन्हें इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है। नीलम ने बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है। उसके एक जेठ और हैं, जो दीपक के ही परिवार के साथ रहते थे। ओम प्रकाश अपने भाइयों की जमीन हड़पना चाहता था।जमीन विवाद के चलते हुई इस खूनी संघर्ष में आरोपी ओम प्रकाश और उसकी पत्नी भी घायल हो गई हैं। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद ओम प्रकाश व उसकी पत्नी व बेटियां थाने पहुंच गईं। मोहल्लेवालों ने हत्या की जानकारी दी, तब पुलिस घटनास्थल पहुंची। इस बीच दोनों शव के साथ ही घायल लड़कियों को सिम्स भेजा गया। पुलिस ने मामले में आरोपी ओमप्रकाश, संगीता व उनकी दो नाबालिग लड़कियों को गिरफ्तार कर लिया है।

इधर, पुलिस गिरफ्त में आए ओम प्रकाश ने बताया कि उसका बड़ा भाई दीपक उसकी ऑटो में तोडफ़ोड़ कर रहा था। इस दौरान उसकी पत्नी संगीता व बेटियां उन्हें मना करने पहुंचीं, तब दीपक ने संगीता पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे वह गिर गई। पत्नी को गिरते देखकर ओमप्रकाश आया और दीपक से कुल्हाड़ी लेकर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

मुख्यमंत्री ने आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित छायाचित्र प्रदर्शनी का किया शुभारंभ…
shreekanchanpath 108 # 31 January 2025
Raipur South by-election : भाजपा ने पूर्व सांसद सुनील सोनी को बनाया प्रत्याशी, कांग्रेस में मंथन जारी
बिलासपुर में भीषण सड़क हादसा, मेटाडोर ने बाइक सवार दो लोगों को कुचला, भागने के चक्कर में ड्राइवर ने ले ली दो जान
Bhilai Breaking : पति-पत्नी का सेक्सुअल वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग, 10 लाख की डिमांड कर रहा था बदमाश… गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article हमारे अन्नदाता प्रसन्न रहे यही हमारी कोशिश: भूपेश बघेल
Next Article गुस्साए बॉयफ्रेंड ने गला घोंटा, फिर पत्थर से बांधकर फेंकी लाश, गिरफ्तार
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?