ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दीपिका सिंह कर रही हैं फिल्म डेब्यू:बोलीं-टीटू अंबानी की मौसमी की तरह रियल लाइफ में ईमानदार हूं…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

दीपिका सिंह कर रही हैं फिल्म डेब्यू:बोलीं-टीटू अंबानी की मौसमी की तरह रियल लाइफ में ईमानदार हूं…

By @dmin
Published: June 28, 2022
Share
SHARE

टीवी शो दीया और बाती हम फेम दीपिका सिंह फिल्म ‘टीटू अंबानी से बड़े पर्दे पर एंट्री करने जा रही हैं। यह उनकी फीमेल लीड रोल वाली फिल्म है, जो 8 जुलाई को सिनेमाघर में रिलीज होगी। फिल्म का लेखन-निर्देशन रोहित राज गोयल ने किया है। डायलॉग अभिषेक मनोहर चंदा व प्रोड्यूस महेंद्र विजयदान देथा और दिनेश कुमार ने किया है। दीपिका फिल्म प्रमोशन के उन्होंने खास बातचीत में पर्सनल से लेकर प्रोफेशनल लाइफ के बारे में बात की।

Contents
  • अपने किरदार मौसमी के बारे में बताइए। यह कैसी लड़की है?
  • निजी लाइफ में मौसमी से कितना मेल खाती हैं?
  • एक लंबे समय बाद पर्दे पर आ रही हैं। कोई खास वजह? इन दिनों किन कामों में व्यस्त रहीं?
  • सेट पर की कोई खास बात बताएंगी?

अपने किरदार मौसमी के बारे में बताइए। यह कैसी लड़की है?

मौसमी आज की लड़की है। वह अपने हस्बैंड टीटू से बहुत प्यार करती है और उतना ही अपने पैरेंट्स को चाहती है। उसके अपने कुछ प्रिंसिपल्स हैं। वह मम्मी-पापा की श्रवण कुमार बनना चाहती है। शादी के बाद भी उनकी हेल्प करना चाहती है। लेकिन क्या मम्मी-पापा हेल्प ले पाते हैं, क्योंकि हम ऐसी सोसायटी से बिलांग करते हैं, जहां लड़की के यहां का पानी पीना पाप माना जाता है। मगर मौसमी शादी के बाद भी ऐसी चीजों को नहीं मानती है। फिल्म में एक डायलॉग है- ‘एक लड़के से कभी पूछा नहीं जाता कि वह शादी के बाद अपने मां-बाप का खयाल रखेगा या नहीं, पर एक लड़की से ही क्यों एक्सपेक्ट किया जाता है। आखिर एक माता-पिता इकलौती लड़की को पाल-पोसकर बड़ा किया है, उसके एज्युकेशन पर इनवेस्ट किया है, ऐसे में वह अपने मां-बाप को नहीं देखेगी, तब कौन देखेगा? कुछ ऐसा मौसमी का किरदार है, जो हंसाते-गुदगुदाते और सांग के जरिए अपनी बात कहती है, जिससे दर्शकों को अपनी कहानी लगेगी। मुझे लगता है, ऐसे सेंसिटिव सब्जेक्ट पर बातें होनी चाहिए, जो समय की मांग है।

निजी लाइफ में मौसमी से कितना मेल खाती हैं?

देखिए, पूरी तरह तो बिल्कुल मेल नहीं खाती, क्योंकि वह एक कैरेक्टर है, जो लिखा गया है। हां, मौसमी की तरह मैं भी ओनेस्ट हूं। मेरी भावना है कि पैरेंट्स की मदद करती रहूं। जब-जब मौका मिलता है, उनके साथ खड़ी होती हूं। आज मम्मी-पापा की मदद करने जाऊं, तब वह तकलीफें मुझे भी आती हैं। उन्हें जरूरत होगी, तब भी वे कहते हैं- नहीं-नहीं, हमें जरूरत नहीं हैं। तू अपने घर में खुश रह, तू अपना देख, अपना घर देख। शायद यह इतनी पुरानी चीज है कि अपनी बच्ची से हेल्प लेना, जल्दी इतना इजी नहीं है।

एक लंबे समय बाद पर्दे पर आ रही हैं। कोई खास वजह? इन दिनों किन कामों में व्यस्त रहीं?

देखिए, पर्सनल लाइफ में डेफिनेटली बिजी रही, मगर इससे ज्यादा मुझे ऐसी स्क्रिप्ट नहीं मिली, जिससे लगा हो कि यह नहीं करूंगी, तब लाइफ में कुछ रह जाएगा। मोसली, सिमलर रोल ही आते थे। लेकिन हलाला, कवज आदि जहां-जहां अलग लगा, वह किया। पेंडेमिक की वजह से बहुत काम को अवॉइड किया। इस दौरान यह फिल्म भी करना चाहती थी।

सेट पर की कोई खास बात बताएंगी?

फिल्म की शूटिंग अप्रैल-मई महीने उदयपुर में हुई है। वहां पर कई बार आंधियां आ जाती थीं। वहां की महिलाएं मुझे जानती हैं, तब शूटिंग देखने के लिए दूर-दराज गांव से महिलाएं आती थीं। फिलहाल पेंडेमिक के वक्त उनके साथ फोटो नहीं ले पाती थी। हम सब मिलकर खाना खाते थे। इतना नेचुरल-वे हंसते-हंसाते शूटिंग हो जाती थी कि हमें पता ही नहीं चलता था। हां, स्टार्टिंग के चार-पांच दिन स्ट्रेसफुल था। कारण कि अपने दिमाग में कैरेक्टर की लेयर तैयार करनी थी। लेकिन रघुवीर यादव, वीरेंद्र सक्सेना, तुषार पांडे समता जी आदि इतने मझे कलाकार हैं कि इन सबके सपोर्ट से चीजें काफी स्मूथ हो गई।

चिरायु योजना से काव्या और गुनीत को मिला नया जीवन
Breaking News : शिक्षक दिवस मनाने हेडमास्टर ने 6वीं के छात्रों को बाइक देकर नारियल लेने भेजा, हादसे में एक की मौत
अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ पेवेलियन का किया अवलोकन
छत्तीसगढ़ में अब तक 549.9 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
कवर्धा नगर पालिका में अध्यक्ष पद के लिए दोबारा होगा चुनाव…. हाईकोर्ट का आदेश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 251 # 28 june 2022
Next Article साउथ की अपकमिंग मूवीज: प्रभास की सालार 2023 में होगी रिलीज 400 करोड़ के बजट में बनेगी पुष्पा:द रूल
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?