ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अग्निपथ के खिलाफ सत्याग्रह: युवाओं के हक में काले कृषि कानूनों की तरह अग्निपथ भी वापस लेना होगा: अरूण वोरा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedPolitics

अग्निपथ के खिलाफ सत्याग्रह: युवाओं के हक में काले कृषि कानूनों की तरह अग्निपथ भी वापस लेना होगा: अरूण वोरा

By @dmin
Published: June 27, 2022
Share
Chhattisgarh State Warehousing Corporation President Arun Vora did a smoky visit to the warehouses
7 करोड़ से शहर की सड़को को गड्ढो से मिलेगी मुक्ति, समयसीमा में पूर्ण हो कार्यो का निराकरण : वोरा
SHARE

दुर्ग। दुर्ग शहरी विधानसभा के अंतर्गत केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में एकदिवसीय सत्याग्रह का आयोजन हिंदी भवन के सामने रखा गया था। जिला कांग्रेस कमेटी के इस आयोजन के प्रभारी एवं वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा केंद्र की नीतियों पर जमकर बरसते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार अग्निपथ योजना के बहाने सेना का राजनीतिकरण करना चाहती है। देश की कड़ी मेहनत से अर्जित धरोहरों एवं शासकीय संपत्ति पब्लिक सेक्टर कंपनियों को बेचने के साथ ही अब भाजपा सरकार देश की अस्मिता भी बेचने चली है। अग्निवीर योजना में चार साल के कॉन्ट्रैक्ट पर सैनिक भर्ती कर ये ना सिर्फ देश के युवाओं की भावनाओं से खिलवाड़ करना चाहते हैं बल्कि यह राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए भी खतरा है। एक युवा 17.5 साल की उम्र में अग्निवीर बनेगा और 21.5 साल की उम्र में वापस बेरोजगार हो जाएगा। जवानों को लड़क पन में ही रिटायर कर के बेरोजगार करने के लिए बनाई गई इस योजना को भी आखिरकार काले कृषि कानूनों की तरह वापस लेना होगा।

उन्होंने पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की सलाह मानने की नसीहत देते हुए कहा कि नोटबन्दी हो, रातों रात लागू की गई जीएसटी हो, कोरोना महामारी का दौर हो या फिर अचानक लगाया गया लॉक डाउन हर बार हमारे नेता राहुल गांधी जी ने केंद्र सरकार को चेतावनी दी किन्तु केंद्र सरकार ने विपक्ष की सबसे मजबूत आवाज को अनसुना किया। देश चलाने का अनुभव कांग्रेस पार्टी के पास है। देश जुमलों एवं झूठे वादों से नहीं चलाया जा सकता। हर साल 2 करोड़ नौकरियों का झूठा वादा कर सत्ता में आने के बाद इन्होंने 8 वर्षों में 16 हजार लोगों को भी नौकरी नहीं दी उल्टे नोटबन्दी, देशबन्दी, जीएसटी जैसे तुगलकी फैसलों से हर वर्ष 3 करोड़ रोजगार छीन रहे हैं हर सरकारी कंपनी को नुकसान में पहुंचा कर उसे बेचने की योजना बनाई जा रही है।

वोरा ने कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कांग्रेस पार्टी नहीं होने देगी एवं अग्निपथ योजना के वापस लिए जाने तक चरणबद्ध आंदोलन लगातार जारी रहेगा देश के युवाओं के साथ कदम से कदम मिलाकर सत्याग्रह किया जाएगा। इस दौरान वरिष्ठ नेता प्रदीप चौबे, शंकर लाल ताम्रकार, आर एन वर्मा, प्रतिमा चंद्राकर,गया पटेल, धीरज बाकलीवाल, राजेश यादव,राजेन्द्र साहू, दीपक दुबे समेत उपस्थित एमआईसी गण, पार्षद, एल्डरमैन, युंका एवं एनएसयूआई के प्रतिनिधियों ने भी अपने वक्तव्य दिए एवं केंद्र की अग्निपथ योजना को वापस लेने की मांग की।

दीवाली मनानी है खुशहाल तो सतर्कता का रखे ख्याल… यह है भिलाई चेम्बर का स्लोगन…. कल से शुरू होगा यह अभियान
रिलायंस फाउंडेशन द्वारा जरूरतमंद परिवार को दिया सुखा राशन
Big Breaking: इस वजह से प्रदेश के सभी स्कूल 26 जून तक रहेंगे बंद, सरकार ने जारी किया आदेश
Train accident : पटरी से उतरी मालगाड़ी, चलती ट्रेन से गिर गए कंटेनर, ट्रैक क्षतिग्रस्त व बिजली लाइन भी टूटी
कृषि कानूनों पर केन्द्र सरकार के निर्देश पर भाजपा की राष्ट्रव्यापी प्रेसवार्ता….. भिलाई पहुंचे राजनांदगांव के सांसद संतोष पाण्डेय, कहा- किसान कानूनों पर भ्रम फैला रही विपक्षी पार्टियां
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अयोध्या में झाडिय़ों के बीच मिले 18 हैंड ग्रेनेड, फलों की तरह थे बिखरे, सवाल- साजिश या लापरवाही? अयोध्या में झाडिय़ों के बीच मिले 18 हैंड ग्रेनेड, फलों की तरह थे बिखरे, सवाल- साजिश या लापरवाही?
Next Article धन्वंतरी मेडिकल स्टोर योजना: छत्तीसगढ़ के आखिरी छोर के हितग्राही भी बने भिलाई के धन्वंतरी मेडिकल के ग्राहक, 7500 लोगों को मिला लाखों के छूट का लाभ धन्वंतरी मेडिकल स्टोर योजना: छत्तीसगढ़ के आखिरी छोर के हितग्राही भी बने भिलाई के धन्वंतरी मेडिकल के ग्राहक, 7500 लोगों को मिला लाखों के छूट का लाभ

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?