ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बच्चे की मौत के बाद नहीं मिली एम्बुलेंस, एनएचआरसी ने छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य विभाग को भेजा नोटिस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedNationalRaipur

बच्चे की मौत के बाद नहीं मिली एम्बुलेंस, एनएचआरसी ने छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य विभाग को भेजा नोटिस

By @dmin
Published: June 25, 2022
Share
बच्चे की मौत के बाद नहीं मिली एम्बुलेंस, एनएचआरसी ने छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य विभाग को भेजा नोटिस
बच्चे की मौत के बाद नहीं मिली एम्बुलेंस, एनएचआरसी ने छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य विभाग को भेजा नोटिस
SHARE

रायपुर। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य विभाग और सुकमा के जिला कलेक्टर को एक रिपोर्ट पर नोटिस जारी किया है। दरअसल कांकेरलंका में स्वास्थ्य सुविधा के अभाव में एक आदिवासी दंपति फंसे रह गए थे। उन्हें एम्बुलेंस नहीं मिली थी जिसके चलते बच्चे की प्रसव के बाद मृत्यु हो गई थी।

NHRC notices to the Principal Secretary, Health & Family Welfare, Chhattisgarh and District Collector, Sukma over non-availability of ambulance.
Read: https://t.co/jWVMRQ67NH#HR4All #Standup4HumanRights@ANI @PTI_News @PIB_India

— NHRC India (@India_NHRC) June 24, 2022

आयोग ने शुक्रवार को एक बयान में अधिकारियों को चार सप्ताह के भीतर रिपोर्ट सौंपने को कहा है। एनएचआरसी ने छत्तीसगढ़ सरकार के प्रमुख सचिव (स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग) और सुकमा जिला कलेक्टर को एक मीडिया रिपोर्ट का स्वत: संज्ञान लेने के बाद नोटिस जारी किया है। आदिवासी दंपित कांकेरलंका में एक उप-स्वास्थ्य केंद्र में फंसे हुए थे। आधी रात के बाद उन्हें एम्बुलेंस के बिना घर वापस जाने के लिए कहा गया था। एनएचआरसी ने इसे मानवाधिकारों का उल्लंघन माना है।

22 जून को प्रकाशित मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, महिला को कांकेरलंका स्वास्थ्य केंद्र में अपने बच्चे की डिलीवरी के बाद 20 जून को सुकमा जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया था। लेकिन जब दंपत्ति बच्चे को अस्पताल लेकर जा रहे थे तो उसकी रास्ते में एम्बुलेंस में ही मौत हो गई। इसके बाद एम्बुलेंस चालक ने दंपति को उप-स्वास्थ्य केंद्र में ही वापस छोड़ दिया।

दंपति को बताया गया कि दूसरी एम्बुलेंस उन्हें उनके गांव वापस ले जाएगी लेकिन किसी वाहन की व्यवस्था नहीं की गई थी। अंतत: आधी रात के बाद एक स्थानीय पत्रकार उन्हें उनके गांव ले गया। एनएचआरसी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कथित तौर पर मामले का संज्ञान लिया है और जिला कलेक्टर ने जांच का वादा किया है।

सीएम बघेल ने किया फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण, कहा-स्वच्छता का सीधा संबंध मानव स्वास्थ्य से
निगम को 15 सितंबर तक का अल्टिमेटम : दया सिंह बोले- जनहित के 18 मुद्दों का समाधान नहीं हुआ तो करेंगे महा धरना प्रदर्शन
टैंकर मुक्त शहर बनाने के लिए आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने ली समीक्षा बैठक
कोरोना के खिलाफ जंग हमने सभी के सहयोग से जीती: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ उठाएं: अनिला भेंडिय़ा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article निगम क्षेत्र में बनेगा भिलाई बिजनेस टॉवर… महापौर परिषद ने दी सैद्धांतिक स्वीकृति निगम क्षेत्र में बनेगा भिलाई बिजनेस टॉवर… महापौर परिषद ने दी सैद्धांतिक स्वीकृति
Next Article वैज्ञानिक पद्धति से किया जाए नरवा का विकास: सीएम बघेल

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?