ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरोना के खिलाफ जंग हमने सभी के सहयोग से जीती: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

कोरोना के खिलाफ जंग हमने सभी के सहयोग से जीती: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

By @dmin
Published: July 1, 2022
Share
World Environment Day: Chief Minister Bhupesh Baghel planted guava, mango and sowing plants in his residence premises
SHARE

डॉक्टर को मिला है भगवान का दर्जा, इनकी मुस्कुराहट से ही आधी बीमारी दूर हो जाती है: मुख्यमंत्री
आईएमए द्वारा आयोजित डॉक्टर्स डे सम्मान समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री
कोविड संक्रमण में कार्य करने वाले उत्कृष्ट डॉक्टर्स और समाजिक संस्थाओं को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित
तीन डॉक्टर्स को मुख्यमंत्री के हाथों मिला लाइफ लाइफ अचीवमेंट अवार्ड
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हैं डॉक्टर्स के सच्चे मित्र और सहयोगी: इंडियन मेडिकल एसोसिएशन
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि कोविड संक्रमण के दौर में जिस तरह से छत्तीसगढ़ ने जंग लड़ी है वैसे शायद ही देश के किसी और राज्य में काम हुआ हो। मुख्यमंत्री ने कोविड संक्रमण में लोगों की जान बचाने के लिए जूझ रहे उन डाक्टरों को भी नमन किया जिन्होंने खुद अपनी जान गंवा दी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपने निवास कार्यालय में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा आयोजित डॉक्टर्स डे सम्मान समारोह में उपस्थित डॉक्टर्स और सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों को सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने डॉक्टर्स डे के अवसर पर डॉ बिधान चंद्र राय के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए चिकित्सा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान का भी जिक्र किया। श्री बघेल ने कहा राजनीति के साथ ही अन्य क्षेत्रों में भी उल्लेखनीय कार्य करने वाले डॉ बिधान चंद्र राय खुद को चिकित्सक कहलाना ही पसंद करते थे।

मुख्यमंत्री ने डॉक्टर्स के बारे में कहा कि इन्हें भगवान का दर्जा दिया जाता है और डॉक्टर्स से बेहतर इंसानों की सेवा अन्य कोई भी नहीं कर सकता है। श्री बघेल ने कहा कि डाक्टर अगर मरीज के सामने मुस्कुरा भर दें तो मरीज की आधी बीमारी वैसे ही ठीक हो जाती है और डाक्टर्स का व्यवहार ही मरीजों की कई बीमारियों का इलाज है। इस मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोविड संक्रमण के दौरान छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 24 चिकित्सकों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कोविड संक्रमण के दौरान लोगों की सेवा करने के लिए 9 सामाजिक संस्थानों को भी सम्मानित किया। इस मौके पर आईएमए की तरफ से डॉ ए आर भल्ला, डॉ ललित शाह, डॉ विनय माखीजा को चिकित्सा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड दिया गया

कार्यक्रम की शुरूआत में आईएमए के अध्यक्ष डॉ विकास अग्रवाल ने राजकीय गमछे से मुख्यमंत्री का स्वागत किया। समारोह में डॉ अनिल जैन ने डॉ बिधान चंद्र राय की जीवनी के बारे में उपस्थित लोगों को बताया जबकि आभार ज्ञापन आईएमए के सचिव डॉ दिग्विजय सिंह ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आईएमए के हास्पिटल बोर्ड के अध्यक्ष डॉ राकेश गुप्ता ने मुख्यमंत्री को चिकित्सकों के हित में लिए गए निर्णयों के लिए धन्यवाद दिया और साथ ही ये भी कहा कि भूपेश बघेल चिकित्सकों के सच्चे मित्र एवं सहयोगी हैं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के सलाहकार द्वय विनोद वर्मा एवं प्रदीप शर्मा, छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कार्पोरेशन के संचालक डॉ विनय जायसवाल उपस्थित थे।

फैक्ट्री में बन रहा था नकली घी, पुलिस की पकड़ में आया शातिर व्यापारी.. बताया कैसे बनता है नकली घी
देश को मिला नया CDS : रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान को मिली जिम्मेदारी… जानिए इनसे जुड़ी खास बातें  
CG Crime : ट्रक के हेल्पर ने भाड़े की रकम चुराई, गोवा जाकर मौज करने का था प्लान… जाने से पहले पकड़ाया
आम आदमी को फिर लगा झटका…. देश की ऑयल कंपनियों ने बढ़ाया घरेलू गैस का दाम…. जाने अब कितनी चुकानी होगी कीमत
आज शाम 6 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वैक्सीन डेवलपमेंट को लेकर दे सकते हैं जानकारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ऋतिक की वजह से बढ़ा विक्रम वेधा का बजट, मुगल-ए-आजम थी अपने दौर की महंगी फिल्म…
Next Article Corona Crisis: Rath Yatra will go out only in Puri, devotees will not be able to attend this year too मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की छेरापहरा की रस्म से श्री जगन्नाथ रथ यात्रा की शुरूआत

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?