ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मां की नजरें बेटे से हट नहीं रहीं..बोलीं… राहुल को खुद भगवान ने बचाया जो दिन-रात, भूखे-प्यासे, बिना सोये रेस्कयू में लगे थे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

मां की नजरें बेटे से हट नहीं रहीं..बोलीं… राहुल को खुद भगवान ने बचाया जो दिन-रात, भूखे-प्यासे, बिना सोये रेस्कयू में लगे थे

By @dmin
Published: June 15, 2022
Share
मां की नजरें बेटे से हट नहीं रहीं..बोलीं… राहुल को खुद भगवान ने बचाया जो दिन-रात, भूखे-प्यासे, बिना सोये रेस्कयू में लगे थे
मां की नजरें बेटे से हट नहीं रहीं..बोलीं… राहुल को खुद भगवान ने बचाया जो दिन-रात, भूखे-प्यासे, बिना सोये रेस्कयू में लगे थे
SHARE

मुख्यमंत्री की सक्रियता और देशभर से करोड़ों लोगों की दुआओं से बेटे को मिला नया जीवन : गीता साहू
रायपुर। अस्पताल के आईसीयू में राहुल की माँ गीता साहू। माँ बार-बार बेटे का माथा चूम रही है..मेरा लाल..मेरा लाल कहकर सर में हाथ फेर रही है, दुलार रही है। एक-एक जख्मों को देख रही है मानो आज ही वो सारे जख्मों को भर देना चाहती हो।
राहुल सुन नहीं सकता, पर माँ के हाथों में वो जादू है जिससे सिर्फ महसूस भर किया जा सकता है, सुनने की जरूरत ही कहाँ है। राहुल बोल भी नहीं सकता, एकटक माँ को ही देख रहा, माँ उसे निहार रही है फिर शब्दों की किसे जरूरत है । राहुल और उसकी माँ का प्यार देखकर तो लगा जैसे दोनों को पूरी दुनिया मिल गयी हो।

अस्पताल में राहुल की माँ गीता साहू से जो भी मिलने आ रहा है वो दोनों हाथों को कृतज्ञता से जोड़ ले रहीं हैं। गीता ने पांच दिन से कुछ नहीं खाया है और ना ही सोयी हैं। वे कहती हैं कि भगवान कैसे होते हैं, बीते पांच दिनों में देखा है। मेरा तो बेटा है राहुल पर बाकी लोग उसे बचाने के लिये दिन-रात,भूखे-प्यासे, बिना सोये लगे रहे । ये सब मेरे लिये साक्षात भगवान हैं। मैं तो सिर्फ पैदा की हूं राहुल को लेकिन सब ने मिलकर उसे नया जन्म दिया है। देश भर से करोड़ों लोगों की दुआओं ने असर किया है और आज मेरा बेटा मेरे सामने है।

हमर मुख्यमंत्री को हम सब परिवार के लोग करोड़ों बार प्रणाम करते हैं । वे दिन-रात राहुल की खबर लेते रहे । यहां अधिकारियों के पास और हमारे पास भी मुख्यमंत्री जी लगातार फोन करते रहे । गीता आगे कहतीं हैं कि सरकार, प्रशासन और बेटे को निकालने में लगी टीम को टीम को जीवन भर दुआएं दूंगी। भगवान सभी के बच्चों को लंबी उम्र दे।

दरअसल गीता ने ही सबसे पहले खोजते हुए राहुल को बोरवेल में पाया था। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को राहुल घर के बाहर खेल रहा था। जब बहुत देर तक नहीं आया तो चिंता हुई । मैं खोजने निकली तो बोरवेल के पास से राहुल के रोने की आवाज आयी । मैं करीब गयी और कान लगाकर सुना तो राहुल ही रो रहा था । इसके बाद हमने प्रशासन को सूचना दी तो बिना देर किये सभी लोग आ गये और बचाव कार्य शुरू कर दिए।

गौरतलब है कि जांजगीर के पिहरीद गांव में बोरवेल में फंसे राहुल को 106 घँटे की कड़ी मशक्कत के बाद मंगलवार की रात सकुशल निकाला गया था। इसके बाद राहुल को बिलासपुर के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जहाँ उसका इलाज चल रहा है, डॉक्टरों के मुताबिक राहुल को कोई बड़ी समस्या नहीं है। बोरवेल में गिरने से जो घाव हुए हैं वो जल्द ही भर जाएंगे।

कर वसूली के लक्ष्य में पिछड़ी एजेंसी, भिलाई निगम ने राजसात किए 34 लाख रुपए, रांची की कंपनी के पास है एजेंसी
सुकमा में नक्सली हमला, साप्ताहिक बाजार में तैनात जवानों को बनाया निशाना… दो जवान घायल
अच्छी नींद पाने से लेकर तनाव-चिंता को कम करने में कारगर है यह तरीका…
13वां फैजा इंटरनेशनल चैंपियनशिप 2022: छत्तीसगढ़ की ईश्वरी ने दुबई में वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स ग्रैंड प्रिक्स में जीता रजत पदक
केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में कहा, लोगों के बिना ही पुरी रथ यात्रा का हो सकता है आयोजन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article One year of Modi government's second term: strategy to reach people, target to reach 100 million homes राष्ट्रपति चुनाव में भाजपा ने इन्हें उम्मीदवार बनाया तो देंगे वोट, ममता की मीटिंग से दूर बीजेडी का ऐलान
Next Article हटाए गए डीएम अवस्थी.... अब अशोक जुनेजा होंगे छत्तीसगढ़ पुलिस के डीजीपी.... गृह विभाग ने जारी किया आदेश पुलिस महानिदेशक जुनेजा ने की प्रदेश की कानून व्यवस्था एवं अपराध पर नियंत्रण की समीक्षा

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?