ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बात का बतंगड़: नेता निलंबित भी है तो क्या फर्ख पड़ता है
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

बात का बतंगड़: नेता निलंबित भी है तो क्या फर्ख पड़ता है

By @dmin
Published: June 12, 2022
Share
बात का बतंगड़: निर्वस्त्र करने की आदिम इच्छा
बात का बतंगड़: निर्वस्त्र करने की आदिम इच्छा
SHARE

-दीपक रंजन दास
तीली और माचिस एक दूसरे के बिना अधूरे हैं। वैसे तो ये सदा साथ-साथ बिना किसी खतरे के रहते हैं पर यदि तीली को बाहर निकालकर डिबिया पर रगड़ दिया जाए तो आग लग जाती है। ऐसी ही एक तीली को डिबिया पर रगड़कर फूस की ढेर पर फेंक दिया गया और वहां से आग कुछ ऐसी फैली की पूरी बस्ती स्वाहा हो गई। आज हिन्दू हों या मुसलमान, सभी भीतर से फुंके हुए हैं। जब-जब उबाल आता है, मुंह से अनाप-शनाप निकल ही जाता है। पर यह बातें दोस्तों के बीच, बंद कमरों में हों तो बात आई गई हो जाती है। इक्का-दुक्का मामलों में बात झूमा-झटकी से लेकर मार-काट तक भी पहुंच जाती है पर इसका नुकसान सीमित होता है। पर जब वही बात सार्वजनिक मंच से कोई जिम्मेदार व्यक्ति बोले तो देश भर में लपटें उठने लगती हैं। ऐसे बोल-बचनों का किसी न किसी राजनीतिक दल से गहरा रिश्ता होता है। यह रिश्ता ऐसा होता है कि बोल-बचन का नफा या नुकसान सीधे पार्टी को ही जाता है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि बोलने वाला अब निष्कासित या निलंबित है। ऐसे लोग देश का माहौल बनाते और बिगाड़ते हैं। उनके बयानों को पार्टी की आइडियोलॉजी और बयान ही समझा जाता है। ऐसे बयानों का मकसद साफ है – ध्रुवीकरण। फिर चाहे उसके लिए देशभर में खून-खराबा ही क्यों न हो जाए। नुपुर शर्मा और असदुद्दीन ओवैसी ऐसे ही दो धड़ों का प्रतिनिधित्व करते हैं। सवाल यह उठता है कि क्या आगे बढऩे के लिए देश को 1947 के दौर में लौटा ले जाना जरूरी है? उस समय भी किसे क्या ही मिल गया था? दो महत्वाकांक्षी नेताओं की प्रधानमंत्री बनने की महत्वाकांक्षा पूरी हो गई थी। इसके लिए लाखों लोगों की जानें गई थीं और हजारों परिवार आज भी उसकी पीड़ा को जी रहे हैं। उस समय यह लड़ाई देश की सीमाओं के आसपास थी। अब ऐसी कोई लड़ाई छिड़ी तो वह देश के भीतर होगी, अपनी जमीन पर होगी। जो कुछ जलेगा, जितना खून बहेगा, जो कुछ नष्ट होगा – वह सब अपना होगा। माता भारती ही लहूलुहान होंगी।

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने दुर्ग ग्रामीण से पेश की अपनी दावेदारी, सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ ब्लॉक अध्यक्ष को सौंपा आवेदन
भारत के नव निर्माण के संकल्प के साथ व्यक्ति अपना व्यक्तित्व को गढ़े-डॉक्टर चिन्मय पंड्या
दुर्ग पुलिस की बड़ी सफलता : 12 लाख की हेरोइन के साथ पकड़ाए पंजाब के दो शातिर, दुर्ग में कर रहे थे बिक्री
भिलाई निगम की बड़ी कार्रवाई : टैक्स नहीं पटाने पर 14 दुकानों में लगाया ताला
इंडस्ट्रियल एसोशिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ के दीवाली मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री बघेल… कहा- छत्तीसगढ़ में उद्योग-जगत के लिए खुले नई संभावनाओं के द्वार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सीएम बघेल ने छात्रावास भवन का किया लोकार्पण, कहा-कृषि के प्रति युवाओं में बढ़ रही रूचि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्थलगांव में 94 करोड़ 35 लाख रुपए के 156 कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
Next Article मुख्यमंत्री ने आज फिर राहुल के परिजनों से बात कर ढाढ़स बंधाया, कहा - चिंतित न हों, धीरज बनाए रखें, पूरा विश्वास है राहुल सुरक्षित वापस आएगा, देखे विडियो मुख्यमंत्री ने आज फिर राहुल के परिजनों से बात कर ढाढ़स बंधाया, कहा – चिंतित न हों, धीरज बनाए रखें, पूरा विश्वास है राहुल सुरक्षित वापस आएगा, देखे विडियो
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?