ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 90 साल की हो गई हैं लीजेंड्री सिंगर आशा, दुनिया भर में खोले एक दर्जन से ज्यादा रेस्टोरेंट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

90 साल की हो गई हैं लीजेंड्री सिंगर आशा, दुनिया भर में खोले एक दर्जन से ज्यादा रेस्टोरेंट

By @dmin
Published: September 8, 2022
Share
SHARE

आशा भोसले महान गायिका। 20 भाषाओं में 11 हजार से ज्यादा गाने गा चुकीं आशा ताई आज 90 साल की हो गई हैं। स्वर कोकिला लता मंगेशकर की छोटी बहन, पंचम दा के नाम से फेमस म्यूजिक माइस्ट्रो आर.डी. बर्मन की पत्नी आशा जी केवल गायिका भर नहीं हैं। बॉलीवुड में अपने 6 दशक के संगीत भरे सफर के साथ आशा ताई अब स्वाद के सफर पर भी हैं। जी हां, इन दिनों वे गायिकी को अल्प विराम देकर अपने रेस्टोरेंट के बिजनेस को आगे बढ़ा रही हैं। दुनियाभर में उनके दर्जनभर से ज्यादा रेस्टोरेंट हैं। पहला दुबई में खुला था- आशाज रेस्टोरेंट। अब कई बड़े रेस्टोरेंट दुबई, कुवैत, मैनचेस्टर के अलावा और भी कई देशों में है। इस चेन के लिए खुद आशा ताई ने कुछ रेसिपीज ईजाद की हैं। संगीत के सुरों से रसोई के स्वाद तक के इस सफर में आशा ताई की नेटवर्थ करीब 80 करोड़ रुपए हैं। आज उम्र के 90वें पड़ाव पर भी वे उसी ऊर्जा के साथ इस काम को ना सिर्फ देख रही हैं, बल्कि खुद भी अपने रेस्टोरेंट के किचन में खाना पकाती नजर आती हैं।

Contents
  • कैसे हुई रेस्टोरेंट्स की शुरुआत?
  • खाना बनाना किससे सीखा है?
  • सबसे पहला रेस्टोरेंट कहां खोला?
  • गाने की रिकॉर्डिंग के समय खाने से जुड़ा कोई किस्सा?
  • खाना बनाते समय कोई गाना सीखा हो?
  • रेस्टोरेंट के लिए खुद किसी डिश को ईजाद किया हो?

कैसे हुई रेस्टोरेंट्स की शुरुआत?

गाने की सफर की शुरुआत तो मैंने 1943 से ही शुरू कर दी थी और आज मैं 90 साल की हो चुकी हूं। मेरी पूरी लाइफ इसी प्लेबैक सिंगिंग में ही निकल गई। इसी दौरान बच्चों को भी बड़ा किया और उनकी शादियां भी कीं। जब मेरे बच्चे छोटे थे तो घर में आकर बोलते थे कि उन आंटी के घर का कबाब बहुत अच्छा था या चिकन अच्छा था। तो फिर मुझे ऐसा लगा कि वो बाहर ना खाएं तो ही अच्छा है और मैं खुद उनके लिए बनाऊं। इसलिए फिर मैंने कुकिंग की तरफ ध्यान दिया। इसके बाद मेरे बेटे ने कहा कि आई अपनी डिशेज पर आप किताब लिखिए। मैंने कहा कि किताबें बहुत औरतों ने लिखी हैं इसलिए मैंने किताब लिखने से मना कर दिया। मेरा बेटा चाहता था कि मेरी खाने की रेसिपी दूसरों तक पहुंचें इसलिए उसने रेस्टोरेंट खोलने का सुझाव रखा और यहीं से रेस्टोरेंट्स की शुरुआत हुई।

खाना बनाना किससे सीखा है?

मैंने कुकिंग मजरूह सुल्तानपुरी की बेगम के अलावा कई लोगों से सीखी। बहुत सारी मैगजीन से मैं खानों की रेसिपी लिख लेती थी। जिस होटल में जाती थी, वहां भी शेफ से पूछती थी कि आपने इस डिश को कैसे बनाया और मुझे जानकर शेफ भी मजे से डिशेज की रेसिपी बताते थे। ऐसे कर-कर के मैंने बहुत सारी रेसिपी सीखी है।

सबसे पहला रेस्टोरेंट कहां खोला?

पहला रेस्टोरेंट हमारा दुबई में खुला था और भगवान की दया से कोरोना काल में भी रेस्टोरेंट सही ढंग से चला था और अभी भी चल रहा है। मेरे रेस्टोरेंट्स की बहुत सारे देश में बहुत सारी फ्रेंचाइजी भी है। मैंने वहां के कुक को खाना भी बनाना सिखाया है। मेरे रेस्टोरेंट्स में बहुत सारे कुक लखनऊ और पंजाब से हैं।

गाने की रिकॉर्डिंग के समय खाने से जुड़ा कोई किस्सा?

गानों की रिकॉर्डिंग के समय पंचम मेरे से आकर कहते थे कि आशा आज घर जाकर झींगा बनाया जाएगा तो कभी कहते थे कि ये डिश बनाया जाएगा। तो मैं उनसे कहती थी कि पहले गाने की रिकॉर्डिंग पूरी कर लें, फिर घर जाकर डिनर की प्लानिंग करेंगे। पंचम खाना भी बहुत अच्छा बनाते थे और बहुत सारी डिशेज मैंने उन्हीं से सीखी है। कबाब मैंने उन्हीं से बनाना सीखा है। बंगाल की भी बहुत सारी डिशेज मैंने उन्हीं से सीखी है। घर में मेरे और पंचम के बीच में कॉम्पिटिशन भी होता था कि दोनों में कौन अच्छा खाना बना लेता है।

खाना बनाते समय कोई गाना सीखा हो?

मुझे खाना बनाते समय मेरा कोई भी गाना याद नहीं आता था। उस समय मैं दूसरों के ही गाने गाती थी। मैं उस समय हेमंत कुमार, किशोर दा और दीदी के गाने ही गाती थी।

रेस्टोरेंट के लिए खुद किसी डिश को ईजाद किया हो?

रेस्टोरेंट के लिए मैंने फिश बिरयानी बनाई थी। इसके अलावा मैंने मूंग की दाल अलग तरह से बनाई थी, जिसको सब लोग बहुत ही पसंद करते हैं। पुरानी डिशेज को मेरा बेटा आनंद दोबारा मुझे बनाने के लिए कहता है। जब मैं डिश को दोबारा बनाती हूं, तो वो लोग मेरे डिश की रिकॉर्डिंग कर उसे सेव कर लेते हैं।

मेहनत के 40 हजार लगाए किसान विकास पत्र में निकालने के लिए लगाने पड़ रहे पोस्ट आफिस के चक्कर, जनदर्शन पहुंचा फरियादी
बिहार चुनाव: रुझानों में बड़ा उलटफेर… एनडीए को बहुमत…. राजद सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी
सुनो रायपुर: शारदा चौक से निकलेंगी गणेश झांकियां, जाम से बचना है तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल…
छत्तीसगढ़ में बंद हो रहे 4 हजार स्कूल!… सरकार ने कहा भ्रामक- राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत होगा युक्तियुक्तकरण
ताम्रध्वज साहू ने पर्वतारोही दल को हिमाचल प्रदेश के लिए किया रवाना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अनुष्का ने इंग्लैंड में शुरू की चकदा एक्सप्रेस की शूटिंग, साझा किया फिल्म का अनदेखा सीन
Next Article जूही चावला करने जा रहीं ओटीटी डेब्यू: इस सीरीज में आएंगी नजर, 22 सितंबर को होगी रिलीज

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?