ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अनुष्का ने इंग्लैंड में शुरू की चकदा एक्सप्रेस की शूटिंग, साझा किया फिल्म का अनदेखा सीन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

अनुष्का ने इंग्लैंड में शुरू की चकदा एक्सप्रेस की शूटिंग, साझा किया फिल्म का अनदेखा सीन

By @dmin
Published: September 8, 2022
Share
SHARE

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अपनी अपकमिंग फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस को लेकर जबरदस्त मेहनत कर रही हैं। वह सोशल मीडिया के जरिए लगातार इससे जुड़ी अपडेट साझा करती रहती हैं। उनकी ये फिल्म भारतीय महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक है, यानी इस फिल्म में अनुष्का क्रिकेट खेलती नजर आएंगी। अनुष्का शर्मा कुछ समय पहले क्रिकेट की ट्रेनिंग लेने इंग्लैंड गईं थीं और फिलहाल अब एक्ट्रेस ने जानकारी दी है कि उन्होंने वहां पर अपनी फिल्म के अगले शेड्यूल का शूट शुरू कर दिया है।

शेयर किया फिल्म से नया लुक एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी से गणेश जी की एक तस्वीर शेयर की है। उन्होंने ये तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- ‘श्री गणेश…चकदा एक्सप्रेस का शेड्यूल इंग्लैंड में शुरू। अनुष्का शर्मा ने एक और पोस्ट भी शेयर की है, जिसमें उनका नया लुक नजर आ रहा है। दरअसल इस तस्वीर में अनुष्का को एक पीसीओ (टेलीफोन बूथ) के पास बारिश में किसी को फोन करते देखा जा सकता है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘एक कहानी से एक पल जिसे बताने की जरूरत है चकदा एक्सप्रेस, नेटफ्लिक्स और कमिंग सून जैसे हैशटैग का इस्तेमाल किया है। बता दें कि चकदा एक्स्प्रेस में क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की उपब्धियों के साथ ही उनका क्रिकेट के सफर में निजी से लेकर एकेडमिक संघर्ष भी दिखाया जाएगा। अनुष्का शर्मा ने अपने एक इंटरव्यू में फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा था, ‘यह एक सच्चाई है कि महिलाओं को इस पितृसत्तात्मक दुनिया में अपनी जगह बनाने के लिए ज्यादा मेहनत करनी होती है। झूलन गोस्वामी का जीवन इस बात का सबूत है। साथ ही एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वह स्क्रिप्ट के साथ संघर्ष कर पाएंगी।

‘चकदा एक्सप्रेस में अनुष्का शर्मा खुद को झूलन गोस्वामी के किरदार में ढालने के लिए खूब मेहनत भी की है। इस फिल्म से अनुष्का लंबे समय बाद पर्दे पर वापसी कर रही हैं। अनुष्का आखिरी बार 2018 में ‘जीरो में नजर आई थीं, इसमें उनके अपोजिट अभिनेता शाहरुख खान दिखाई दिए थे।

रिसाली सेक्टर दशहरा खेल मैदान की समस्याओं का जल्द होगा निराकरण-सनीर साहू
Chhattisgarhia Olympic: शानदार आगाज, इस गांव में मेले जैसा माहौल, 2400 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
shreekanchanpath 68 # 21 December 2024
CG Breaking : बलरामपुर में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, तेंदुआ-भालू की खाल और हाथी दांत के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार
दुर्ग में अफीम की खेती से मचा हड़कंप, मक्के की आड़ में हो रही थी खेती… पुलिस व प्रशासन की रेड
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article इज ऑफ लिविंग इंडेक्स में CG के दो शहरों को देशभर में मिली टॉप 10 में जगह, जानिए क्यों सराहा सरकार ने इज ऑफ लिविंग इंडेक्स में CG के दो शहरों को देशभर में मिली टॉप 10 में जगह, जानिए क्यों सराहा सरकार ने
Next Article 90 साल की हो गई हैं लीजेंड्री सिंगर आशा, दुनिया भर में खोले एक दर्जन से ज्यादा रेस्टोरेंट

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?